1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई से बड़ी खबर! सैफ अली खान के स्टाफ ने की आइडेंटिफिकेशन परेड में आरोपी शरीफुल की पहचान

मुंबई से बड़ी खबर! सैफ अली खान के स्टाफ ने की आइडेंटिफिकेशन परेड में आरोपी शरीफुल की पहचान

 Reported By: Rajesh Kumar, Edited By: Mangal Yadav
 Published : Feb 06, 2025 12:43 pm IST,  Updated : Feb 06, 2025 01:02 pm IST

एक्टर सैफ अली खान के स्टॉफ आरियामा फिलिप और जुनू ने वारदात की रात उन पर हमला करने वाले शख्स के तौर पर शरीफुल की पहचान की है।

सैफ अली खान पर हमले का आरोपी शरीफुल- India TV Hindi
सैफ अली खान पर हमले का आरोपी शरीफुल Image Source : ANI

मुंबईः एक्टर सैफ अली खान पर हमले के आरोपी शरीफुल इस्लाम का मुंबई की ऑर्थर रोड जेल में आइडेंटिफिकेशन परेड हुआ। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सैफ अली खान के दोनों स्टाफ ने आरोपी की पहचान कर ली है। आरियामा फिलिप और जुनू ने वारदात की रात उन पर हमला करने वाले शख्स के तौर पर शरीफुल की पहचान की है। 

शरीफुल इस्लाम ने घर में घुसकर सैफ पर किया था हमला

परेड के दौरान एक्टर के कर्मचारियों ने आरोपी शरीफुल इस्लाम की पहचान की है, जिसने अभिनेता के घर में घुसकर उन पर हमला किया था। सैफ अली खान पर शरीफुल इस्लाम ने हमला किया था, जिसकी पहचान बांग्लादेशी निवासी के रूप में की गई थी। अभिनेता को गंभीर चोटें आईं थी और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी सर्जरी की गई थी।

वारदात के तीन दिन गिरफ्तार हुआ था आरोपी

एक्टर पर हमला करने के आरोप में शरीफुल इस्लाम को तीन दिन बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि, सोशल मीडिया पर कई लोगों को संदेह था कि असली अपराधी को गिरफ्तार किया गया है या नहीं। आइडेंटिफिकेशन परेड में सैफ के कर्मचारियों अरियामा फिलिप और जुनू ने आरोपी की पहचान कर ली है। जिससे साबित हो गया है कि पुलिस ने सही व्यक्ति को पकड़ा था।

 पुलिस ने कहा आरोपी के खिलाफ हैं कई सबूत

बता दें कि मुंबई पुलिस ने सैफ अली खान चाकू से हमला करने के मामले के आरोपी शरीफुल इस्लाम शहजाद के लिए बुधवार को आर्थर रोड जेल में पहचान परेड आयोजित की। अधिकारियों के अनुसार, शहजाद, जो कथित तौर पर चोरी करने के इरादे से सैफ के आवास में घुसा था। पुलिस ने कहा कि उनके पास सीसीटीवी फुटेज और सकारात्मक चेहरे की पहचान परीक्षण सहित अपराध से उसे जोड़ने वाले मजबूत सबूत हैं।

 परमजीत सिंह दहिया ने किया था ये दावा

मुंबई पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद का चेहरा पहचानने वाला परीक्षण सकारात्मक आया। परीक्षण के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा व्यक्ति और मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद एक ही व्यक्ति होने की पुष्टि हुई है। पिछले महीने, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त परमजीत सिंह दहिया ने उन अफवाहों का खंडन किया था कि आरोपी के फिंगरप्रिंट मेल नहीं खा रहे थे। उन्होंने कहा, "जब भी कोई आरोपी गिरफ्तार होता है तो उसके खिलाफ कई सबूत एकत्र किए जाते हैं। हमें आरोपी के खिलाफ कई मौखिक, शारीरिक और तकनीकी सबूत मिले हैं... हमने सही व्यक्ति को पकड़ा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।