1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. यूपी के बाद महाराष्ट्र में 'बुलडोजर बाबा', जानें सीएम शिंदे को क्यों मिला यह नाम

यूपी के बाद महाराष्ट्र में 'बुलडोजर बाबा', जानें सीएम शिंदे को क्यों मिला यह नाम

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Jun 30, 2024 10:40 am IST,  Updated : Jun 30, 2024 10:40 am IST

उल्हासनगर के 17 सेक्शन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के फोटो के साथ बुलडोजर का फोटो लगाया गया है। यह फोटो एक अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत स्कूलों के पास से पान की टपरियों को हटाया जा रहा है।

Eknath Shinde- India TV Hindi
एकनाथ शिंदे पोस्टर Image Source : INDIA TV

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को नया नाम मिल चुका है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरह अब एकनाथ शिंदे को भी "बुलडोजर बाबा" कहा जा रहा है। उन्हें यह नया नाम अवैध ढाचों के खिलाफ कार्रवाई के कारण मिला है। इन दिनों महाराष्ट्र के उल्हासनगर में सख्त कार्रवाई जारी है। 

यूपी के तर्ज पर अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री भी "बुलडोजर बाबा" के नाम से जानें जाने लगे हैं। उल्हासनगर के 17 सेक्शन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के फोटो के साथ बुलडोजर का फोटो लगाने की घटना ने शहर वासियों का ध्यान आकर्षित किया है। यह पोस्टर उल्हासनगर शिवसेना शहर प्रमुख भुल्लर महाराज द्वारा लगाया गया है। 

छात्रों के लिए अभियान

महाराष्ट्र के उल्हासनगर में जारी अभियान का मुख्य उद्देश्य स्कूलों के 100 मीटर के भीतर सभी पान टपरियों और अन्य अवैध ढांचों को हटाना है। तीसरे दिन भी यह कार्रवाई जोर-शोर से जारी रही। पान टपरियों के अलावा ऑर्केस्ट्रा बार पर भी प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। प्रशासन का कहना है कि यह कदम छात्रों और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, ताकि वे नशे और अन्य असामाजिक गतिविधियों से दूर रह सकें।

लोगों में मिला-जुला असर

इस कार्रवाई का शहर में मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। कुछ लोग इस कदम का स्वागत कर रहे हैं और इसे शहर को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने के लिए आवश्यक मानते हैं। वहीं, कुछ लोग इसे व्यापारियों और छोटे दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के रूप में देख रहे हैं। फिर भी, प्रशासन अपने अभियान को जारी रखने और शहर को अवैध गतिविधियों से मुक्त कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

योगी आदित्यनाथ हैं बुलडोजर बाबा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दांपत्य जीवन छोड़कर बाबा पहले ही बन गए थे और जब उन्होंने माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की तो उनका नाम बुलडोजर बाबा पड़ गया। योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में लगातार आपराधिक लोगों के घरों पर कार्रवाई हुई है। यूपी में सभी माफियाओं के अंदर बुलडोजर से घर गिरने का डर है और योगी बुलडोजर बाबा हैं।

उल्हासनगर से सुनील शर्मा की रिपोर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।