1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. बजट पेश करते-करते पानी समझ पी लिया सैनिटाइजर, देखिए वीडियो

बजट पेश करते-करते पानी समझ पी लिया सैनिटाइजर, देखिए वीडियो

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 03, 2021 04:28 pm IST,  Updated : Feb 03, 2021 04:28 pm IST

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने बुधवार को साल 2021-22 के लिए 39,038.83 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। लेकिन, इस दौरान एक ऐसी घटना हो गई जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

BMC के डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर रमेश पवार ने पानी समझकर सैनिटाइजर पी लिया।- India TV Hindi
BMC के डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर रमेश पवार ने पानी समझकर सैनिटाइजर पी लिया। Image Source : ANI

मुंबई: बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने बुधवार को साल 2021-22 के लिए 39,038.83 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। लेकिन, इस दौरान एक ऐसी घटना हो गई जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। दरअसल, बृहन्मुंबई महानगरपालिका के डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर रमेश पवार ने सिविक बॉडी के शिक्षा बजट को पेश करने के दौरान गलती से सैनिटाइजर पी लिया।

इस दौरान की वीडियो भी है। वीडियो में BMC के डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर रमेश पवार पानी समझकर सैनिटाइजर पीते नजर आ रहे हैं। उन्होंने जैसे ही सैनिटाइजर की पहली घूंट भरी, वह समझ गए कि उन्होंने सैनिटाइजर पी लिया है और तुरंत ही उन्होंने सैनिटाइजर को मुंह से बाहर निकाल दिया। फिर, वहां मौजूद एक दूसरे शख्स ने उन्हें पानी लाकर दिया।

देखिए वीडियो

इसके बाद रमेश पवार ने पानी की घूंट भरी और फिर अपनी कुर्सी से उठकर वीडियो के फ्रेम से बाहर चले गए। वीडियो में जो लोग दिख रहे हैं वह सभी इस घटना से चौंक गए और जाहिर है कि ऐसी घटना से कमरे में मौजूद बाकि सभी लोग भी चौंक गए होंगे। हालांकि, मिली जानकारी के अनुसार, रमेश पवार की तबीयत ठीक है।

बता दें कि BMC ने 2021-22 के लिए 39,038.83 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। यह अनुमानित बजट पिछले साल के  बजट से करीब 16.74 फीसदी ज्यादा है। पिछले साल का अनुमानित 33,441 करोड़ रुपये का था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

BMC