BMC Election Results: बीएमसी में भाजपा-शिवसेना को बहुमत, ठाकरे ब्रदर्स को झटका, देखें रिजल्ट का हर अपडेट
BMC Election Results: बीएमसी में भाजपा-शिवसेना को बहुमत, ठाकरे ब्रदर्स को झटका, देखें रिजल्ट का हर अपडेट
BMC Election Results 2026: महाराष्ट्र में 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव के परिणाम सामने आए हैं। राज्य की सबसे अहम महानगरपालिका BMC में भाजपा और शिवसेना के गठबंधन ने बढ़त बनाकर बहुमत हासिल कर लिया।
Edited By: Subhash Kumar@ImSubhashojha Published : Jan 16, 2026 06:17 am IST, Updated : Jan 16, 2026 08:35 pm IST
BMC Election Results 2026 Live: महाराष्ट्र की राजनीति के लिए आज बेहद महत्वपूर्ण दिन है। राज्य में 15 जनवरी को हुए 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव के नतीजे आज शुक्रवार 16 जनवरी को सामने आ रहे हैं। सुबह 10 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। इस चुनाव में सबसे महत्वपूर्ण बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के चुनाव में भाजपा-शिवसेना ने विपक्षियों पर बढ़त बनाकर रखी है। ठाकरे बंधु रेस में पीछे चल रहे हैं। आइए जानते हैं BMC की रेस से जुड़ी हर छोटी बड़ी अपडेट हमारे इस Live Blog में...
BMC Election Results 2026 updates:
Auto Refresh
Refresh
Jan 16, 20266:41 PM (IST)Posted by Dhyanendra Chauhan
बीएमसी चुनाव के शाम 6.30 बजे तक रुझान
बीएमसी चुनाव में शाम 6.30 बजे तक आधिकारिक रुझान सामने आ गए है। कौन सी पार्टी के कितने उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। इसकी ताजा जानकारी साझा की गई है। बीजेपी के 79 उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। शिवसेना यूबीटी 60 सीटों पर आगे चल रही है।
बीजेपी: 79
UBT: 60
शिवसेना: 25
कांग्रेस: 19
AIMIM: 7
MNS: 5
SP: 2
NCP SP: 2
NCP AP: 2
Jan 16, 20264:57 PM (IST)Posted by Dhyanendra Chauhan
पीयूष गोयल ने MVA को बताया महा 'विनाश' अघाड़ी
महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, 'यह बेहद खुशी का विषय है कि महायुति गठबंधन ने एक बार फिर महाराष्ट्र की जनता का विश्वास और आशीर्वाद प्राप्त कर लिया है। कांग्रेस, उद्धव ठाकरे की पार्टी और शरद पवार की पार्टी से मिलकर बना महा 'विनाश' अघाड़ी गठबंधन केवल 7 या 8 सीटों पर ही आगे है। इससे स्पष्ट है कि उन्होंने जनता का विश्वास खो दिया है।'
Jan 16, 20264:25 PM (IST)Posted by Dhyanendra Chauhan
मुंबई नगर निगम चुनावों के रुझान
बीएमसी के अनुसार, भाजपा 42 सीटों पर, शिवसेना (UBT) 36 सीटों पर, शिंदे सेना 17 सीटों पर, कांग्रेस 12 सीटों पर, एआईएमआईएम 6 सीटों पर, एमएनएस 2 सीटों पर और समाजवादी पार्टी 3 सीटों पर आगे चल रही है।
Jan 16, 20263:53 PM (IST)Posted by Dhyanendra Chauhan
थोड़ी देर में बीजेपी ऑफिस पहुंचेंगे फडणवीस
थोड़ी देर में बीजेपी ऑफिस सीएम फडणवीस पहुंचेगे। यहां वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। बीएमसी चुनाव में बीजेपी ने बंपर जीत दर्ज की है। बीजेपी ने 125 सीटों पर जीत दर्ज की है। उद्धव ठाकरे का गठबंधन 75 सीटों पर सिमट गया।
Jan 16, 20263:39 PM (IST)Posted by Dhyanendra Chauhan
सीएम फडणवीस ने मुंबई भाजपा अध्यक्ष को किया फोन
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण और मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित सतम को बधाई देने के लिए फोन किया। फडणवीस ने फोन ऐसे समय किया है, जब भाजपा नगर निगम चुनावों में आगे चल रही है।
Jan 16, 20262:29 PM (IST)Posted by Subhash Kumar
BMC लक्ष्य था वो BJP जीत रही है- संजय भेंडे
BJP के महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष संजय भेंडे ने कहा- "BMC लक्ष्य था वो BJP जीत रही है। 29 मे से 25 जीत रहे हैं। नागपुर में 115 के आस पास सीटों पर जीत दर्ज करेंगे।"
Jan 16, 20262:24 PM (IST)Posted by Subhash Kumar
जनता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस को करारी हार देती है- प्रदीप भंडारी
बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने कहा, "चोर बहाने बना रहे हैं क्योंकि ग्राउंड रिपोर्ट साफ दिखा रही हैं कि कांग्रेस पार्टी BMC चुनाव हारने वाली है। हर चुनाव से पहले यह परिवार कोई न कोई बहाना ढूंढ लेता है ताकि जनता और उनके अपने कार्यकर्ता उनसे सवाल न करें... जब भी चुनाव होता है, जनता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी को करारी हार देती है... जनता की अदालत और कानून की अदालत, दोनों में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से धोखेबाज पार्टी साबित हुई है... यह ट्वीट साफ करता है कि जनता गांधी-वाड्रा परिवार को देश विरोधी, महाराष्ट्र विरोधी पार्टी मानती है..."
Jan 16, 20262:20 PM (IST)Posted by Subhash Kumar
हम सब राष्ट्रवादी हैं- शिवसेना (UBT) नेता सुनील शिंदे
मुंबई: शिवसेना (UBT) नेता सुनील शिंदे ने कहा, "यह शिवसेना, बालासाहेब ठाकरे, उद्धव, आदित्य और राज ठाकरे का इलाका है... हम सब राष्ट्रवादी हैं और हमने अच्छा काम किया, जिसकी वजह से जनता ने हमारा साथ दिया... मैं उद्धव, राज और आदित्य ठाकरे को धन्यवाद देता हूं... हम लोगों को अच्छी सर्विस देने की कोशिश करेंगे..."
Jan 16, 20262:19 PM (IST)Posted by Subhash Kumar
यह मेरी नहीं, शिवसेना (UBT), MNS और जनता की जीत- निशिकांत शिंदे
BMC, मुंबई: शिव सेना (UBT) उम्मीदवार निशिकांत शिंदे के समर्थक वर्ली में जश्न मना रहे हैं। BMC चुनाव में वार्ड 194 जीतने के बाद निशिकांत शिंदे ने कहा, "यह मेरी जीत नहीं, बल्कि शिव सेना (UBT), MNS और इस इलाके की जनता की जीत है... मैं शहर के हर व्यक्ति की सेवा करने के मकसद से काम करूंगा..."
Jan 16, 20262:18 PM (IST)Posted by Subhash Kumar
मुंबई में शिवसेना-बीजेपी गठबंधन का मेयर बनेगा-दिनेश शिंदे
महाराष्ट्र निकाय चुनाव | मुंबई: शिवसेना के मीडिया कोऑर्डिनेटर दिनेश शिंदे ने कहा, "चुनाव के दौरान पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप लगाती रहती हैं। लेकिन शिवसेना-बीजेपी ने हमेशा लोगों के सामने विकास का एजेंडा पेश किया है। मुंबई को आगे ले जाने और उसका विकास करने के लिए, शिवसेना-बीजेपी सरकार काम करती रहेगी।" स्याही के निशान वाले विवाद पर उन्होंने कहा, "स्याही अप्रूव्ड थी, हालांकि वह मार्कर के रूप में थी। सिर्फ़ अप्रूव्ड स्याही का ही इस्तेमाल किया गया था..."उन्होंने यह भी कहा, "मुंबई में शिवसेना-बीजेपी गठबंधन का मेयर बनेगा..."
Jan 16, 20262:07 PM (IST)Posted by Subhash Kumar
AIMIM का फायदा क्यों हुआ?
जानकारी के मुताबिक, समाजवादी पार्टी के अबू आजमी और एनसीपी अजीत पवार के नवाब मालिक के झगड़े में AIMIM का फायदा हुआ है।
Jan 16, 20262:07 PM (IST)Posted by Subhash Kumar
बीजेपी के रवि राजा वार्ड 185 से चुनाव हारे
BMC चुनाव में बीजेपी के रवि राजा वार्ड 185 से चुनाव हार गए। वह पिछली BMC सदन में विपक्ष के नेता थे, उन्होंने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी जॉइन की थी। वह शिवसेना (UBT) उम्मीदवार से हार गए।
Jan 16, 20262:05 PM (IST)Posted by Subhash Kumar
AIMIM की मुंबई में आई 4 सीटें
1. प्रभाग क्रमांक : 136 से MIM के जमीर कुरेशी विजयी / मानखुर्द शिवाजी नगर के पास की लोकेशन...137 और 134 भी इसी के आस पास की।
जमीर कुरेशी को कुल 14,921 वोट
जमीर कुरेशी 9,923 मतों से विजयी
2. प्रभाग क्रमांक : 137 में MIM के पटेल समीर रमजान 4,568 मतों से विजयी
अंतिम चरण में उन्हें कुल 9,436 वोट प्राप्त हुए
3. वार्ड 145 से MIM के खैरनुसा अकबर हुसैन जीत / चीता कैंप चेंबूर की तरफ की लोकेशन।
4. प्रभाग क्रमांक : MIM की 134 से मेहजबीन अतीक अहमद विजयी।
Jan 16, 20262:05 PM (IST)Posted by Subhash Kumar
वार्ड 209 से शिवसेना की पूर्व विधायक की जीत
महाराष्ट्र निकाय चुनाव एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना की पूर्व विधायक यामिनी जाधव ने कांग्रेस उम्मीदवार को हराकर BMC वार्ड 209 से जीत हासिल की।
Jan 16, 20261:40 PM (IST)Posted by Subhash Kumar
वार्ड नंबर 173 से बीजेपी की जीत
BMC चुनाव 2026 में वार्ड नंबर 173 से बीजेपी की शिल्पा केलुसकर जीती। शिवसेना UBT की प्रणीता वागधरे चुनाव हार गई हैं।
Jan 16, 20261:37 PM (IST)Posted by Subhash Kumar
वार्ड नंबर 209 से शिवसेना उम्मीदवार आगे
BMC चुनाव 2026 में वार्ड नंबर 209, बायकुला से शिवसेना (शिंदे) उम्मीदवार यामिनी जाधव 7974 वोट के साथ आगे हैं। कांग्रेस की राफिया रशीद दामोदर 6484 वोटों के साथ पीछे हैं। नोटा को 205 वोट मिले हैं।
Jan 16, 20261:27 PM (IST)Posted by Subhash Kumar
वार्ड 185 से बीजेपी के रवि राजा चुनाव हार गए
बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) चुनाव में वार्ड 185 से बीजेपी के रवि राजा चुनाव हार गए हैं। शिवसेना UBT के टी जगदीश इस सीट से जीत गए हैं।
Jan 16, 20261:26 PM (IST)Posted by Subhash Kumar
नितेश राणे का बयान सामने आया
बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) चुनाव में भाजपा और शिवसेना को मिली बढ़त पर मंत्री नितेश राणे का बयान सामने आया है। राणे ने कहा- "जो हिन्दू हित की बात करेगा वही महाराष्ट्र पर राज करेगा। जय श्री राम"
Jan 16, 202612:55 PM (IST)Posted by Subhash Kumar
भाजपा और शिवसेना को रुझानों में बहुमत
शुरुआती रुझानों के अनुसार, बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिवसेना आगे हैं। दोनों दलों को रुझानों में बहुमत मिल गया है।
Jan 16, 202612:39 PM (IST)Posted by Subhash Kumar
डॉन अरुण गवली की बेटी योगिता गवली चुनाव हारीं
बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉरपोरेशन यानी BMC चुनाव में वार्ड नंबर 207 से डॉन अरुण गवली की बेटी योगिता गवली चुनाव हार गई हैं।
Jan 16, 202612:38 PM (IST)Posted by Subhash Kumar
सांसद रविंद्र वायकर की बेटी दिप्ती वायकर चुनाव हारीं
बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कारपोरेशन यानी BMC चुनाव में एकनाथ शिंदे की शिवसेना को बड़ा झटका लगा है। शिंदे सेना के सांसद रविंद्र वायकर की बेटी दिप्ती वायकर चुनाव हार गई हैं।
Jan 16, 202612:25 PM (IST)Posted by Subhash Kumar
वरली में शिवसेना(UBT) ने खाता खोला
BMC चुनाव में आदित्य ठाकरे के गढ़ वरली में शिवसेना(UBT) ने खाता खोल लिया है। वार्ड नंबर 194 से शिंदे सेना के कद्दावर नेता सदा सरवणकर के बेटे समाधान सरवणकर चुनाव हार गए हैं। उन्हें शिवसेना यूबीटी के निशिकांत शिंदे ने चुनाव हराया है।
Jan 16, 202612:15 PM (IST)Posted by Subhash Kumar
वार्ड नंबर 124 से शिवसेना UBT की उम्मीदवार जीतीं
मुंबई वार्ड नंबर 124 से शिवसेना UBT की उम्मीदवार सकीना अयूब शेख ने जीत हासिल की है। उन्होंने शिवसेना की उम्मीदवार ज्योति हारून खान को हराया है।
Jan 16, 202612:10 PM (IST)Posted by Subhash Kumar
12 बजे तक BMC का ऑफिशियल अपडेट
बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के चुनाव में दोपहर 12 बजे तक के रिजल्ट का अपडेट सामने आ गया है।
आगे
बीजेपी : 17
शिवसेना UBT : 9
शिवसेना : 5
कांग्रेस : 3
AIMIM : 2
SP : 1
NCP SP : 1
मनसे : 1
Jan 16, 202612:01 PM (IST)Posted by Subhash Kumar
वार्ड नंबर 51 से शिवसेना शिंदे गुट की उम्मीदवार की जीत
BMC चुनाव 2026 में गोरेगांव में वार्ड नंबर 51 से शिवसेना शिंदे गुट की उम्मीदवार रेखा टेबवलकर ने एनसीपी शरद पवार की उम्मीदवार आरती चव्हाण को हराया।
Jan 16, 202611:57 AM (IST)Posted by Subhash Kumar
मुस्लिम बहुल सीट पर भाजपा की जीत
बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के चुनाव में एक और बड़ा उलटफेर हुआ है। वार्ड 135 मानखुर्द से बीजेपी उम्मीदवार नवनाथ बन ने जीत हासिल कर ली है। उनका इलाका मुस्लिम बहुल था।
Jan 16, 202611:52 AM (IST)Posted by Subhash Kumar
नवाब मलिक के भाई कप्तान मलिक हारे
बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के चुनाव में कुर्ला वेस्ट में वार्ड 165 से कांग्रेस के अशरफ आज़मी ने जीत दर्ज कर ली है। नवाब मलिक के भाई कप्तान मलिक चुनाव हार गए हैं।
Jan 16, 202611:49 AM (IST)Posted by Subhash Kumar
वार्ड क्रमांक 50 , बांगुर नगर में भाजपा की जीत
बीएमसी चुनाव में वार्ड क्रमांक 50 , बांगुर नगर , गोरेगांव से भाजपा के उम्मीदवार विक्रम राजपूत जीत गए हैं। उन्होंने शिवसेना UBT की Gen Z कंडीडेट तन्वी दिनेश राव को हराया ।
Jan 16, 202611:48 AM (IST)Posted by Subhash Kumar
वार्ड- 163 से शिवसेना की शैला लांडे जीत गईं
बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के चुनाव में वार्ड- 163 से एकनाथ शिंदे की शिवसेना को एक और जीत मिली है। पार्टी की शैला लांडे जीत गईं हैं।
Jan 16, 202611:47 AM (IST)Posted by Subhash Kumar
दादर से शिवसेना यूबीटी के मिलिंद वैद्य जीते
बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के चुनाव में वार्ड-182 दादर से शिवसेना यूबीटी पार्टी के मिलिंद वैद्य ने जीत दर्ज कर ली है।
Jan 16, 202611:46 AM (IST)Posted by Subhash Kumar
दहिसर से बीजेपी की तेजस्वी घोसलकर जीतीं
BMC चुनाव में दहिसर से बीजेपी की तेजस्वी घोसलकर जीतीं। उनके पति की फेसबुक लाइव पर हत्या हुई थी।
Jan 16, 202611:45 AM (IST)Posted by Subhash Kumar
वार्ड नंबर 1 से शिवसेना शिंदे की उम्मीदवार रेखा यादव जीतीं
बीएमसी चुनाव 2026 में मुंबई के वार्ड नंबर 1 से शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट की उम्मीदवार रेखा यादव जीतीं। यह प्रभाग भी दहिसर इलाके का है। रेखा यादव के खिलाफ कांग्रेस उम्मीदवार शीतल मात्रे थी।
Jan 16, 202611:38 AM (IST)Posted by Adarsh Pandey
BMC चुनाव की पहली जीत आई सामने
अभी बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के चुनाव के वोटों की गिनती हो रही हैं और पहली आधिकारिक जीत सामने आ गई है। आपको बता दें कि वार्ड संख्या 183 से INC की आशा दीपक काले ने जीत दर्ज की है।
Jan 16, 202611:32 AM (IST)Posted by Adarsh Pandey
कुछ जगह छोड़, सब जगह महायुति के महापौर बनेंगे- चंद्रकांत पाटिल
महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव 2026 के नतीजों पर कहा, 'एक या दो जगहों को छोड़कर, सब जगह महायुति के महापौर बनेंगे...हमने संगठन को बहुत ज्यादा महत्व दिया है और इसीलिए हमें विश्वास हैं...2014 से हमने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 2024 का लोकसभा चुनाव एक अपवाद था जहां एक झूठा नैरेटिव बनाया गया था, लेकिन बाद में लोगों को यह समझ में आ गया और विधानसभा चुनावों में स्थिति बेहतर हो गई। फेक नैरेटिव में हम पीछे रहे लेकिन इसके अलावा, हम हमेशा आगे रहे हैं और इसका एक कारण प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की विश्वसनीयता है।'
Jan 16, 202611:26 AM (IST)Posted by Adarsh Pandey
भाजपा और शिवसेना रुझानों में काफी आगे
बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के चुनाव के परिणाम में भाजपा और शिवसेना रुझानों में काफी आगे चल रही है। कुल 227 सीटों में से 97 के रुझान सामने आ गए हैं और उन रुझानों के आंकड़ें नीचे हैं।
मुंबई: महाराष्ट्र के नगर निगम चुनावों पर शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने कहा, "जिन इलाकों में शिवसेना (UBT), MNS और कांग्रेस को सपोर्ट मिलता है, वहां हजारों वोटर्स के नाम गायब थे। कई वार्डों में EVM खराब हो गईं, और शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया गया। मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के दौरान नगर निगम अधिकारियों और BJP नेताओं के बीच मीटिंग लोकतंत्र के लिए बहुत चिंताजनक हैं।"
Jan 16, 202611:09 AM (IST)Posted by Subhash Kumar
मुंबई में BJP को 90 सीटें मिलेंगी- मंत्री चंद्रकांत पाटिल
BMC चुनावों की वोटों की गिनती पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कहा- "चाहे ठाकरे भाई साथ आएं या कांग्रेस और NCP हाथ मिलाएं, यह लोगों के हित में नहीं है। लोग समझ गए हैं कि यह उनके अपने स्वार्थी मकसद के लिए है। मुंबई में BJP को 90 सीटें मिलेंगी और शिवसेना को 40; यह संख्या बढ़ सकती है लेकिन कम नहीं होगी।"
Jan 16, 202610:55 AM (IST)Posted by Subhash Kumar
BMC चुनाव में पार्टीवार सीटें
बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के चुनाव परिणाम में पार्टी के अनुसार सीटें निम्न हैं-:
बीजेपी - 50
शिंदे - 18
UBT - 35
MNS - 7
कांग्रेस - 11
अजित पवार - 1
Jan 16, 202610:54 AM (IST)Posted by Subhash Kumar
भाजपा और शिवसेना काफी आगे
बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के चुनाव परिणाम में भाजपा और शिवसेना काफी आगे निकल गई है।
बीजेपी गठबंधन - 68 सीटों पर आगे
ठाकरे - 42 सीटों पर आगे
कांग्रेस - 11 सीटों पर आगे
अन्य - 6 सीटों पर आगे
Jan 16, 202610:52 AM (IST)Posted by Subhash Kumar
महायुति सरकार के 3.5 सालों में किए गए काम पर भरोसा है- मनीषा कायंडे
महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव नतीजों पर शिवसेना नेता मनीषा कायंडे ने कहा- "एग्जिट पोल हमेशा सही नहीं होते। हमें महायुति सरकार के तहत पिछले साढ़े तीन सालों में किए गए अपने काम पर भरोसा है। हमने लोगों से विकास के आधार पर संपर्क किया, न कि भाषाई या क्षेत्रीय अपीलों के आधार पर। पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे द्वारा आचार संहिता के दौरान डबल वोटिंग जैसे आरोप लगाने से सिर्फ़ वोटर भ्रमित होते हैं। जहाँ तक किशोरी पेडनेकर की बात है, चाहे वह जीतें या हारें, उनके कामों का नतीजा उन्हें भुगतना ही पड़ेगा।"
Jan 16, 202610:49 AM (IST)Posted by Subhash Kumar
वर्ली काउंटिंग सेंटर से सामने आई तस्वीरें
बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनावों के लिए विभिन्न सेंटर्स पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। वर्ली काउंटिंग सेंटर से तस्वीरें भी तस्वीरें सामने आई हैं।
Jan 16, 202610:36 AM (IST)Posted by Subhash Kumar
BMC के रुझानों में महायुति 56 सीटों पर आगे
बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) चुनाव के लिए जारी वोटों की गिनती में रुझानों के अनुसार महायुति 56 सीटों पर, ठाकरे बंधु 32 सीटों पर, कांग्रेस गठबंधन 10 सीटों पर और अन्य 7 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
Jan 16, 202610:33 AM (IST)Posted by Subhash Kumar
भारत के सबसे अमीर नगर निकाय पर कंट्रोल की लड़ाई
बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के नतीजों पर सभी की निगाहें टिकी हैं, जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन की भारत के सबसे धनी नगर निकाय पर नियंत्रण के वास्ते फिर एक हुए ठाकरे बंधुओं के साथ प्रतिष्ठा की लड़ाई है।
Jan 16, 202610:32 AM (IST)Posted by Subhash Kumar
राज्य में महायुति गठबंधन की लहर
महाराष्ट्र निकाय चुनाव के लिए मुंबई समेत महाराष्ट्र के 29 नगर निकायों में मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। महायुति गठबंधन हर जगह आगे चल रही है।
Jan 16, 202610:29 AM (IST)Posted by Subhash Kumar
उद्धव ठाकरे को अपना स्क्रिप्ट राइटर बदलना चाहिए- शायना एनसी
मुंबई: महाराष्ट्र निकाय चुनावों पर शिवसेना नेता शायना एनसी ने कहा, "जनता ने 29 नगर निगमों के लिए विकास और एकनाथ शिंदे के प्रगति के काम के आधार पर जनादेश तय किया है।" उन्होंने कहा, "उद्धव ठाकरे को अपना स्क्रिप्ट राइटर बदलना चाहिए और कोई दूसरा बहाना ढूंढना चाहिए... हार और जीत का फैसला जनता करती है। संदेश यह है कि मौका उन्हें मिलता है जो ज़मीन पर काम करते हैं और जो घर से काम करते हैं, उन्हें घर पर ही रहना पड़ता है..."
Jan 16, 202610:25 AM (IST)Posted by Subhash Kumar
भाजपा और शिवसेना 50 सीटों पर आगे
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव के लिए शुरुआती रुझानों में भाजपा और शिवसेना के गठबंधन की लहर देखने को मिल रही है। महायुति 50 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, ठाकरे बंधु 25 सीटों पर आगे चल रही है।
Jan 16, 202610:21 AM (IST)Posted by Subhash Kumar
मराठी ही मेयर बनेगा और भगवा लहर आएगी- शिवसेना (UBT) के सांसद अरविंद सावंत
आज घोषित होने वाले BMC नतीजों पर शिवसेना (UBT) के सांसद अरविंद सावंत ने कहा, "एक मराठी ही मेयर बनेगा और भगवा लहर आएगी। सब्र रखिए, जल्दबाजी की कोई ज़रूरत नहीं है - प्रक्रिया अभी शुरू हुई है। हमें 100 परसेंट भरोसा है। हम बिल्कुल भी नर्वस नहीं हैं क्योंकि लोग जाग गए हैं और अब समझ रहे हैं कि देश में क्या हो रहा है..."
Jan 16, 202610:20 AM (IST)Posted by Subhash Kumar
उद्धव और राज ठाकरे के चाचा चंद्रकांत वैद्य ने दिया बयान
महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव के नतीजों से पहले, उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के चाचा चंद्रकांत वैद्य ने कहा, "दोनों भाई एक साथ आ गए हैं, और वे ज़रूर कामयाब होंगे। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूँ कि उन्हें BMC पर राज करने का मौका मिले, और यह मुंबई के लोगों के हित में होगा। इसमें कोई शक नहीं है कि मेयर मराठी ही होगा।"
Jan 16, 202610:19 AM (IST)Posted by Subhash Kumar
हमें विश्वास है कि हमारी मेहनत रंग लाएगी- शिवसेना (UBT) के प्रवक्ता आनंद दुबे
BMC नतीजों पर शिवसेना (UBT) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा, "आज 16 जनवरी है, जिस दिन का हम सभी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। हमने मुंबई के विकास, युवाओं और महिलाओं की सुरक्षा के लिए पूरी ईमानदारी से काम किया है। हमें विश्वास है कि हमारी मेहनत रंग लाएगी। हमने अपना फर्ज निभाया है; अब हम लोगों के आशीर्वाद का इंतज़ार कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि हम सरकार बनाएंगे, मराठी मेयर होगा, और दोपहर तक मुंबई के नागरिकों से हमें थम्स अप मिलेगा।"
Jan 16, 202610:19 AM (IST)Posted by Subhash Kumar
मुंबई एक है और इसका पूरा हिंदू समाज एक- संजय निरुपम
शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कहा, "सभी 29 नगर निगमों में चुनाव प्रचार के दौरान, महायुति के नेताओं ने अपना सब कुछ लगा दिया। खासकर अगर हम मुंबई को देखें, तो जिस तरह से ठाकरे भाइयों ने भाषा के नाम पर मराठी-हिंदी विवाद पैदा करके हिंदू वोटों को बांटने की कोशिश की, और जिस तरह से उन्होंने मुट्ठी भर मुस्लिम वोटों के लिए जिहादी ताकतों के सामने पूरी तरह से सरेंडर कर दिया, यह सब मुंबई के लोगों ने चुनाव प्रचार के दौरान देखा। इसका नतीजा निश्चित रूप से उनके मुंह पर एक ज़ोरदार तमाचा होगा, क्योंकि मुंबई एक है और इसका पूरा हिंदू समाज एक है। चाहे उत्तर भारतीय हों या मराठी बोलने वाले, सभी एकता से साथ रहते हैं।"
Jan 16, 202610:17 AM (IST)Posted by Subhash Kumar
कौन कितनी सीटों पर आगे?
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव के लिए वोटों की गिनती में-:
महायुति (भाजपा-शिवसेना)- 41
ठाकरे (शिवसेना यूबीटी, मनसे)- 23
कांग्रेस- 5
अन्य- 6
Jan 16, 202610:12 AM (IST)Posted by Subhash Kumar
BMC चुनाव में भाजपा की लहर
BMC चुनाव में भाजपा की लहर देखने को मिल रही है। चुनाव परिणाम में भाजपा 26 सीटों और एकनाथ शिंदे की शिवसेना 15 सीटों पर आगे चल रही है।
Jan 16, 202610:09 AM (IST)Posted by Subhash Kumar
कांग्रेस व अन्य कितनी सीटों पर आगे
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव परिणाम में कांग्रेस 4 सीटों पर, अजि पवार की एनसीपी 1 सीट पर और अन्य 3 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
Jan 16, 202610:07 AM (IST)Posted by Subhash Kumar
ठाकरे ब्रदर्स कितनी सीटों पर आगे?
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) में उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी 10 और राज ठाकरे की मनसे 2 सीटों पर आगे चल रही है।
Jan 16, 202610:06 AM (IST)Posted by Subhash Kumar
BMC में भाजपा और शिंदे की शिवसेना आगे
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव के लिए पहले रूझान सामने आ गए हैं। काउंटिंग में में भाजपा और शिवसेना ने बढ़त बना ली है। भाजपा 16 और शिवसेना 7 सीटों पर आगे चल रही है।
Jan 16, 202610:04 AM (IST)Posted by Subhash Kumar
नतीजे अच्छे और हमारे पक्ष में होंगे- NCP नेता ज़ीशान सिद्दीकी
NCP नेता ज़ीशान सिद्दीकी ने कहा, "हमें भरोसा है, हमने अच्छा काम किया है। हमारी टीम से ज़मीन पर जो फीडबैक मिल रहा है, वह भी अच्छा है। NCP कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की है और अब हम नतीजों का इंतज़ार कर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि नतीजे अच्छे और हमारे पक्ष में होंगे। मुंबई में हमारा बेस मज़बूत होगा और BMC में NCP का झंडा ऊँचा लहराएगा।"
Jan 16, 202610:02 AM (IST)Posted by Subhash Kumar
मुंबई में वोटों की गिनती शुरू
मुंबई में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव के लिए हुए चुनाव के लिए पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू कर दी गई है।
Jan 16, 202610:01 AM (IST)Posted by Subhash Kumar
एक समय पर सिर्फ दो वार्ड की गिनती
मुंबई महानगर पालिका में चुनाव के काउंटिंग के लिए इलेक्शन समय इलेक्शन कमीशन द्वारा एक समय पर दो ही वार्ड की काउंटिंग की जाएगी। इससे पहले अगर एक पोलिंग बूथ पर 10 वार्ड हैं तो उन 10 वार्ड की गिनती एक साथ होती थी। इस बार एक समय पर दो ही वार्ड की गिनती होगी और उनकी गिनती पूरे होने के बाद दूसरे दो वार्ड की गिनती शुरू की जाएगी। यानी एक समय पर सिर्फ दो वार्ड की गिनती की जाएगी।
Jan 16, 20269:48 AM (IST)Posted by Subhash Kumar
हमारे ज़्यादातर कॉर्पोरेटर जीतेंगे- AIMIM नेता वारिस पठान
मुंबई: महाराष्ट्र के नगर निगम चुनाव के नतीजों पर AIMIM नेता वारिस पठान ने कहा, “लोगों ने बड़ी संख्या में वोट डाले हैं, और नतीजे शाम तक आ जाएंगे। हमें पूरा भरोसा है कि हमारे ज़्यादातर कॉर्पोरेटर जीतेंगे, क्योंकि लोगों ने हमें आशीर्वाद दिया है, और Gen-Z ने भी इस प्रक्रिया में हिस्सा लिया है। मैं पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को धन्यवाद देता हूँ जिन्होंने हमारे उम्मीदवारों को सफल बनाने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत की।”
Jan 16, 20269:47 AM (IST)Posted by Subhash Kumar
BMC में मेयर हमारा होगा- कांग्रेस नेता सचिन सावंत
BMC नतीजों पर कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने कहा, "मेयर हमारा होगा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने BMC चुनावों के लिए कड़ी मेहनत की है।"
Jan 16, 20269:41 AM (IST)Posted by Subhash Kumar
लोगों ने जमीन पर काम करने वालों को चुना- शायना एनसी
महाराष्ट्र निकाय चुनावों पर शिवसेना नेता शायना एनसी ने कहा, "हम एग्जिट पोल का स्वागत करते हैं, लेकिन कल, 12 बजे के बाद आपको पता चलेगा कि एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस के विकास के एजेंडे के आधार पर महायुति इतिहास रच रही है। कुछ लोग ऐसे हैं जो घर से काम करना पसंद करते हैं और लोगों ने उन्हें नकार दिया है। लोगों ने सिर्फ़ उन्हीं लोगों को चुना है जो ज़मीन पर काम करते हैं, और मुंबई को विकसित मुंबई और महाराष्ट्र को विकसित महाराष्ट्र बनाने के लिए, आपको एकनाथ शिंदे जैसे नेताओं की ज़रूरत है जिन्होंने गड्ढों से मुक्त मुंबई के विज़न प्लान पर अथक मेहनत की है..."
Jan 16, 20269:37 AM (IST)Posted by Subhash Kumar
मुंबई महानगरपालिका में महायुति की सरकार बनेगी- राजू वाघमारे
महाराष्ट्र निकाय चुनावों पर शिवसेना नेता राजू वाघमारे ने कहा, "जो एग्जिट पोल के नतीजे सबके सामने आ रहे हैं, हमारी भी यही उम्मीद है कि मुंबई महानगरपालिका में महायुति की सरकार बनेगी। हमने पहले ही कहा था कि हमारे 150 से ज़्यादा लोग चुने जाएंगे। आज एग्जिट पोल को देखकर और अगर आप सभी एग्जिट पोल का मेगा एग्जिट पोल भी कैलकुलेट करें, तो आपके सामने यही आएगा कि महायुति किसी भी हाल में 150 का आंकड़ा पार करेगी और मेयर मराठी और हिंदू ही होगा..."
Jan 16, 20269:30 AM (IST)Posted by Subhash Kumar
ठाकरे परिवार के एक साथ आने से हमारी ताकत बढ़ी- आनंद दुबे
BMC चुनावों पर शिवसेना (UBT) नेता आनंद दुबे ने कहा, "ठाकरे परिवार के एक साथ आने से हमारी ताकत बढ़ी है। हमें उम्मीद है कि नतीजे हमारे पक्ष में आएंगे।
Jan 16, 20269:30 AM (IST)Posted by Subhash Kumar
10 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी
मुंबई | BMCElections के लिए दादर-नायगांव इलाके में काउंटिंग स्टेशन के बाहर के विजुअल्स। 23 काउंटिंग सेंटर्स पर सुबह 10 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी।
Jan 16, 20269:15 AM (IST)Posted by Subhash Kumar
BMC चुनाव के वोटिंग के आंकड़े जारी
बृहन्मुंबई नगर निगम चुनाव (BMC चुनाव) के लिए हुए मतदान के लिए आखिरी आंकड़े जारी हो गए हैं। दी गई जानकारी के मुताबिक, बीएमसी चुनाव के लिए 52.94 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
Jan 16, 20269:13 AM (IST)Posted by Subhash Kumar
प्रतिष्ठा की लड़ाई है बीएमसी चुनाव
बृहन्मुंबई नगर निगम चुनाव (BMC चुनाव) भाजपा-शिंदे शिवसेना गठबंधन और ठाकरे बंधुओं के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई में बन चुका है। चुनाव प्रचार में तीखे व्यक्तिगत हमले किए गए हैं और तुष्टीकरण, धन वितरण और संस्थागत पक्षपात के आरोप लगाए गए हैं।
Jan 16, 20269:12 AM (IST)Posted by Subhash Kumar
शिंदे की पार्टी शिवसेना के 91 प्रत्याशी चुनाव मैदान में
राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) 52 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना पांचवें नंबर पर है और शिवसेना शिंदे 91 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे हैं।
Jan 16, 20269:10 AM (IST)Posted by Subhash Kumar
शिवसेना यूबीटी सबसे ज्यादा सीटों पर लड़ रही
बीएमसी चुनाव के लिए सबसे ज्यादा 163 सीटों पर उद्धव ठाकरे की शिवसेना चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस ने अपने कुल 152 कैंडिडेट उतारे हैं, जबकि बीजेपी के 137 प्रत्याशी मैदान में हैं।
Jan 16, 20268:49 AM (IST)Posted by Subhash Kumar
2017 में आखिरी बार चुनाव हुए थे
बीएमसी के लिए इससे पहले 2017 में आखिरी बार चुनाव हुए थे। 2017 के बीएमसी चुनावों में 55 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।
Jan 16, 20268:47 AM (IST)Posted by Subhash Kumar
822 पुरुष और 878 महिला उम्मीदवार
इस बार के चुनाव में 1700 से अधिक उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं इनमें 822 पुरुष और 878 महिलाएं हैं। 7 प्रत्याशी औसतन बीएमसी के हर के वार्ड में चुनाव लड़ रहे हैं, जिसमें 11 नंबर वार्ड में दो उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।
Jan 16, 20268:33 AM (IST)Posted by Subhash Kumar
राज ठाकरे ने चुनाव आयोग पर पक्षपात का आरोप लगाया
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) अध्यक्ष राज ठाकरे ने BMC चुनाव में अपना वोट डाला और राज्य चुनाव आयोग पर पक्षपात का आरोप लगाया था और कहा था कि सरकार चुनाव में जीत हासिल करने के लिए प्रशासन का दुरुपयोग कर रही है।
Jan 16, 20268:32 AM (IST)Posted by Subhash Kumar
भाजपा को सत्ता से बेदखल करें- उद्धव ठाकरे
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को मतदाताओं से अपील करते हुए कहा था कि ‘‘ मैं मतदाताओं से अपने अधिकार का प्रयोग करने और क्रूर, धोखेबाज, भ्रष्ट और तानाशाह भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का आग्रह करता हूं।’’
Jan 16, 20268:14 AM (IST)Posted by Subhash Kumar
RSS ने दो प्रत्याशियों की उम्मीदवारी रद्द करने का आग्रह किया
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कोंकण मंडल ने राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) से मुंबई निकाय चुनाव में दो प्रत्याशियों की उम्मीदवारी रद्द करने का आग्रह किया है। आरोप लगाया गया है कि इन उम्मीदवारों ने खुद को आरएसएस समर्थित बताया है। शिकायत में वार्ड 118 और 122 से चुनाव लड़ रहे वैशाली जी.और प्रशांत जी.के कथित दावों पर आपत्ति जताई गई है कि वे “आरएसएस समर्थित” उम्मीदवार हैं। संगठन ने कहा कि ये दावे झूठे और अवैध हैं।
Jan 16, 20268:13 AM (IST)Posted by Subhash Kumar
दोस्त, दुश्मन बन जाते हैं और दुश्मन, दोस्त- उमर अब्दुल्ला
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को कहा कि महाराष्ट्र ‘अजीबोगरीब संबंधों’’ के दौर में प्रवेश कर चुका है, जहां दोस्त, दुश्मन बन जाते हैं और दुश्मन, दोस्त। उन्होंने कहा- ‘‘न कोई दोस्त था, न कोई दुश्मन। दोस्त दुश्मन बन गए और दुश्मन दोस्त तथा अजीबोगरीब रिश्ते बन गए। कहीं कांग्रेस और भाजपा ने हाथ मिलाया। कहीं भाजपा और एआईएमआईएम ने हाथ मिलाया। कहीं एक ही पार्टी के दो धड़े फिर से एक साथ आ गए। इन सबका नतीजों पर क्या असर होगा? मैं भी बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।’’
Jan 16, 20268:12 AM (IST)Posted by Subhash Kumar
बदलाव लाने के लिए जनभागीदारी महत्वपूर्ण- उमर अब्दुल्ला
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को महाराष्ट्र महानगरपालिका चुनाव को लेकर कहा कि बदलाव लाने के लिए जनभागीदारी महत्वपूर्ण है और इसकी शुरुआत नागरिकों के मतदान के लिए बाहर निकलने से होती है। अब्दुल्ला ने पत्रकारों से कहा, ‘‘बदलाव केवल वही लोग ला सकते हैं जो इसमें भाग लेने के लिए तैयार हों।
Jan 16, 20267:59 AM (IST)Posted by Subhash Kumar
BMC का मुकाबला बेहद दिलचस्प
BMC चुनाव में इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प है। मुंबई का नतीजा पूरे महाराष्ट्र की राजनीति की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगा।
Jan 16, 20267:57 AM (IST)Posted by Subhash Kumar
2029 की राजनीति की दिशा तय होगी
आपको बता दें कि महाराष्ट्र के महानगरपालिका चुनाव केवल स्थानीय निकायों की सत्ता तक सीमित नहीं हैं। इन्हें 2029 की राजनीति की दिशा तय करने वाला अहम पड़ाव माना जा रहा है। महानगरपालिका चुनाव तय करेंगे कि शहरी महाराष्ट्र में भाजपा अपना वर्चस्व बनाए रख पाएगी या महाविकास आघाड़ी वापसी कर नया राजनीतिक संकेत देगी।
Jan 16, 20267:56 AM (IST)Posted by Subhash Kumar
53 से 55 प्रतिशत तक मतदान
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के लिए गुरुवार को अनुमानित मतदान: 53 से 55 प्रतिशत तक हुआ है। इसके बाद आज सुबह 10 बजे से 23 केंद्रों पर मतगणना होगी।
Jan 16, 20267:36 AM (IST)Posted by Subhash Kumar
इंडिया टीवी पर देखिये सबसे तेज़ और सटीक नतीजे
देश के सबसे धनी नगर निकाय बीएमसी पर टिकी सबकी निगाह... 227 सीट पर वोटों की गिनती के लिए 23 सेंटर बनाए गए... हरेक सेंटर पर एक बार में सिर्फ 2 वार्ड के वोटों की काउंटिंग होगी... सुबह 10 बजे से इंडिया टीवी पर देखिये सबसे तेज़ और सटीक नतीजे।
Jan 16, 20267:36 AM (IST)Posted by Subhash Kumar
बीजेपी गठबंधन और UBT गठबंधन के बीच है मुकाबला
महाराष्ट्र में BMC सहित 29 नगर निकाय चुनाव का आज आएगा रिजल्ट... सुबह 10 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती... करीब 16 हज़ार उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला... ज़्यादातर जगहों पर बीजेपी गठबंधन और UBT गठबंधन के बीच है मुकाबला...
Jan 16, 20267:28 AM (IST)Posted by Subhash Kumar
विपक्ष में कौन कितनी सीटों पर चुनाव लड़ रहा?
BMC चुनाव में शिवसेना (UBT) 163 सीटों पर, मनसे 53 सीटों पर और शरद पवार की एनसीपी 11 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं, कांग्रेस ने प्रकाश अंबेडकर की वंचित बहुजन अघाड़ी (VBA) के साथ गठबंधन किया है। कांग्रेस ने 143 सीटों और वंचित ने 50 सीटों पर चुनाव लड़ा है। वहीं, अजित पवार की NCP ने 96 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।
Jan 16, 20267:26 AM (IST)Posted by Subhash Kumar
भाजपा-शिवसेना ने कितनी सीटों पर चुनाव लड़ा?
BMC में कुल 227 227 सीटें हैं। इस चुनाव में भाजपा और एकनाथ शिंदे की शिवसेना के बीच गठबंधन है। भाजपा ने 137 सीटों पर चुनाव लड़ा है और शिवसेना (शिंदे) ने 91 सीटों पर। बता दें कि कुछ जगहों पर भाजपा के नामांकन रद्द हुए हैं।
Jan 16, 20267:23 AM (IST)Posted by Subhash Kumar
एक बार में 46 वार्ड के वोट गिने जाएंगे
BMC के चुनाव में पड़े वोटों की गिनती के लिए मुंबई में 23 काउंटिंग सेंटर बने हैं। बता दें कि हर सेंटर में एक बार में 2 वार्ड के वोटों की गिनती होगी। ऐसे में एक बार में 46 वार्ड के वोटों की गिनती होगी और फिर अगले 46 वार्ड के वोट गिने जाएंगे।
Jan 16, 20267:22 AM (IST)Posted by Subhash Kumar
स्याही की गुणवत्ता की जांच करेगा आयोग
महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग ने गुरुवार की शाम को बताया कि वह बीएमसी चुनावों में मतदान के दौरान मार्कर कलम में इस्तेमाल की गई 'पक्की' स्याही की गुणवत्ता की गहन जांच करेगा। विपक्षी दलों के नेताओं ने आरोप लगाया है कि मतदाता की उंगली पर लगा निशान आसानी से मिटाया जा सकता है, जिससे फर्जी मतदान की संभावना है।
Jan 16, 20267:09 AM (IST)Posted by Subhash Kumar
BMC ने 74,427 करोड़ रुपये का भारी भरकम बजट पेश किया था
वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बीएमसी ने 74,427 करोड़ रुपये का भारी भरकम बजट पेश किया था। बता दें कि बीएमसी सड़कों और नालियों से लेकर अस्पताल, स्कूल और पब्लिक ट्रांसपोर्ट तक सब कुछ मैनेज करती है।
Jan 16, 20267:08 AM (IST)Posted by Subhash Kumar
कड़ा होगा मुकाबला
धन से समृद्ध बीएमसी पर कंट्रोल के लिए वोटिंग के बाद देखना होगा कि इस बार मेयर किस पार्टी का होगा। शिवसेना के विभाजन के बाद यह एकनाथ शिंदे का बीएमसी का पहला चुनाव है। वहीं, साल 2005 के बाद शिवसेना-मनसे ने पहली बार के संयुक्त अभियान के लिए हाथ मिलाया है।
Jan 16, 20267:06 AM (IST)Posted by Subhash Kumar
1700 से अधिक उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा
बता दें कि इस बार बीएमसी के चुनाव में वोटर 1700 से अधिक उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। अब वोटिंग के बाद चुनाव के रिजल्ट की बारी है।
Jan 16, 20266:53 AM (IST)Posted by Subhash Kumar
कांग्रेस व अन्य दलों को कितने सीटें?
माई एक्सिस इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार, कांग्रेस-वंचित बहुजन आघाडी और राष्ट्रीय समाज पक्ष के गठबंधन को 13 फीसदी वोट और 12-16 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं, अन्य दलों, जिनमें निर्दलीय और राकांपा, एआईएमआईएम और वामपंथी दलों को 6-12 सीट मिलने की संभावना है। बता दें कि मुंबई में 227 वार्ड हैं।
Jan 16, 20266:51 AM (IST)Posted by Subhash Kumar
एग्जिट पोल में किसे कितनी सीटें?
‘माई एक्सिस इंडिया’ के ‘एग्जिट पोल’ के मुताबिक, भाजपा-शिवसेना गठबंधन को BMC चुनाव में 131-151 सीटें और 42 फीसदी मत प्रतिशत हासिल हो सकता है। वहीं, उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के शिवसेना (उबाठा)-मनसे-एनसीपी (एसपी) गठबंधन को 58-68 सीटें और 32 फीसदी वोट मिल सकते हैं।
Jan 16, 20266:48 AM (IST)Posted by Subhash Kumar
एग्जिट पोल में भाजपा-शिवसेना की जीत के आसार
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनावों में करीब सभी ‘एग्जिट पोल’ ने भाजपा-शिवसेना गठबंधन की स्पष्ट जीत का अनुमान जताया गया है। वहीं, शिवसेना (उबाठा)-महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) की हार का अनुमान जताया है।
Jan 16, 20266:46 AM (IST)Posted by Subhash Kumar
रिजल्ट में एक घंटा अधिक समय लग सकता है
नगर आयुक्त भूषण गगरानी ने बताया है कि सभी सीट के अंतिम परिणाम घोषित करने में विलंब हो सकती है और मतगणना प्रक्रिया में लगभग एक घंटे की देरी हो सकती है। गगरानी ने कहा, “इसमें सामान्य से एक घंटा अधिक समय लग सकता है।”
Jan 16, 20266:44 AM (IST)Posted by Subhash Kumar
क्यों होगी परिणाम के आने में देरी?
BMC के सभी 227 वार्डों की मतगणना एक साथ शुरू होने के बजाय केवल 46 वार्डों की मतगणना शुरू होगी। अधिकारियों के अनुसार, मतगणना प्रक्रिया में बदलाव के कारण पहले की तरह मतगणना शुरू होते ही सभी 227 सीट पर रुझान उपलब्ध नहीं होंगे।
Jan 16, 20266:42 AM (IST)Posted by Subhash Kumar
नतीजों की घोषणा में देरी हो सकती है
मुंबई में 2017 की तरह सभी 227 चुनावी वार्डों में एक साथ के बजाय चरणबद्ध तरीके को अपनाने से शुक्रवार सुबह मतगणना शुरू होने पर नतीजों की घोषणा में देरी हो सकती है।
Jan 16, 20266:37 AM (IST)Posted by Subhash Kumar
कहां देख सकेंगे रिजल्ट?
चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट : https://www.mcgm.gov.in पर लाइव अपडेट उपलब्ध होंगे। इसके अलावा, इंडिया टीवी हिंदी की वेबसाइट पर मुंबई, बीएमसी और महाराष्ट्र के अन्य नगर निगमों के रिजल्ट के लगातार अपडेट, सीटों के रुझान देख सकेंगे।
Jan 16, 20266:35 AM (IST)Posted by Subhash Kumar
23 मतगणना केंद्रों में शुरू होगी काउंटिंग
मतगणना प्रक्रिया को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह 10 बजे से शहर के विभिन्न स्थानों पर बनाए गए 23 मतगणना केंद्रों में शुरू होगी।
Jan 16, 20266:30 AM (IST)Posted by Subhash Kumar
महायुति और ठाकरे ब्रदर्स के बीच मुकाबला
भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति पार्टी को ठाकरे परिवार के पुनर्मिलन के बाद चचेरे भाइयों, राज और उद्धव से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़े।
Jan 16, 20266:21 AM (IST)Posted by Subhash Kumar
सुबह 10 बजे से शुरू होगी गिनती
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के चुनाव के लिए हुई वोटिंग की गिनती 16 जनवरी, शुक्रवार, को सुबह 10 बजे से शुरू होगी।
Jan 16, 20266:20 AM (IST)Posted by Subhash Kumar
बीएमसी के चुनाव का परिणाम आज
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के चुनाव का परिणाम आज शुक्रवार को सामने आ रहा है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति और उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) और राज ठाकरे की मनसे के बीच है।
पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां