1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र चुनाव 2024: NCP का गढ़ है अंबेगांव विधानसभा सीट, यहां से अजीत गुट के नेता ने लगातार 3 बार दर्ज की जीत

महाराष्ट्र चुनाव 2024: NCP का गढ़ है अंबेगांव विधानसभा सीट, यहां से अजीत गुट के नेता ने लगातार 3 बार दर्ज की जीत

 Published : Oct 29, 2024 02:15 pm IST,  Updated : Oct 29, 2024 02:15 pm IST

महाराष्ट्र की अंबेगांव विधानसभा सीट से एनसीपी नेता दिलीप वाल्से-पाटिल ने लगातार तीन बार जीत दर्ज की है। अभी वह अजीत पवार गुट की एनसीपी में शामिल हैं।

Ambegaon Assembly Seat- India TV Hindi
अंबेगांव विधानसभा सीट Image Source : INDIA TV

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर सभी उम्मीदवारों ने नामांकन दर्ज कर दिया है। इसी के साथ ही अब चुनावी प्रचार प्रसार भी शुरू हो गया है। महाराष्ट्र में एक चरण में विधानसभा के चुनाव होने हैं। यहां 20 नवंबर को वोटिंग होनी है। 23 नवंबर को चुनावी नतीजे आएंगे।

NCP का गढ़ अंबेगांव विधानसभा

महाराष्ट्र की वीआईपी सीटों की बात करें तो अंबेगांव विधानसभा क्षेत्र उनमें से एक है। अंबेगांव सीट पुणे जिले में आती है। इसके साथ ही अंबेगांव विधानसभा सीट शिरुर लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। अंबेगांव से अभी दिलीप वाल्से-पाटिल विधायक हैं। एनसीपी-अजीत पवार गुट के नेता हैं। ये सीट एनसीपी का गढ़ कही जाती है।

2019 में दिलीप वाल्से पाटिल ने दर्ज की जीत

अंबेगांव की 2019 के विधानसभा चुनावी परिणाम में नजर डाले तो यहां से एनसीपी उम्मीदवार दिलीप वाल्से पाटिल ने जीत दर्ज की थी। पाटिल को 126,120 वोट मिले थे। शिवसेना नेता राजाराम बांखेले को 59345 वोट मिले थे। इसके बाद यहां से आरआरपी के उम्मीदवार विशाल पोपट ढोकले रहे थे।

2014 में पाटिल ने शिवसेना उम्मीदवा को हराया

2014 के विधानसभा चुनाव में भी अंबेगांव से दिलीप वाल्से पाटिल ने जीत दर्ज की थी। एनसीपी उम्मीदवार को 1,20, 235 वोट मिले थे। शिवसेना उम्मीदवार अरुण गोविंददारो गिरे को 62,081 वोट मिले थे। बीजेपी उम्मीदवार एरनाडे जैसिंह मारुति को 4,615 वोट मिले थे। कांग्रेस उम्मीदवार बांखेले संध्या देवेंद्र को मात्र 2408 वोट मिले थे।

2009 में पाटिल को मिले 1 लाख 26 हजार से ज्यादा वोट

2009 के विधानसभा चुनाव में भी अंबेगांव विधानसभा सीट से दिलीप वाल्से पाटिल ने जीत दर्ज की थी। पाटिल को इस चुनाव में 126120 वोट मिले थे। 2009 से पहले यानी 2004 में इस सीट पर एनसीपी से दिलीप राव दत्तात्रेय ने चुनाव जीता था। 1999 में इस सीट पर एनसीपी उम्मीदवार ने दिलीप वाल्से पाटिल ने जीत दर्ज की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।