1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लव जिहाद की 'मास्टरमाइंड' फिजा ने खोले विदेशी फंडिंग के राज, जाल में फंसाने का किया खुलासा

लव जिहाद की 'मास्टरमाइंड' फिजा ने खोले विदेशी फंडिंग के राज, जाल में फंसाने का किया खुलासा

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Mar 20, 2026 10:56 am IST,  Updated : Mar 20, 2026 10:56 am IST

Fiza Khatoon Surrender: फतेहपुर में धर्मांतरण मामले की आरोपी फिजा खातून ने सरेंडर से पहले विदेशी फंडिंग का खुलासा किया और लव जिहाद के आरोपों को झूठा बताया। जानें ये पूरा मामला क्या है।

Fatehpur Love Jihad Case- India TV Hindi
लव जिहाद की 'मास्टरमाइंड' ने विदेशी फंडिंग के राज का खुलासा किया है। Image Source : REPORTERS INPUT

Fatehpur Love Jihad Case: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के राधानगर थाने में लव जिहाद के मामले में दर्ज मुकदमे की आरोपी फिजा खातून ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। कोर्ट में सरेंडर के दौरान, फिजा खातून ने बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए धर्मांतरण और लव जिहाद के आरोपों को बेबुनियादी बताया। फिजा ने बताया लखनऊ बाईपास में मोहम्मद सबी के यहां काम करने गई, जहां वह उसके यहां रहकर उसके दोना-पत्तल के कारखाने में काम करती थी। वहीं से उसके साथ ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू हुआ।

सबी ने बनाया फिजा का आपत्तिजनक का वीडियो

फिजा खातून के मुताबिक, कारखाना संचालक मोहम्मद सबी ने उसका नहाते समय का वीडियो बना लिया था। उस वक्त वह निर्वस्त्र थी। इसी के आधार पर सबी उसको ब्लैकमेल करने लगा। वह लोगों के आधार कार्ड और पैन कार्ड लेकर हैदराबाद भेजता था और विदेश से फंडिंग करता था। उसे हर आईडी के 20 से 40 हजार रुपये हैदराबाद से मिलते थे जिसे निकलवाकर सबी 10 हजार उसे और बांकी पैसे अपने पास रखता था।

8 लोगों की आईडी को भेजा हैदराबाद

आरोपी फिजा का कहना है कि अब तक 8 लोगों की आईडी सबी ने हैदराबाद भेजी हैं। शहर के पनी मोहल्ले से दो महिलाओं की भी आईडी भेजी गई हैं। फिजा का आरोप है कि इसके पीछे मोहम्मद सबी और शिकायतकर्ता महिला खुद है। शिकायतकर्ता, सबी की प्रेमिका है जो उसके साथ दिल्ली गई थी। वहीं, मोहम्मद सबी ने उसका अश्लील वीडियो दिखाकर उसके साथ गलत काम किया। फिजा खातून के मुताबिक, आईडी कार्ड न देने पर लोगों ने उसके खिलाफ लव जिहाद का मुकदमा दर्ज कराया है जबकि उसका इससे कोई लेना-देना नहीं है।

बजरंग दल ने की निष्पक्ष जांच की मांग

वहीं, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। बजरंग दल के नरेंद्र हिंदू ने कहा कि जिस तरह से फतेहपुर में विदेशी फंडिंग के लिए यह खेल चल रहा है, इसकी जांच की मांग उन्होंने एसपी से की है। जिस तरह से युवतियों की मजबूरी का फायदा उठाया जा रहा है, इस नेटवर्क की पकड़ होना जरूरी हो गया है।

पीड़िता को भी शहजादा ने किया ब्लैकमेल

गौरतलब है कि फतेहपुर जिले के राधानगर इलाके की रहने वाली पीड़िता ने राधानगर पुलिस को 9 मार्च 2026 को शिकायती पत्र देकर फिजा खातून और शहजादा के खिलाफ दिल्ली ले जाकर उसके गलत काम करने व धर्मपरिवर्तन कराने का मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता ने बताया था कि उसकी अश्लील फोटो बनाकर शहजादा ने ब्लैकमेल किया था।

(इनपुट- उमेश चंद्रा)

ये भी पढ़ें- VIDEO: नाबालिग के अपहरण की जांच में ली 7 हजार की घूस, कैमरे में कैद हुई रिश्वतखोर महिला SI की करतूत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।