1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 'पहली कोशिश में नहीं गई जान फिर...',नदी में कूदकर MBBS छात्रा ने खत्म की जिंदगी

'पहली कोशिश में नहीं गई जान फिर...',नदी में कूदकर MBBS छात्रा ने खत्म की जिंदगी

 Published : Jul 18, 2024 06:55 pm IST,  Updated : Jul 18, 2024 06:56 pm IST

वैनगंगा नदी में एमबीबीएस छात्रा ने कूदकर अपनी जान दे दी है। इस घटना को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है। हालांकि छात्रा के सुसाइड करने के पीछे का कारण अभी अज्ञात है।

mbbs student- India TV Hindi
नदी में कूदकर MBBS छात्रा ने खत्म की जिंदगी Image Source : SCREENGRAB

चंद्रपुर: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले से एक खबर सामने आ रही है, यहां एक लड़की ने पुल से कूदकर सुसाइड कर लिया है। घटना का वीडियो आसपास मौजूद लोगों ने रिकार्ड कर लिया। वीडियो में दिख रहा कि लड़की को अपनी जान लेने का भूत सवार था क्योंकि लड़की की पहले बार कूदने पर वह बच गई थी। हालांकि इस मामले में पुलिस ने लड़की का शव बरामद कर लिया है, पर अभी लड़की के सुसाइड करने का कारण पता नहीं चल सका है।

माता-पिता दोनों होम्योपैथिक डॉक्टर

मिली जानकारी के मुताबिक, आत्महत्या करने वाली लड़की का नाम 24 वर्षीय ईशा बिंजवे है। वह जिले के ब्रम्हपुरी शहर में रहने वाली है। ईशा के माता-पिता दोनों होम्योपैथिक डॉक्टर हैं और उनका ब्रम्हपुरी शहर में एक क्लिनिक है। ईशा ने चंद्रपुर-गढ़चिरौली सीमा से बहने वाली वैनगंगा नदी में कूदकर अपनी जान दी है। आसपास के खड़े लोगों ने बताया कि लड़की जब पुल से कूदी तो बच गई थी क्योंकि वहां पानी कम था। लेकिन लड़की जान देने की नियत पक्का कर आई थी, इस वजह से उसने फिर गहरे पानी में छलांग लगाई, जिससे उसकी मौत हो गई।

बरामद हुआ शव

बताया जा रहा है कि लड़की ने अपनी स्कूटी और चप्पल पुल पर छोड़ी और फिर पुल से छलांग लगाई। हालांकि घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया और दूसरे दिन पिंपलगांव के पास नदी के किनारे से शव को बरामद किया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। वहीं, युवती के आत्महत्या का कारण अभी भी अज्ञात है। ईशा के पुल से कूदने का वीडियो पुल से गुजर रहे कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से शूट कर लिया। फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

(इनपुट- मिलिंद दिंन्डेवार)

ये भी पढ़ें:

कोर्ट में पेश हुईं IAS पूजा खेडकर की मां, किसान को बंदूक दिखाकर धमकाने के आरोप में हुई हैं गिरफ्तार

गढ़चिरौली में मारे गए सभी नक्सलियों पर था भारी भरकम इनाम, रकम जान उड़ जाएंगे होश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।