1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. लोनावाला में 5 लोगों की मौत के बाद एक दूसरा हादसा, पुणे के तामिनी घाट पर पानी में बहा लड़का

लोनावाला में 5 लोगों की मौत के बाद एक दूसरा हादसा, पुणे के तामिनी घाट पर पानी में बहा लड़का

 Reported By: Saket Rai Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 01, 2024 02:20 pm IST,  Updated : Jul 01, 2024 02:20 pm IST

पुणे के तामिनी घाट पर एक लड़का एक ग्रुप के साथ आउटिंग के लिए गया था। उसने बहते पानी को हल्के में ले लिया और उसमें कूद गया। पानी का बहाव तेज होने के कारण वह बह गया।

पानी के तेज बहाव में बह गया लड़का- India TV Hindi
पानी के तेज बहाव में बह गया लड़का Image Source : INDIA TV

अभी कल मुंबई से एक भयानक हादसा सामने आया था जिसमें छुट्टी मनाने के लिए एक परिवार के 5 लोग लोनावला गए थे। भूसी बांध के बैकवाटर के पास एक झरने के तेज बहाव में पांचों सदस्य बह गए। उसके बाद अब एक और ऐसी ही हादसे की खबर सामने आई है। दरअसल पुणे के तामिनी घाट पर ऐसा एक भयानक हादसा हुआ है जिसमें एक लड़का पानी में बह गया। उसे खोजने की कोशिश जारी है मगर अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

आउटिंग के लिए गया लड़का पानी में बह गया

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक बीत शनिवार को स्वप्निल दावड़े नाम का एक लड़का पुणे के पिंपरी चिंचवड़ के पास आउटिंग करने के लिए गया था। लड़का अकेले नहीं गया था बल्कि उसके साथ उसके जिम के 32 लोगों का पूरा ग्रुप था। आउटिंग के दौरान स्वप्निल पानी में कूद जाता है और पानी के बहाव के साथ बह जाता है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें यह पूरी घटना नजर आ रही है। वीडियो में दिख रहा है कि लड़का पानी से बाहर निकलने के लिए पत्थर को पकड़ने की कोशिश करता है मगर कहीं पकड़ नहीं बनती है। आखिर में वह एक जगह अपनी पकड़ बना लेता है मगर पानी का बहाव इतना तेज था कि उसका ग्रिप छूट जाता है और वह पानी में बह जाता है। इस घटना को तीन दिन बीत चुके हैं मगर अब तक लड़के का कुछ पता नहीं चल पाया है।

लोनावला में भी हुआ दर्दनाक हादसा

पुणे के अलावा लोनावला में भी एक दर्दनाक हादसा हुआ है। दरअसल मुंबई के पास लोनावाला में छुट्टियां मना रहे एक परिवार के पांच सदस्य रविवार की दोपहर भूसी बांध के बैकवाटर के पास एक झरने के तेज बहाव में बह गए। घटना दोपहर करीब 1:30 बजे हुई और पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया। रस्सियों और ट्रैकिंग गियर से लैस बचावकर्मी पीड़ितों के शवों की तलाश करते रहे, जिसमें पहले दो शव बरामद हुई फिर सोमवार की सुबह से तीन शवों की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें-

पेट में दर्द, दस्त...कुएं का पानी पीने से एक के बाद एक गांव के 93 लोग पड़े बीमार

महाराष्ट्र के यवतमाल में भीषण सड़क दुर्घटना, दर्शन के लिए गुरुद्वारे जा रहे 4 लोगों की मौत

महाराष्ट्र: लोनावाला के भुशी डैम में अचानक आई बाढ़, बह गया पूरा परिवार, देखें मौत का खौफनाक वीडियो

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।