1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. कभी नहीं देखा होगा ऐसा प्रदर्शन, नाराजगी में सड़क पर उड़ा दिए गए करारे नोट-देखें Video

कभी नहीं देखा होगा ऐसा प्रदर्शन, नाराजगी में सड़क पर उड़ा दिए गए करारे नोट-देखें Video

 Reported By: Namrata Dubey Edited By: Malaika Imam
 Published : May 22, 2023 07:55 pm IST,  Updated : May 22, 2023 09:18 pm IST

वीडियो में देखा जा सकता है कि नोटों को सड़क पर बिखेर दिया गया है। पेस्टिसाइड कंपनी के साथ अन्य 7 से ज्यादा कंपनियों पर किसानों को गलत दवा बेचने का आरोप लगाया।

विरोध में सड़क पर उड़ाए गए नोट- India TV Hindi
विरोध में सड़क पर उड़ाए गए नोट

महाराष्ट्र के हिंगोली में स्वाभिमानी किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने पेस्टिसाइड कंपनी के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया। पेस्टिसाइड कंपनी की ओर से किसानों को गलत दवा दिए जाने का आरोप लगाते हुए स्वाभिमानी किसान संघ के पदाधिकारियों ने नोटों को सड़क पर उड़ाकर विरोध प्रदर्शन किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि नोटों को सड़क पर बिखेर दिया गया है। पेस्टिसाइड कंपनी के साथ अन्य 7 से ज्यादा कंपनियों पर किसानों को गलत दवा बेचने का आरोप लगाया है। 

कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार के खिलाफ प्रदर्शन

स्वाभिमानी किसान संघ के कार्यक्रताओं ने आज सोमवार को हिंगोली के जिला कृषी विभाग कार्यालय के सामने रुपये उड़ाकर कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार और कृषि विभाग के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में स्वाभिमानी किसान संघ के नामदेव पंतगे के साथ कार्यक्रता दिखाई दिए।

किसानों को न्याय दिलाने की मांग

स्वाभिमानी किसान संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा नोट फेंके जाने का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में एक स्वाभिमानी पदाधिकारी नोटों को सड़क पर फेंक रहा है। उन्होंने अधिकारियों से किसानों को न्याय दिलाने की मांग की। आरोप है कि कंपनियां किसानों को जैविक दवाओं के रूप में खतरनाक दवाएं दे रही हैं।

बता दें कि हिंगोली जिले में 700 से अधिक पेस्टिसाइड कंपनियां हैं। ये कंपनियां दवा में खतरनाक तत्व मिलाकर बेच रही हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पिछले दो-तीन महीने से जिला कृषि अधिकारियों को जानकारी देने के बावजूद इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।