1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. BJP नेता किरीट सौमेया की कार पर शिवसेना कार्यकर्ताओं का हमला !

BJP नेता किरीट सौमेया की कार पर शिवसेना कार्यकर्ताओं का हमला !

 Reported By: Rajiv Singh
 Published : Aug 20, 2021 01:02 pm IST,  Updated : Aug 23, 2021 11:23 am IST

किरीट सौमेया ने कहा कि जिस समय कार के ऊपर हमला हुआ उस समय विधायक राजेंद्र पटानी, तेजराव थोराट तथा सीआईएसएफ सुरक्षाकर्मी भी कार में बैठे हुए थे।

BJP  नेता किरीट सौमेया...- India TV Hindi
BJP  नेता किरीट सौमेया ने कहा है कि शिवसेना के गुंडों ने उनकी कार पर हमला किया है Image Source : INDIA TV

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी नेता किरीट सौमेया ने आरोप लगाया है कि उनकी कार पर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने हमला किया है। किरीट सौमेया ने कहा है कि जब वे कार में बैठकर वाशिम से गुजर रहे थे तो कार के ऊपर शिवसेना के 'गुंडों' ने 3 बड़े पत्थर फेंके जो कार की खिड़की के शीशों से टकराए। उन्होंने बताया कि दोपहर लगभग 12.30 बजे शिवसेना के लोगों ने उनकी कार पर हमला किया है। किरीट सौमेया ने कहा कि जिस समय कार के ऊपर हमला हुआ उस समय विधायक राजेंद्र पटानी, तेजराव थोराट तथा सीआईएसएफ सुरक्षाकर्मी भी कार में बैठे हुए थे। 

बाद में वहां पर मौजूद महाराष्ट्र पुलिस ने शिवसैनिको पर हल्का बल प्रयोग ओर उन्हें पीछे खदेड़ा। मिली जानकारी के अनुसार शिवसैनिकों को पहले से पता था कि किरीट सौमेया का काफिला उस रास्ते से गुजरेगा, इसलिए वे पहले से उस रास्ते पर खड़े थे और सोमैया के आते ही उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी तथा सोमैया की गाड़ी पर पत्थर और स्याही फेंकी। 

दरअसल भाजपा नेता किरीट सोमैया ने शिवसेना सांसद भावना गवली के बालाजी पार्टिकल बोर्ड कारखाने पर 100 करोड़ रुपए घोटाले का आरोप लगाया था और आज इसका जायजा लेने वह वाशिम जिले में आए थे जिसे देख शिवसेना कार्यकर्ताओं में काफी रोष दिखाई दिया और शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने किरीट सोमैया को काले झंडे दिखाकर उनकी गाड़ी पर पथराव और  स्याही फेंकी जिसके चलते किरीट सोमैया यहां पर नहीं रुके और वहां से सीधे आगे चले गए पुलिस को परिस्थिती नियंत्रण करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।