1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 'महाराष्ट्र के सीएम का नाम तय हो गया है', भाजपा नेता ने दिया बड़ा बयान

'महाराष्ट्र के सीएम का नाम तय हो गया है', भाजपा नेता ने दिया बड़ा बयान

 Edited By: Amar Deep
 Published : Dec 01, 2024 03:50 pm IST,  Updated : Dec 01, 2024 03:50 pm IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के नाम को लेकर भाजपा नेता रावसाहेब दावने ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का नाम तय हो गया है।

रावसाहेब दानवे ने सीएम पद को लेकर दिया बयान।- India TV Hindi
रावसाहेब दानवे ने सीएम पद को लेकर दिया बयान। Image Source : PTI/FILE

मुंबई: महाराष्ट्र में सीएम पद को लेकर सस्पेंस अभी भी बरकरार है। चुनाव के बाद से अभी तक सीएम के नाम को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि इस मामले पर भाजपा के नेता रावसाहेब दानवे ने बड़ा बयान दिया है। रावसाहेब दानवे ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री का नाम तय हो गया है और पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा इसकी पुष्टि किए जाने का इंतजार है। बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि महाराष्ट्र के लोग जानते हैं कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। 

बावनकुले ने बताई शपथ ग्रहण समारोह की तारीख

दरअसल, भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने इससे पहले शनिवार को कहा था कि पांच दिसंबर की शाम को दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में महायुति सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। इस समारोह में पीएम मोदी भी शामिल होंगे। हालांकि अभी तक इस बात की घोषणा नहीं की गई है कि अगला सीएम कौन होगा। इस चर्चा में देवेंद्र फडणवीस का नाम सबसे आगे चल रहा है। देवेंद्र फडणवीस दो बार राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं और वह कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली निवर्तमान सरकार में उपमुख्यमंत्री थे।

अपने गांव गए एकनाथ शिंदे

फिलहाल कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शुक्रवार को सातारा जिले में अपने पैतृक गांव चले गए। इसके बाद से अटकलें लगाई जाने लगीं कि वह राज्य में नई सरकार के गठन के लिए चल रही बातचीत से खुश नहीं हैं। हालांकि ये बताया जा रहा है कि शिंदे को बुखार हुआ है और रविवार शाम तक वह मुंबई लौटेंगे।

क्या बोले रावसाहेब दानवे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रावसाहेब दानवे ने एक कहा, ‘‘यहां तक ​​कि लोग भी जानते हैं कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। हम अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा उस व्यक्ति के नाम की पुष्टि किए जाने का इंतजार कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम नाम पर आधिकारिक मुहर का इंतजार कर रहे हैं।’’ वहीं मंत्रिमंडल की संरचना पर दानवे ने कहा, ‘‘यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है कि राज्य मंत्रिमंडल में किसे शामिल करना है।’’ (इनपुट- एजेंसी)

यह भी पढ़ें- 

महाराष्ट्र का सीएम कौन? नाम पर अबतक है सस्पेंस, शिंदे के 'बड़े फैसले' पर टिकी सबकी निगाहें

UP By election 2024: मिल्कीपुर में होगा घमासान, जीत से उत्साहित भाजपा, सपा ने कसी कमर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।