1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. किस जगह को कहा जाता है भारत का 'कोकोनट आइलैंड', बेहद खूबसूरत है ये द्वीप, जरूर करें एक्सप्लोर

किस जगह को कहा जाता है भारत का 'कोकोनट आइलैंड', बेहद खूबसूरत है ये द्वीप, जरूर करें एक्सप्लोर

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jan 15, 2026 11:11 pm IST,  Updated : Jan 15, 2026 11:11 pm IST

The Coconut Island: क्या आप जानते हैं कि भारत में स्थित किस द्वीप यानी आइलैंड को नारियल द्वीप यानी द कोकोनट आइलैंड के नाम से जाना जाता है?

द कोकोनट आइलैंड- India TV Hindi
द कोकोनट आइलैंड Image Source : LAKSHADWEEP_LD/INSTA

भारत में एक से बढ़कर एक घूमने की जगह हैं। अगर आपको घूमने-फिरने का शौक है, तो इस जगह पर जाकर आपका दिल खुश हो जाएगा। भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर कुछ सुकून के पल जीने के लिए ये जगह एक परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकती है। हम जिस बेहद खूबसूरत जगह की बात कर रहे हैं, वो है लक्षद्वीप। अगर आपने अभी तक इस आइलैंड को एक्सप्लोर नहीं किया है, तो आपको एक बार यहां पर जाने का प्लान जरूर बनाना चाहिए।

बेहद खूबसूरत द्वीप- क्या आप भी अक्सर घूमने के लिए पहाड़ों में जाने का प्लान बना लेते हैं? अगर हां, तो कई पहाड़ों में आपको खूबसूरत वादियों से ज्यादा भीड़भाड़ देखने को मिलेगा। इस बार क्यों न कुछ अलग किया जाए? आप लक्षद्वीप जाने का प्लान बना सकते हैं। लक्षद्वीप को परिवार के साथ या फिर दोस्तों के साथ या फिर सोलो ट्रिप पर भी एक्सप्लोर किया जा सकता है।

द कोकोनट आइलैंड- लक्षद्वीप को नारियल द्वीप/द कोकोनट आइलैंड भी कहा जाता है। आइए जानते हैं क्यों? दरअसल, यहां के द्वीपों में नारियल के वृक्ष पाए जाते हैं। नारियल यहां के स्थानीय भोजन के साथ-साथ आजीविका, पारंपरिक रीति-रिवाजों और लघु उद्योगों के लिए भी जरूरी माना जाता है। क्या आप जानते हैं कि लक्षद्वीप का नाम कब और कैसे पड़ा था? लक्षद्वीप को पहले लक्कादीव-मिनिकॉय-अमिनीदिवि के नाम से जाना जाता था। 1973 में इसके नाम को बदलकर लक्षद्वीप कर दिया गया। लक्षद्वीप का मतलब एक लाख द्वीप है।

एक्सप्लोर करने लायक जगह- लक्षद्वीप में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक खूबसूरत जगह हैं। आप मिनीकॉय, अगाती, बंगारम, कदमत और कवरत्ती जैसे खूबसूरत आइलैंड्स को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां के शांत समुद्र तट और साफ पानी टूरिस्ट्स को काफी आकर्षित करते है। अगर आप एडवेंचरस हैं, तो आप स्कूबा डाइविंग, स्नॉर्कलिंग, कयाकिंग और लाइटहाउस जैसी एक्टिविटीज को भी एंजॉय कर सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल