1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. आर्थर रोड जेल में 81 और कैदी मिले कोरोना पॉजिटिव, स्टाफ मिलाकर कुल 184 संक्रमित

आर्थर रोड जेल में 81 और कैदी मिले कोरोना पॉजिटिव, स्टाफ मिलाकर कुल 184 संक्रमित

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 10, 2020 07:50 pm IST,  Updated : May 10, 2020 07:50 pm IST

मुंबई की आर्थर रोड जेल में 81 और कैदी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिसके बाद अबतक कोरोना पॉजिटिव मिले कैदियों की संख्या बढ़कर 158 हो गई है। 

Arthur Road Jail- India TV Hindi
Representational Image Image Source : FILE

मुंबई. मुंबई की आर्थर रोड जेल में 81 और कैदी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिसके बाद अबतक कोरोना पॉजिटिव मिले कैदियों की संख्या बढ़कर 158 हो गई है। अगर इस संख्या में कोरोना पॉजिटिव स्टाफ के लोगों की संख्या भी जोड़ दी जाए तो जेल में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 184 हो जाती है।

आपको बता दें कि आर्थर रोड जेल में 26 स्टाफ भी कोरोना संक्रमित हैं। इस जेल में 2 कोरोना quarantine वार्ड बनाए गए हैं और फैसला लिया गया है कि क्वारंटाइन वॉर्ड में जेजे अस्पताल के 7 सदस्यों की मेडिकल टीम रोजाना आएगी।

महाराष्ट्र सरकार आर्थर रोड जेल में कोविड-19 फैलने से रोकने के लिए फैसला ले: उच्च न्यायालय

बंबई उच्च न्यायालय ने मध्य मुंबई की आर्थर रोड जेल में कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए महाराष्ट्र सरकार को उचित नीतिगत फैसला लेने का निर्देश दिया है।  न्यायमूर्ति भारती डांगरे जेल में बंद कैदी अली अकबर श्रॉफ की जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई कर रही थीं जिसमें उसने चिकित्सा आधार पर अस्थायी जमानत मांगी।

न्यायमूर्ति डांगरे ने अपने आदेश में कहा कि हालात गंभीर हैं और ऐसी आकस्मिक स्थिति में राज्य सरकार तथा नीति निर्माताओं को फैसला लेना चाहिए। अदालत ने कहा, ‘‘अगर यह सच है कि आर्थर रोड जेल में 100 से अधिक मरीज संक्रमित पाए गए हैं तो अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जेल में बंद अन्य कैदी क्षमता से अधिक बंदी होने के कारण विषाणु से संक्रमित न हों।’’

अदालत ने कहा कि अधिकारियों को यह याद रखना चाहिए कि कैदियों के पास भी सुरक्षित और स्वस्थ माहौल में रहने का अधिकार होता है। अदालत ने राज्य सरकार और जेल विभाग को उचित कदम उठाने का निर्देश दिया। उसने कहा कि जेल में 60 वर्ष की आयु से अधिक तथा अन्य कई कैदी हैं जो दूसरी बीमारियों से पीड़ित हैं।

With inputs from Bhasha

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।