1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र के बुलढाणा में दो बसों की आमने-सामने से भीषण टक्कर, अब तक 6 की मौत और दर्जनों घायल

महाराष्ट्र के बुलढाणा में दो बसों की आमने-सामने से भीषण टक्कर, अब तक 6 की मौत और दर्जनों घायल

 Reported By: Namrata Dubey, Edited By: Swayam Prakash
 Published : Jul 29, 2023 08:30 am IST,  Updated : Jul 29, 2023 09:14 am IST

महाराष्ट्र से एक भीषण बस हादसे की खबर सामने आई है। यहां बुलढाणा जिले के मलकापुर शहर के पास नेशनल हाईवे-6 पर आज तड़के सुबह यात्रियों से भरी ट्रैवल बसों की आमने-सामने से भीषण टक्कर हो गई।

buldhana accident- India TV Hindi
महाराष्ट्र के बुलढाणा में दो बसें आपस में टकराईं Image Source : VIDEO GRAB

महाराष्ट्र से एक भीषण बस हादसे की खबर सामने आई है। यहां बुलढाणा जिले के मलकापुर शहर के पास नेशनल हाईवे-6 पर आज तड़के सुबह यात्रियों से भरी ट्रैवल बसों की आमने-सामने से भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में अब तक 6 यात्रियों की मौत की खबर है। वहीं 20 से 25 यात्री घायल हैं जिसमें 5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना सुबह 3 बजे मलकापुर शहर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई है। इसमें से एक बस अमरनाथ यात्रा से लौट रहे यात्रियों से भरी हुई थी और हिंगोली की ओर जा रही थी, वहीं दूसरी बस नागपुर से नासिक जा रही थी।

अमरनाथ से लोट रहे यात्रियों से भरी थी एक बस

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के मलकापुर में फिर एक हादसा सामने आया है। इस एक्सीडेंट में तड़के सुबह दो यात्री बसें आमने-सामने से टकरा गईं। इस टक्कर में दोनों बसों के सामने का हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत की खबर है तो वहीं चार-पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इसके अलावा करीब 30 यात्री जख्मी बताए जा रहे हैं। घटना को लेकर मलकापुर पुलिस थाने के थानेदार अशोक त्रिपाठी ने बताया कि एक बस अमरनाथ तीर्थ यात्रा कर हिंगोली जा रही थी तो दूसरी बस नागपुर से नासिक जा रही थी। ये हादसा तड़के 3:00 बजे हुआ है।

अभी और बढ़ सकती है मृतकों की संख्या
थानेदार अशोक त्रिपाठी ने बताया कि जैसे ही दोनों बसें आपस में टकराईं तो अफरा तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और सभी यात्रियों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टी हुई है और चार से पांच यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद कुछ देर के लिए नेशनल हाइवे-6 पर यातायात प्रभावित हुआ था, जिसे पुलिस ने सुचारू रूप से शुरू कर दिया है। फिलहाल इस घटना में मौत की संख्या बढ़ने की आशंका बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें-

पैसे देकर SC-ST वर्ग के लोगों का धर्म परिवर्तन कराती थी पादरी की पत्नी, पुलिस को मिले लाखों डॉलर के ट्रांजेक्शन

अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील गैंग का शूटर गिरफ्तार, 25 साल बाद मिली कामयाबी
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।