Saturday, February 28, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. अजित पवार प्लेन क्रैश हादसे पर AAIB की पहली रिपोर्ट, जानिए हादसे की वजह क्या बताई?

अजित पवार प्लेन क्रैश हादसे पर AAIB की पहली रिपोर्ट, जानिए हादसे की वजह क्या बताई?

Reported By : Saket Rai Edited By : Shakti Singh Published : Feb 28, 2026 07:53 pm IST, Updated : Feb 28, 2026 10:04 pm IST

प्राथमिक रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया गया है कि अजीत पवार के प्लेन हादसे के दौरान एयरक्राफ्ट में मौजूद दोनों रिकॉर्डर को थर्मल डैमेज पहुंचा है, जिनकी रिकवरी के लिए स्पेशल तकनीक की जरूरत है।

Ajit Pawar Plane crash- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT अजित पवार प्लेन क्रैश की पहली रिपोर्ट आ चुकी है

महाराष्ट्र के बारामती में प्लेन क्रैश मामले पर एयरक्राफ्ट एक्सिडेंट इंवेस्टिगेशन ब्यूरो ने पहली रिपोर्ट जारी कर दी है। इसमें बताया गया है कि एयरपोर्ट में कई तरह की कमियां हैं। वहीं, पायलट से जुड़ी कोई समस्या नहीं सामने आई है। हादसे से पहले तक पायलट और एयर कंट्रोल रूम के बीच सामान्य रूप से बातचीत हो रही थी। इसके अचानक ओ शिट.. ओ शिट की आवाज सुनाई और प्लेन हादसे का शिकार हो गया। 

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि प्लेन के दोनों रिकॉर्डर लंबे समय तक आग के संपर्क में रहे हैं। ऐसे में उनकी रिकवरी के लिए स्पेशल तकनीक की जरूरत है। दिल्ली की लैब में एक रिकॉर्डर का रॉ डेटा डाउनलोड किया गया है। इससे हादसे की वजह से बारे में ज्यादा सटीक जानकारी मिल सकती है।

प्लेन के पिछले हिस्से में मिले रिकॉर्डर

बारामती प्लेन हादसे के प्राथमिक रिपोर्ट में प्लेन में मौजूद दोनों रिकॉर्डर का जिक्र किया गया है दोनों को एयरक्राफ्ट के पिछले हिस्से से रिकवर किया गया और उनकी जांच की जा रही है। प्राथमिक रिपोर्ट में प्लेन में मौजूद दोनों पायलेट्स के ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट का जिक्र है। दोनों की रिपोर्ट संतोषजनक पाई गई है। बरामती एयरपोर्ट के और फील्ड को लेकर कई महत्वपूर्ण बातों का जिक्र है। इस रिपोर्ट में घटना के दिन के मौसम से जुड़ी हुई बातों को भी जोड़ा गया है।

पायलट और एयर कंट्रोल रूम के बीच क्या बातचीत हुई?

रिपोर्ट के अनुसार कंट्रोलर ने जानकारी दी कि विजिबिलिटी 3 किलोमीटर है। इसके बावजूद विमान ने एप्रोच जारी रखी और बाद में गो-अराउंड किया। दूसरी एप्रोच के दौरान विमान ने रनवे दिखाई देने की सूचना दी, जिसके बाद बारामती टॉवर ने रनवे 11 पर लैंडिंग की अनुमति दे दी। टॉवर ने यह भी बताया कि हवा शांत है। इसके कुछ ही समय बाद विमान से “ओह शिट… ओह शिट…” जैसी आवाज प्रसारित होती सुनी गई और फिर विमान रनवे 11 के थ्रेशोल्ड के बराबर, रनवे के बाईं ओर क्रैश लैंड कर गया।

यह भी पढ़ें-

'मम्मी-पापा माफ कर देना, आप जो जिंदगी देना चाहते थे, वो मैं नहीं कर पाई', सुसाइड नोट लिख युवती ने कर ली आत्महत्या

'मन में संशय उत्पन्न हो रहा है...', अजित पवार के निधन पर बोले राज ठाकरे, सुनेत्रा पवार से कर दी बड़ी मांग

 

 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement