1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 'एथनॉल मिश्रण के कारण चीनी सहकारी समितियों की बदली आर्थिक स्थिति', महाराष्ट्र में बोले अमित शाह

'एथनॉल मिश्रण के कारण चीनी सहकारी समितियों की बदली आर्थिक स्थिति', महाराष्ट्र में बोले अमित शाह

 Reported By: Saket Rai Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Oct 05, 2025 01:14 pm IST,  Updated : Oct 05, 2025 02:54 pm IST

अमित शाह ने महाराष्ट्र में सहकारिता क्षेत्र की अग्रणी हस्ती डॉक्टर विट्ठलराव विखे पाटिल और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर बालासाहेब विखे पाटिल की प्रतिमाओं का अनावरण किया। इस दौरान एक किसान रैली को भी संबोधित किया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह- India TV Hindi
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह Image Source : X/AMITSHAH

महाराष्ट्र के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शिरडी स्थित साईंबाबा मंदिर में रविवार को पूजा-अर्चना की। शाह के साथ राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एवं अजित पवार तथा अन्य लोग भी रहे। अमित शाह अहिल्यानगर जिले के शिरडी मंदिर नगर शनिवार रात पहुंचे। शाह अहिल्यानगर जिले में एक किसान रैली को भी संबोधित किया।

चीनी सहकारी क्षेत्र को हुआ काफी लाभ 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत के चीनी सहकारी क्षेत्र को काफी लाभ हुआ है। वह अहिल्यानगर जिले में डॉक्टर विट्ठलराव विखे पाटिल सहकारी चीनी कारखाने की विस्तारित क्षमता का उद्घाटन करने के बाद एक किसान रैली को संबोधित कर रहे थे। अमित शाह ने चीनी सहकारी समितियों से गैर पेराई सत्र में भी मल्टी-फीड एथनॉल का उत्पादन करने की अपील की। 

बदली आर्थिक स्थिति

अमित शाह ने कहा, 'एथनॉल मिश्रण के कारण चीनी सहकारी समितियों की आर्थिक स्थिति बदल गई है।  पीएम मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद इस क्षेत्र को लाभ हुआ है।' शाह ने कहा,'केंद्र सरकार हाल ही में भारी बारिश से प्रभावित महाराष्ट्र के किसानों को हर संभव सहायता देगी।'

बालासाहेब विखे पाटिल की प्रतिमाओं का अनावरण

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य के किसानों के लिए केंद्रीय सहायता हासिल करने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्रियों एकनाथ शिंदे और अजित पवार की सराहना की। शाह ने सहकारिता आंदोलन की एक प्रमुख हस्ती विट्ठलराव विखे पाटिल और उनके बेटे तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री बालासाहेब विखे पाटिल की प्रतिमाओं का अनावरण भी किया। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।