1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. बिना चुनाव के ही जीत गए BJP के 14 उम्मीदवार, वोटिंग करने की भी नहीं पड़ी जरूरत

बिना चुनाव के ही जीत गए BJP के 14 उम्मीदवार, वोटिंग करने की भी नहीं पड़ी जरूरत

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Jan 02, 2026 05:20 pm IST,  Updated : Jan 02, 2026 08:39 pm IST

महाराष्ट्र के महानगरपालिका चुनाव में वोटिंग से पहले ही BJP ने बड़ी बढ़त बनाई। भिवंडी, डोंबिवली और जलगांव में तमाम सीटों पर पार्टी के उम्मीदवार निर्विरोध जीत गए। इस खबर में देखें पूरी लिस्ट।

bhiwandi dombivli municipal polls- India TV Hindi
महाराष्ट्र के महानगरपालिका चुनाव में BJP के 14 उम्मीदवार निर्विरोध जीते हैं। Image Source : REPORTER'S INPUT

मुंबई: महाराष्ट्र के महानगरपालिका चुनाव में वोटिंग से पहले ही अलग-अलग जगहों पर BJP के कई उम्मीदवार जीत गए हैं। भिवंडी महानगरपालिका चुनाव में नामांकन वापस लेने के आखिरी दिन भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी सफलता हासिल की है। आखिरी समय में हुए घटनाक्रम के बाद BJP के 5 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। इसके साथ ही भिवंडी में BJP के कुल 6 उम्मीदवार बिना मुकाबले जीत दर्ज कर चुके हैं। इस लिस्ट में एक अल्पसंख्यक मुस्लिम उम्मीदवार का शामिल होना भी खास माना जा रहा है, जिससे BJP की जीत को सामाजिक संतुलन के रूप में देखा जा रहा है।

निर्विरोध निर्वाचित BJP उम्मीदवार इस प्रकार हैं-

प्रभाग क्रमांक 18A – अश्विनी सन्नी फुटाणकर

प्रभाग क्रमांक 18B – दीपा दीपक मढवी
प्रभाग क्रमांक 18C – अबूसाद अशफाक अहमद शेख
प्रभाग क्रमांक 16A – परेश (राजू) चौघुले
प्रभाग क्रमांक 23B – भारती हनुमान चौधरी

इन जीतों के बाद भिवंडी में BJP खेमे में उत्साह का माहौल है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसे आगामी चुनावी नतीजों के लिए शुभ संकेत बताया है। वहीं, स्थानीय स्तर पर इन निर्विरोध जीतों को राजनीतिक समीकरणों में बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

डोंबिवली में जीते BJP के 3 उम्मीदवार

वहीं, डोंबिवली में भी BJP के 3 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए। डोंबिवली पूर्व क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के 3 उम्मीदवार निर्विरोध विजयी घोषित किए गए हैं। पैनल क्रमांक 26/अ से मुकुंद (विशू) पेडणेकर, पैनल क्रमांक 27/ड से महेश पाटील और प्रभाग क्रमांक 19/क से साईं शेलार का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।

महेश पाटील के मुकाबले में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के उम्मीदवार मनोज घरत ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। वहीं मुकुंद (विशू) पेडणेकर के सामने ठाकरे गुट के उम्मीदवार राहुल भगत ने भी अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली, जिसके चलते भाजपा के इन उम्मीदवारों का निर्विरोध चयन सुनिश्चित हुआ। इस परिणाम से डोंबिवली पूर्व क्षेत्र में बीजेपी की स्थिति और अधिक मजबूत हुई है।

जलगांव में BJP प्रत्याशी निर्विरोध जीते

वहीं, जलगांव म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में महायुति के 12 कॉर्पोरेटर बिना विरोध के चुने गए। इसमें BJP के 6 कॉर्पोरेटर और शिवसेना शिंदे सेना के 6 कॉर्पोरेटर बिना विरोध के चुने गए। जलगांव म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में महायुति का दबदबा दिखा। भारतीय जनता पार्टी की उज्ज्वला बेंडाले, दीपमाला काले, विशाल भोले, वीरेन खड़के वैशाली पाटिल अंकिता पाटिल बिना विरोध के चुने गए हैं, जबकि शिवसेना शिंदे ग्रुप के गौरव सोनवणे, प्रतिभा देशमुख सागर सोनवणे, मनोज चौधरी, गणेश सोनवणे रेखा पाटिल इस बार बिना विरोध के चुने गए हैं। महायुति के करीब 12 कॉर्पोरेटर बिना विरोध के चुने गए हैं।

जलगांव म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनाव में कुल 1068 एप्लीकेशन फाइल किए गए। स्क्रीनिंग के बाद 650 एप्लीकेशन वैलिड घोषित किए गए। महायुति के कुल 12 उम्मीदवार बिना विरोध के चुने गए।

BJP के बिना विरोध के जीते हुए उम्मीदवार

BJP 12 B उज्वला बेंडके
BJP 7 C विशाल भोले
BJP 16A वीरेंद्र खड़के
BJP 7 A दीपमाला काले
BJP 13 C वैशाली पाटिल
BJP 7 B अंकिता पाटिल

शिवसेना शिंदे ग्रुप ने उकेडवार जीता

वार्ड 18 A गौरव सोनवणे
वार्ड 2 A सागर सोनवणे
वार्ड 9 A मनोज चौधरी
वार्ड 9 B प्रतिभा देशमुख
वार्ड 19 A गणेश सोनवणे
वार्ड 19 B रेखा पाटिल

महाराष्ट्र में 29 महानगरपालिका चुनाव होने में अभी 13 दिन बाकी है लेकिन बीजेपी ने 27 सीटों पर जबकि शिवसेना 7 निर्विरोध चुनाव जीत लिया है। यह सिर्फ 4 महानगरपालिका की जीत है, महाराष्ट्र बीजेपी ने कहा है कि यह भाजपा सरकार के विकास की जीत है। जिस तरह से बीजेपी विधानसभा और जिला परिषद चुनाव में नंबर वन की पार्टी बनी थी उसी प्रकार 29 महानगरपालिका चुनाव में भी नंबर वन पार्टी बीजेपी ही रहने वाली है। 29 महानगरपालिका पर महायुति का मेयर बनने वाला है।

(इनपुट- नरेंद्र कदम, सय्यद नकी हसन और सुनील शर्मा)

ये भी पढ़ें-

बेल्लारी में बवाल! बैनर लगाने के लिए आपस में भिड़े दो विधायकों के समर्थक, जमकर हुई पत्थरबाजी और फायरिंग

बांग्लादेश में हिंदू व्यक्ति पर धारदार हथियारों से हमला, फिर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, पढ़ें पूरा मामला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।