1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 'मुझे ऑफिस जाना है', सड़क पर लेटी, फिर गाड़ी से बैरिकेड्स तोड़ पुलिस को दी चुनौती; महिला के बवाल का VIDEO वायरल

'मुझे ऑफिस जाना है', सड़क पर लेटी, फिर गाड़ी से बैरिकेड्स तोड़ पुलिस को दी चुनौती; महिला के बवाल का VIDEO वायरल

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Jul 09, 2026 09:10 pm IST,  Updated : Jul 09, 2026 09:10 pm IST

पालखी यात्रा के संचालन के लिए पुलिस ने आलंदी के PCS चौक सहित कई मुख्य मार्गों को आम यातायात के लिए बंद कर रखा था। इसी दौरान एक महिला ने पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स को अपनी गाड़ी से टक्कर मारी और तेजी से वहां से निकल गई।

पालखी यात्रा में...- India TV Hindi
पालखी यात्रा में महिला के बवाल। Image Source : REPORTER INPUT

आलंदी (पुणे): श्री संत ज्ञानेश्वर माऊली पालखी सोहला यात्रा के पुणे प्रस्थान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सुरक्षा के मद्देनजर कई रास्तों को बंद किए जाने से परेशान एक महिला ने पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स को अपनी गाड़ी से टक्कर मारी और तेजी से वहां से निकल गई। इससे पहले महिला ने बीच सड़क पर लेटकर हंगामा भी किया। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ज्ञानेश्वर महाराज पालखी सोहला यात्रा क्या है?

बता दें कि श्री संत ज्ञानेश्वर महाराज पालखी सोहला महाराष्ट्र की एक प्रमुख और भव्य आध्यात्मिक यात्रा है। आषाढ़ी एकादशी पर भगवान विट्ठल के दर्शन के लिए वारकरी (भक्त) पैदल यात्रा करते हैं। यह पदयात्रा संत ज्ञानेश्वर जी महाराज की संजीवन समाधि स्थल, आलंदी (पुणे) से शुरू होकर पंढरपुर तक जाती है। इस यात्रा का उद्देश्य महाराष्ट्र की संस्कृति को जोड़ना, ज्ञान-भक्ति का प्रसार करना, समानता और समभाव का संदेश देना है।

यात्रा के शांतिपूर्ण संचालन के लिए की मार्गों पर यातायात बंद

मिली जानकारी के अनुसार, पालखी यात्रा के शांतिपूर्ण संचालन के लिए पुलिस ने आलंदी के पी.सी.एस. (PCS) चौक सहित कई मुख्य मार्गों को आम यातायात के लिए बंद कर रखा था। इसी दौरान एक महिला अपनी गाड़ी से वहां पहुंची और ट्रैफिक पुलिस से अपने काम पर जाने के लिए रास्ता खोलने का अनुरोध करने लगी।

महिला ने क्या कहा?

सूत्रों के मुताबिक, महिला का तर्क था कि उसे समय पर अपने कार्यस्थल पर पहुंचना है, इसलिए उसे जाने दिया जाए। पुलिस ने सुरक्षा और भीड़ के प्रबंधन का हवाला देते हुए रास्ता देने से साफ मना कर दिया। काफी देर तक बहस के बाद, जब महिला की बात अनसुनी कर दी गई, तो वह आपा खो बैठी। गुस्से में उसने अपनी गाड़ी सीधे पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स में दे मारी और वहां से तेजी से आगे निकल गई।

देखें वीडियो-

रास्ते बंद होने के चलते फूट पड़ा लोगों का गुस्सा

रास्ते बंद होने के कारण पहले से ही आम नागरिक भारी असुविधा का सामना कर रहे थे। इस घटना के बाद वहां मौजूद लोगों का गुस्सा और फूट पड़ा। जहां एक ओर वारकरियों की सुरक्षा सर्वोपरि है, वहीं दूसरी ओर आम जनता को हो रही परेशानी को लेकर भी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

(रिपोर्ट- समीर शेख)

यह भी पढ़ें-

हाथ में सिगरेट और बगल में बोतल, ग्रेटर नोएडा में शराब के नशे में धुत लड़की बीच सड़क पर लेट गई; VIDEO वायरल

इस महिला ने जो ड्रामा किया वो आप भी देखिए, Video हो रहा है वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।