1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. नासिक नगर निगम के 31 वार्डों की 122 सीटों के लिए मतगणना जारी, बीजेपी को मिली बंपर बढ़त

नासिक नगर निगम के 31 वार्डों की 122 सीटों के लिए मतगणना जारी, बीजेपी को मिली बंपर बढ़त

 Published : Jan 16, 2026 10:49 am IST,  Updated : Jan 16, 2026 07:30 pm IST

महाराष्ट्र में नासिक नगर निगम में किंग कौन होगा, यह जल्द ही साफ हो जाएगा। 31 वार्डों की 122 सीटों के लिए मतगणना जारी है। साल 2017 में भारतीय जनता पार्टी ने यहां सबसे अधिक सीटों पर कब्जा किया था।

Nashik Municipal Corporation Election Result- India TV Hindi
Nashik Municipal Corporation Election Result Image Source : INDIA TV

Maharashtra Nashik Municipal Corporation Election Result: महाराष्ट्र में नासिक नगर निगम के 31 वार्डों की 122 सीटों के लिए मतगणना जारी है। मतदान प्रक्रिया 15 जनवरी को सपंन्न हुई थी। नासिक महानगरपालिका चुनाव के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना शिंदे गुट को बढ़त भारी बढ़त मिली है। यहां बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

भाजपा रही थी सबसे बड़ी पार्टी

नासिक म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में पिछली बार चुनाव फरवरी 2017 में 122 सीटों पर हुए थे। भारतीय जनता पार्टी को 66 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि शिवसेना 35 सीटों पर जीती थी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 6, कांग्रेस 6, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना 5 सीटों पर विजयी रही थी। निर्दलीय और अन्य उम्मीदवार 4 सीटों पर जीते थे।

नासिक में घटा मतदान प्रतिशत

नासिक में 2026 के नगर निगम चुनावों में कुल वोटिंग 56.67 वोटिंग हुई है। पिछले चुनाव (2017) में वोटिंग 61.60 फीसदी रही थी। इस बार, इसमें लगभग 5 परसेंट की गिरावट आई है। सबकी नजर इस बात पर है कि कम वोटिंग का असर नतीजों पर क्या असर डालता है।

क्यों अहम हैं महानगर पालिका चुनाव?

महानगर पालिका यानी म्युनिसिपल कारपोरेशन चुनाव स्थानीय निकाय चुनावों में सबसे अहम होते हैं। शहरों की देखरेख करने वाली पालिकाएं राज्य की राजनीति का केंद्र होती हैं। बता दें कि, मुंबई महानगर पालिका (BMC) सिर्फ देश की सबसे बड़ी नहीं, बल्कि एशिया की सबसे अमीर महानगर पालिका है। इसका बजट कई छोटे राज्यों के वार्षिक बजट से भी अधिक होता है।

वार्ड नंबर प्रत्याशी का नाम/जीते पार्टी
1 रुपाली नन्नावरे(बीजेपी, रंजना भानसी (बीजेपी), दीपाली गीते (बीजेपी), प्रवीण जाधव (एसएस-शिंदे) BJP, Shiv Sena (Shinde)
2 ऐश्वर्या लाड (बीजेपी), इंदुबाई खेताडे (बीजेपी)रिद्धीश निमसे, नामदेव शिंदे बीजेपी
3 प्रियंका माने (बीजेपी), जुई शिंदे(रा.कांग्रेस-एपी), मच्छिंद्र सानप (भाजपा), गौरव गोवर्धने बीजेपी, रा कांग्रेस-एपी
4 मोनिका हिरे(बीजेपी), सरिता सोनवणे(बीजेपी), सागर लामखेड़े (बीजेपी), हेमंत शेट्टी (बीजेपी) BJP
5 कमलेश बोडके (एसएस-शिंदे), चंद्रकला धुमाल (बीजेपी), नीलम पाटील (बीजेपी), गुरुमित बग्गा (बीजेपी) BJP
6 चित्रा तांदले (बीजेपी), बालू काकड़ (बीजेपी), रोहिणी पिंगले (बीजेपी), प्रमोद पालवे (एसएस-शिंदे) BJP, Shiv Sena (Shinde)
7 सुरेश पाटील (बीजेपी), हिमगौरी आहेर आडके (बीजेपी), हिमगौरी आहेर, स्वाती भामरे (BJP), अजय बोरस्ते (Shiv Sena (Shinde) BJP, Shiv Sena (Shinde)
8 कविता लोखंडे (बीजेपी), उषा बेंडकोली(बीजेपी), अंकिता शिंदे(बीजेपी), विलास शिंदे(एसएस शिंदे) BJP, Shiv Sena (Shinde)
9 भारती धिवरे (बीजेपी), दिनकर पाटील (बीजेपी),संगीता घोटेकर (बीजेपी), अमोल पाटील(बीजेपी) BJP
10 विश्वास नागरे (बीजेपी), इंदुबाई नागरे(एसएस-शिंदे), माधुरी बोलकर(बीजेपी), समाधान देवरे(बीजेपी) BJP, Shiv Sena (Shinde)
11 सविता काले(एसएस-यूबीटी), मानसी शेवरे(बीजेपी), सोनाली भंदुरे(बीजेपी), नितीन निगल (बीजेपी) BJP, SS Shinde, SS-UBT
12 राजेंद्र आहेर(बीजेपी), सीमा ठाकरे (रा. कांग्रेस-एपी), हेमलता पाटील (रा. कांग्रेस एपी), समीर कांबले(एसएस-शिंदे) बीजेपी, (रा. कांग्रेस-एपी), एसएस-शिंदे
13 अदिति पांडे (बीजेपी), मयूरी पवार(मनसे), राहुल शेलार(बीजेपी), शाहू खैरे (बीजेपी) बीजेपी, मनसे
14 जागृती गांगुर्डे (रा.कांग्रेस-एपी), नाझिया अत्तार (कांग्रेस), समिया खान(कांग्रेस), सुफी जिन(कांग्रेस) रा.कांग्रेस-एपी, कांग्रेस
15 प्रथमेश गिते(एसएस-यूबीटी), सीमा पवार (एसएस-यूबीटी), सचिन मराठे(बीजेपी) एसएस-यूबीटी, बेजेपी
16 राहुल दिवे(बीजेपी), आशा तडवी(एसएस-यूबीटी), पूजा नवले(एसएस-यूबीटी), ज्योती जोंधले(एसएस-शिंदे) BJP, SS-UBT, Shiv Sena (Shinde)
17 प्रशांत दिवे(बीजेपी), मंगला आढाव(एसएस-यूबीटी), प्रमिला मैंद(एसएस-शिंदे), शैलेश ढगे(एसएस-यूबीटी) BJP, SS-UBT, Shiv Sena (Shinde)
18 शरद मोरे(बीजेपी), रंजना बोराडे(एसएस-शिंदे), सुनीता भोजने (एसएस-शिंदे), विशाल संगमनेरे(बीजेपी) BJP, Shiv Sena (Shinde)
19 रुचिरा सालवे(एसएस-यूबीटी), योगेश भोर(एसएस-यूबीटी), भारती ताजनपुरे ((एसएस-यूबीटी) SS-UBT
20 जयश्री अजीत गायकवाड (BJP), प्रदीप बागुल(एसएस-शिंदे), सीमा राजेंद्र ताजने(बीजेपी), कैलास मुदलियार Shiv Sena (Shinde) BJP, Shiv Sena (Shinde)
21 कोमल मेहरुलिया(बीजेपी), रमेश धोंगडे(एसएस-शिंदे), श्वेता भंडारी(बीजेपी, जयंत जाचक(बीजेपी) BJP, Shiv Sena (Shinde)
22 वैशाली दाणी(एसएस-यूबीटी), योगेश गाडेकर(एसएस-यूबीटी), संजीवनी हंडोरे(एसएस-यूबीटी), केशव पोरजे(एसएस-यूबीटी) SS-UBT
23 रुपाली निकुले(बीजेपी), मंगला नन्नावरे(बीजेपी), संध्या कुलकर्णी(बीजेपी), चंद्रकांत खोडे (बीजेपी) BJP
24 पल्लवी गणोरे(बीजेपी), प्रवीण तिदमे(एसएस-शिंदे), पूनम महाले(एसएस-शिंदे), राजेंद्र महाले(बीजेपी) BJP, Shiv Sena (Shinde)
25 सुधाकर बडगुजर, साधना मटाले,  (BJP), कविता नाईक Shiv Sena (Shinde) मुरलीधर भामरे Shiv Sena (UBT) BJP, Shiv Sena (Shinde)
26 निवृत्ति इंगोले(एसएस-शिंदे), हर्षदा गायकर (एसएस-शिंदे), नयना जाधव(एसएस-शिंदे), भागवत आरोटे(एसएस-शिंदे) Shiv Sena (Shinde)
27 प्रियंका दोदे(बीजेपी), किरण राजवाडे(रा. कांग्रेस-एपी), किरण गामणे (एसएस-शिंदे), नितीन दातीर(एसएस-शिंदे) BJP, RCP-AP, SS-Shinde
28 दीपक दातीर (एसएस-शिंदे), प्रतिभा पवार(बीजेपी), सुवर्णा मटाले(एसएस-शिंदे), शरद फडोल(बीजेपी) BJP, Shiv Sena (Shinde)
29 मुकेश शहाणे(अपक्ष), छाया देवांग(बीजेपी), योगिता हिरे(बीजेपी), भूषण राणे(बीजेपी) अपक्ष, बीजेपी
30 शाम बडोदे(बीजेपी), सुप्रिया खोडे(बीजेपी), डॉ. दिपाली कुलकर्णी(बीजेपी), अंजिक्य साने(बीजेपी) BJP
31 भगवान दोंदे((बीजेपी), माधुरी थिमसे(बीजेपी), वैशाली दलवी(एसएस-यूबीटी), बालकृष्ण शिरसाठ(बीजेपी) BJP, SS-UBT
*YTD: Yet to be decided

यह भी पढ़ें:

Maharashtra Municipal Corporation Election Results Live: महाराष्ट्र महानगरपालिका के लिए वोटों की गिनती जारी, BJP रुझानों में काफी आगे, जानें बाकी पार्टियों का हाल

BMC Election Results 2026 Live: बीएमसी में भाजपा-शिवसेना की लहर, ठाकरे ब्रदर्स को छोड़ा पीछे, देखें रिजल्ट से जुड़ी हर अपडेट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।