1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. BMC चुनाव में सबसे अमीर उम्मीदवार हैं BJP के मकरंद नार्वेकर, अलीबाग में जमीन के बड़े-बड़े टुकड़े; करते क्या हैं?

BMC चुनाव में सबसे अमीर उम्मीदवार हैं BJP के मकरंद नार्वेकर, अलीबाग में जमीन के बड़े-बड़े टुकड़े; करते क्या हैं?

 Published : Jan 12, 2026 05:48 pm IST,  Updated : Jan 12, 2026 05:52 pm IST

पेशे से वकील मकरंद नार्वेकर, महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर के छोटे भाई हैं। बीजेपी के टिकट पर वार्ड नंबर 226 से चुनाव लड़ रहे मकरंद ने चुनावों के लिए दायर हलफनामे के अनुसार ₹124.4 करोड़ की संपत्ति घोषित की है।

makarand narvekar- India TV Hindi
मकरंद नार्वेकर Image Source : X- @MNARWEKAR

महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के छोटे भाई मकरंद नार्वेकर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव के सबसे अमीर उम्मीदवारों में से एक हैं। बीजेपी के मकरंद नार्वेकर, जो दक्षिण मुंबई से 2026 के BMC चुनावों में सबसे अमीर उम्मीदवार हैं, एक एक्टिव रियल एस्टेट इन्वेस्टर हैं। वह अलीबाग में लगातार जमीन के बड़े-बड़े टुकड़े खरीद रहे हैं।

महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर के छोटे भाई हैं मकरंद

पेशे से वकील मकरंद नार्वेकर, महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर के छोटे भाई हैं। बीजेपी के टिकट पर वार्ड नंबर 226 से चुनाव लड़ रहे मकरंद ने चुनावों के लिए दायर हलफनामे के अनुसार ₹124.4 करोड़ की संपत्ति घोषित की है।

9 साल में बढ़ी 1,868% संपत्ति

मकरंद नार्वेकर की संपत्ति (जिसमें उनकी पत्नी की संपत्ति भी शामिल है) 9 साल पहले की तुलना में 1,868% बढ़ गई है। भाजपा के टिकट पर 2017 में महानगरपालिका का चुनाव लड़ते समय उन्होंने 6.3 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की थी। 2012 में, जब उन्होंने पहली बार निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में निकाय चुनाव लड़ा था, तब उनकी संपत्ति 3.67 करोड़ रुपये थी। वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक उनकी कुल आय 2.77 करोड़ रुपये है।

रियल एस्टेट पोर्टफोलियो-

  1. मकरंद नार्वेकर द्वारा दायर हलफनामे के अनुसार, उनके पास अलीबाग में 27 कृषि भूमि के टुकड़े हैं, साथ ही दक्षिण मुंबई के कोलाबा में 1,400 वर्ग फुट से ज्यादा का एक फ्लैट भी है।
  2. चुनावों के लिए दायर हलफनामे के अनुसार, ये जमीन के टुकड़े नार्वेकर ने जून 2022 और नवंबर 2025 के बीच खरीदे थे।
  3. अपार्टमेंट नार्वेकर ने अक्टूबर 2021 में खरीदा था। हलफनामे से यह भी पता चलता है कि नार्वेकर के पास कोई गैर-कृषि भूमि नहीं है।

हर्षिता नार्वेकर की संपत्ति-

  • नार्वेकर के साथ उनकी भाभी हर्षिता नार्वेकर भी दक्षिण मुंबई से BMC चुनाव लड़ रही हैं और उन्होंने ₹63 करोड़ की संपत्ति घोषित की है।
  • हर्षिता नार्वेकर ने तीन खेती की जमीनों का भी ऐलान किया है, जिसमें से एक गोवा में और दो अलीबाग में हैं, जिनमें से एक अक्टूबर 2024 में मकरंद नार्वेकर के साथ मिलकर खरीदी गई थी।
  • अलीबाग में अपार्टमेंट की कैपिटल वैल्यू ₹15,000 प्रति वर्ग फुट से ₹17,000 प्रति वर्ग फुट तक है।
  • जमीन की कीमतों की बात करें तो, लोकल ब्रोकरों के अनुसार, खेती की ज़मीन के लिए यह ₹3-5 करोड़ प्रति एकड़ और गैर-खेती वाली जमीन के लिए ₹8-10 करोड़ प्रति एकड़ है।

‘सबसे अधिक संपत्ति’ वाले अन्य उम्मीदवारों में पूर्व शिवसेना विधायक सदा सर्वंकर के बेटे समाधान सर्वंकर ने 46.59 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है, जबकि शिवसेना (UBT) की उम्मीदवार और पूर्व महापौर श्रद्धा जाधव ने 46.34 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है।

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र में कौन है जोड़ी नंबर 1? शिंदे-फडणवीस या राज-उद्धव... BMC चुनाव पर गोविंदा का Exclusive Interview

BMC Elections: कांग्रेस ने 12 पार्षदों को पार्टी से निकाला, सबने BJP ज्वाइन कर लिया, जानें पूरा मामला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।