BMC Election Result 2026 Ward Wise Winner List: गुरुवार 15 जनवरी को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) सहित महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं के लिए मतदान हुआ। बीएमसी में भी गुरुवार को मतदान हुआ, जिसकी मतगणना शुक्रवार को की गई। बीएमसी चुनावों में कुल 227 पार्षद सीटों के लिए चुनाव हुए। राजनीतिक दल और निर्दलीय उम्मीदवार देश के सबसे अमीर नगर निगम पर नियंत्रण पाने के लिए कड़ी टक्कर देते नजर आए। नागरिक प्रशासन बनाने के लिए किसी भी दल या गठबंधन को कम से कम 114 सीटें जीतनी थीं। हालांकि बीजेपी और शिवसेना के महायुति गठबंधन ने यह जादुई आंकड़ा पार कर लिया है।
BMC चुनाव के नतीजों का PDF डाउनलोड
BMC में 52.96 प्रतिशत मतदान
बता दें कि BMC चुनाव के लिए 52.94 प्रतिशत वोटिंग हुई है। इस बार के चुनाव में 1700 से अधिक उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें 822 पुरुष और 878 महिलाएं हैं। 7 प्रत्याशी औसतन बीएमसी के हर के वार्ड में चुनाव लड़ रहे हैं, जिसमें 11 नंबर वार्ड में दो उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। BMC चुनाव में इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प है। मुंबई का नतीजा पूरे महाराष्ट्र की राजनीति की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगा। आपको बता दें कि महाराष्ट्र के महानगरपालिका चुनाव केवल स्थानीय निकायों की सत्ता तक सीमित नहीं हैं। इन्हें 2029 की राजनीति की दिशा तय करने वाला अहम पड़ाव माना जा रहा है। महानगरपालिका चुनाव तय करेंगे कि शहरी महाराष्ट्र में भाजपा अपना वर्चस्व बनाए रख पाएगी या महाविकास आघाड़ी वापसी कर नया राजनीतिक संकेत देगी।
BMC चुनाव में कड़ा मुकाबला
बता दें कि बीएमसी की सभी 227 वार्डों के फाइनल चुनाव नतीजे सामने आ चुके हैं। बीजेपी को यहां 89 वार्डों में जीत हासिल हुई है। वहीं शिवसेना (UBT) 65 वार्डों में जीती है। इसके अलावा शिवसेना (शिंदे) 29 वार्डों में, कांग्रेस 24 वार्डों में, AIMIM 8 वार्डों में, MNS 6 वार्डों में और NCP 3 वार्डों में जीती है। इसके अलावा समाजवादी पार्टी 2 वार्डों में और NCP-SP 1 वार्ड में विजयी हुई है।
यह भी पढ़ें-
ठाणे नगर निगम में 131 सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी, जानें रुझानों में किसे मिली बढ़त
नासिक नगर निगम के 31 वार्डों की 122 सीटों के लिए मतगणना जारी, जानें रुझानों में कौन है आगे