1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई में 4 से 7 दिसंबर तक हाई टाइड की चेतावनी, 5 मीटर तक उठ सकती हैं समुद्री लहरें; BMC ने जारी की एडवाइजरी

मुंबई में 4 से 7 दिसंबर तक हाई टाइड की चेतावनी, 5 मीटर तक उठ सकती हैं समुद्री लहरें; BMC ने जारी की एडवाइजरी

 Reported By: Saket Rai, Edited By: Mangal Yadav
 Published : Dec 04, 2025 11:38 am IST,  Updated : Dec 04, 2025 11:54 am IST

BMC ने लोगों से अपील की है कि वे शहर में समुद्र किनारे जाने से बचें क्योंकि गुरुवार को 4.96 मीटर की हाई टाइड आने की उम्मीद है। 4 से 7 दिसंबर के बीच 4 मीटर से ज़्यादा ऊंची हाई टाइड आने का अनुमान है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : PTI

मुंबईः बीएमसी ने हाई टाइड की चेतावनी जारी की है। बीएमसी ने लोगों से कहा है कि गुरुवार को समुद्र किनारे जाने से बचें क्योंकि 4.96 मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं। 4 से 7 दिसंबर तक 4 मीटर से ज़्यादा ऊंची लहरे उठ सकती हैं। बीएमसी ने गुरुवार को कहा कि 4 से 7 दिसंबर 2025 के बीच लगातार चार दिनों तक समुद्र में बड़े पैमाने पर ऊंची लहरें (हाई टाइड) की संभावना है। इस दौरान समुद्र में साढ़े चार मीटर से अधिक ऊंचाई की लहरें उठेंगी।

बीएमसी के आपत्कालीन प्रबंधन विभाग ने हाई टाइड से संबंधित विस्तृत जानकारी जारी की है। इसमें हाई टाइड की तारीख, समय और लहरों की अनुमानित ऊंचाई का विवरण शामिल है। बीएमसी ने लोगों से समुद्र के किनारे नहीं जाने की अपील की है। 

6 दिसंबर को उठ सकती हैं 5.03 मीटर ऊंची लहरें

बीएमसी ने कहा कि 6 दिसंबर 2025 को रात 12 बजकर 39 मिनट पर 5.03 मीटर ऊंची लहरें उठने का अनुमान है। हाई टाइड वाले दिनों में नागरिकों से समुद्र तट के करीब न जाने की अपील की गई है। साथ ही मुंबई पुलिस और महानगरपालिका द्वारा जारी सभी सुरक्षा निर्देशों का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया गया है। भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर चैत्यभूमि और छत्रपति शिवाजी महाराज मैदान (शिवाजी पार्क) पहुंचने वाले अनुयायियों को भी समुद्र तट के पास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

 4 से 7 दिसंबर 2025 तक हाई टाइड का समय

  •  गुरुवार, 04.12.2025 - रात 11:52 बजे – लहरों की ऊंचाई: 4.96 मीटर
  •  शुक्रवार, 05.12.2025 - सुबह 11:30 बजे – लहरों की ऊंचाई: 4.14 मीटर
  • शनिवार, 06.12.2025 - रात 12:39 बजे - लहरों की ऊंचाई: 5.03 मीटर
  • शनिवार, 06.12.2025 - दोपहर 12:20 बजे -  लहरों की ऊंचाई: 4.17 मीटर
  • रविवार, 07.12.2025 - रात 01:27 बजे - लहरों की ऊंचाई: 5.01 मीटर
  • रविवार, 07.12.2025 -  दोपहर 01:10 बजे – लहरों की ऊंचाई: 4.15 मीटर
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।