1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 'जो फंड लगेगा मैं दूंगा, लेकिन वोट के समय बटन टका टका दबाना', अजित पवार के बयान पर मचा बवाल

'जो फंड लगेगा मैं दूंगा, लेकिन वोट के समय बटन टका टका दबाना', अजित पवार के बयान पर मचा बवाल

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Apr 18, 2024 09:26 am IST,  Updated : Apr 18, 2024 03:44 pm IST

अजित पवार के बयान को लेकर शरद पवार गुट और उद्धव ठाकरे गुट ने कड़ी आपत्ति जताई है। उनके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत की गई है। अजित ने मेडिकल फील्ड और व्यापारियों से फंड के बदले वोट की बात कही थी।

Ajit Pawar- India TV Hindi
अजित पवार का बयान विवादों में आ सकता है Image Source : X/AJIT PAWAR

लोकसभा चुनाव 2024 के बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। पत्नी सुनेत्रा पवार के लिए चुनाव प्रचार के दौरान उनकी जुबान फिसल गई, जो उनके लिए परेशानी का सबब बन सकती है। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मराठी में बोल रहे हैं। इस वीडियो में उन्हें फंड के बदले वोट देने की बात कहते सुना जा सकता है। अजित की पत्नी सुनेत्रा बारामती से एनसीपी उम्मीदवार हैं। अजित पवार के गुट का एनसीपी एनडीए गठबंधन का हिस्सा है।

अजित पवार बेहतर और ज्यादा फंड के लिए चुनाव में पार्टी निशान पर बटन दबाने की बात करते सुनाई दे रहे हैं। उनके एक बयान से बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। विपक्षी नेताओं ने चुनाव में आचार संहिता का उलंघन करार देते हुए चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की है। शरद पवार गुट और उद्धव गुट ने इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है।

क्या बोले अजित?

वीडियो में अजित कहते हैं "मैं कहना चाहूंगा..जो फंड लगेगा वो मैं दूंगा उसके लिए मैं सहयोग करूंगा, लेकिन जिस तरह में फंड दूंगा उस तरह वोट के समय मशीन में चिन्ह पर बटन दबाना टका-टका-टका-टका..क्योंकि इससे फंड देना अच्छा लगता है..नही तो बुरा लगता है। अजित पवार ने यह बयान पूणे के इंदापुर में मेडिकल फील्ड और व्यापारियों के एक समूह के बीच चुनाव प्रचार के दौरान दिया। 

बारामती में सुनेत्रा बनाम सुप्रिया

महाराष्ट्र की बारामती लोकसभा सीट में ननद-भाभी का शक्ति प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। सुप्रिया सुले और सुनेत्रा पवार इस सीट से उम्मीदवार हैं। सुप्रिया सुले एनसीपी के दिग्गज नेता शरद पवार की बेटी हैं और एनसीपी के शरद गुट से टिकट मिला है। वहीं, सुनेत्रा पवार रिश्ते में उनकी भाभी लगती हैं। अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा इस बार ननद के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। शरद के भतीजे अजित अब एनसीपी में अलग गुट बनाकर बीजेपी गठबंधन का हिस्सा हैं।

यह भी पढ़ें-

ननद-भाभी का शक्ति प्रदर्शन! आज नॉमिनेशन फाइल करेंगी सुप्रिया सुले और सुनेत्रा पवार; कई बड़े नेता रहेंगे मौजूद

हैदराबाद में 5.41 लाख से ज्यादा वोटरों के नाम लिस्ट से कटे, ओवैसी-माधवी लता में है मुख्य मुकाबला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।