1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई पुलिस ने मॉडल पूनम पांडे के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर केस दर्ज किया

मुंबई पुलिस ने मॉडल पूनम पांडे के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर केस दर्ज किया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 10, 2020 10:58 pm IST,  Updated : May 11, 2020 12:28 am IST

मुंबई पुलिस ने मॉडल पूनम पांडे पर केस दर्ज किया है। ऊनपर लॉक डाउन के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पूनम के साथ-साथ साम अहमद पर भी केस दर्ज हुआ है।

Poonam Pandey Arrested for Covid 19 Lockdown Violation in Mumbai: मुंबई पुलिस ने मॉडल पूनम पांडे के - India TV Hindi
मुंबई पुलिस ने मॉडल पूनम पांडे के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर केस दर्ज किया Image Source : IPOONAMPANDEY

मुंबई: मुंबई पुलिस ने मॉडल पूनम पांडे पर केस दर्ज किया है। ऊनपर लॉक डाउन के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पूनम के साथ-साथ साम अहमद पर भी केस दर्ज हुआ है। यह केस मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। इस मामलें में पुलिस ने बीएमडब्ल्यू कार भी जब्त की है। मुंबई में कोरोना वायरस के मामले दिनों-दिन बढ़ते जा रहे है। ऐसे में प्रशासन ने हर तरफ सख्ती कर रखी है।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका के स्वास्थ्य अधिकारी ने कोरोना वायरस को लेकर मुंबई की स्थिती के बारे में बताया कि रविवार को 875 नये मामले आने के साथ ही शहर में अभी तक कोरोना वायरस से संक्रमितों हुए लोगों की संख्या 13,564 हो गई है। बीएमसी के अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से शहर में 19 लोगों की मौत हुई है। शहर में अभी तक संक्रमण से कुल 508 लोगों की मौत हुई है। अधिकारी ने बताया कि शहर में इलाज के बाद अभी तक 3,004 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हुए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।