1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र: लोनावाला के भुशी डैम में अचानक आई बाढ़, बह गया पूरा परिवार, देखें मौत का खौफनाक वीडियो

महाराष्ट्र: लोनावाला के भुशी डैम में अचानक आई बाढ़, बह गया पूरा परिवार, देखें मौत का खौफनाक वीडियो

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Jul 01, 2024 08:21 am IST,  Updated : Jul 01, 2024 09:30 am IST

मुंबई से सटे लोनावला के भुशी डैम में अचानक बाढ़ आने से तेज पानी के बहाव में एक ही परिवार के पांच लोग बह गए। सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। घटना का खौफनाक वीडियो सामने आया है। देखें वीडियो-

lonavala accident - India TV Hindi
लोनावला के भुशी डैम में बह गया परिवार

मुंबई के पास लोनावाला में छुट्टियां मना रहे एक परिवार के पांच सदस्य रविवार की दोपहर भूसी बांध के बैकवाटर के पास एक झरने के तेज बहाव में बह गए। घटना दोपहर करीब 1:30 बजे हुई और पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया। रस्सियों और ट्रैकिंग गियर से लैस बचावकर्मी पीड़ितों के शवों की तलाश करते रहे, जिसमें पहले दो शव बरामद हुई फिर सोमवार की सुबह से तीन शवों की तलाश की जा रही है। 

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस के अनुसार, एक ही परिवार के पांच लोग घूमने के क्रम में झरने के पानी में उतरे थे। अचानक पानी का तेज बहाव आया और सभी उसमें फिसल गए और डैम के निचले हिस्से में डूब गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि वे झरने में उतरने के बाद काई वाले पत्थरों पर फिसल गए होंगे और पानी की तेज धार से बह गए होंगे।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि रविवार को पुणे के लोनावाला इलाके में भूशी बांध के बैकवाटर के पास एक झरने में एक महिला और दो बच्चे डूब गए, जिसमें  4 और 9 साल के बच्चे भी शामिल हैं। पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक पंकज देशमुख ने कहा कि यह घटना दोपहर 12:30 बजे हुई जब एक परिवार पिकनिक के लिए झरने के पास गए थे और घटना हो गई। एसपी ने कहा, "ऐसा लगता है कि वे भुशी बांध से लगभग दो किलोमीटर दूर झरने में फिसल गए और जलाशय के निचले हिस्से में डूब गए।"

देखें खौफनाक वीडियो

पुलिस ने कहा कि हडपसर क्षेत्र के अंसारी परिवार के सदस्य पिकनिक के लिए भुशी बांध गए थे। वे बांध के करीब झरने को देखने गए थे, लेकिन इलाके में भारी बारिश के कारण पानी का प्रवाह बढ़ने पर उन्हें पता नहीं चला और वे बह गए। मृतकों में शाहिस्ता अंसारी (36), अमिमा अंसारी (13) और उमेरा अंसारी (8) के शव रविवार को ही बरामद कर लिए गए जबकि सोमवार की सुबह से अदनान अंसारी (4) और मारिया सैय्यद (9) के शव की तलाश जारी है। बता दें कि इस हादसे में तीन लोगों को बचा लिया गया था।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।