1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र: कोविड-19 मरीजों के शव वैन में रखे मिले, जांच का आदेश

महाराष्ट्र: कोविड-19 मरीजों के शव वैन में रखे मिले, जांच का आदेश

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 12, 2020 08:34 pm IST,  Updated : Aug 12, 2020 08:34 pm IST

राज्य के एक स्थानीय जनप्रतिनिधि ने आरोप लगाया है कि कोविड-19 मरीजों के शवों को अहमदनगर शहर के शवदाह गृह ले जा रही वैन में 12 शव एक के ऊपर एक रखे हुए थे। 

Bodies of COVID victims piled up in van; probe ordered in Maharashtra - India TV Hindi
Bodies of COVID victims piled up in van; probe ordered in Maharashtra  Image Source : PTI FILE PHOTO

पुणे (महाराष्ट्र)। राज्य के एक स्थानीय जनप्रतिनिधि ने आरोप लगाया है कि कोविड-19 मरीजों के शवों को अहमदनगर शहर के शवदाह गृह ले जा रही वैन में 12 शव एक के ऊपर एक रखे हुए थे। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि स्थानीय निकाय ने शवों के परिवहन की जिम्मेदारी संभाल रहे व्यक्ति को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

अहमदनगर नगरपालिका को पत्र लिखकर शिवसेना के नगर सेवक बालासाहेब बोराटे ने यह मुद्दा उठाया है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, 'मैं रविवार को सदर अस्पताल गया था, क्योंकि मेरे मित्र के पिता की मृत्यु हो गई थी। मैंने देखा कि कोविड-19 मरीजों के शव एक वैन में ऐसे ही रखे हुए थे और उन्हें शवदाह गृह ले जाया जा रहा था।'

नगरसेवक ने दावा किया है कि अस्पताल प्रशासन से संपर्क करने पर वे संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। उन्होंने बताया कि आठ पुरुषों और चार महिलाओं के शव थे। उन्होंने कहा, 'मैंने उसकी तस्वीरें निकालीं और इस मुद्दे को नगर आयुक्त श्रीकांत एम.के समक्ष उठाया।' नगरआयुक्त ने बताया कि मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।