1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. CCTV Video: IIT बॉम्बे के हॉस्टल में घुसा तेंदुआ, कुत्ते का किया शिकार, वीडियो वायरल हुआ तो कैंपस में सतर्कता बढ़ी

CCTV Video: IIT बॉम्बे के हॉस्टल में घुसा तेंदुआ, कुत्ते का किया शिकार, वीडियो वायरल हुआ तो कैंपस में सतर्कता बढ़ी

 Reported By: Saket Rai Edited By: Shakti Singh
 Published : Jun 20, 2026 08:32 am IST,  Updated : Jun 20, 2026 08:32 am IST

वीडियो में देखा जा सकता है कि कुत्ता हॉस्टल की सीढ़ियों के पास खड़ा है, तभी तेंदुआ वहां आता है और एक झटके में ही उसका गला पकड़कर उसे घसीटता हुआ ले जाता है। हालांकि, इस दौरान उसका सामना किसी इंसान से नहीं हुआ।

Leopard attack Dog- India TV Hindi
कुत्ते पर तेंदुए का हमला Image Source : REPORTER INPUT

आईआईटी-बॉम्बे में एक तेंदुए ने कुत्ते का शिकार किया है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सामने आने के बाद इसका खुलासा हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि तेंदुआ आईआईटी-बॉम्बे के कैंपस में बने हॉस्टल के अंदर घुसता है। यहां सीढ़ियों के पास बैठे कुत्ते पर हमला करता है। शुरुआत में कुत्ता खुद को बचाने के लिए संघर्ष करता है, लेकिन तेंदुआ चंद सेकेंड के अंदर उसे काबू कर लेता है और अपने जबड़ों में दबाकर घसीटता हुआ ले जाता है।

घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद स्टाफ और छात्रों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। इस घटना के बाद परिसर में सतर्कता बढ़ा दी गई है। हालांकि, अब तक किसी स्टाफ या छात्र पर तेंदुए ने हमला नहीं किया है। 

रात 2.30 बजे हॉस्टल में घुसा तेंदुआ

घटना पवई स्थित आईआईटी-बॉम्बे परिसर में शुक्रवार की सुबह हुई। एक तेंदुआ कैंपस में घुस आया। सीसीटीवी फुटेज में तेंदुए को एक कुत्ते पर हमला करते हुए देखा गया। मिली जानकारी के मुताबिक रात करीब 2:30 बजे तेंदुआ स्टाफ हॉस्टल क्षेत्र में पहुंचा और कुत्ते को पकड़कर झाड़ियों की ओर ले गया। इस घटना में किसी भी स्टूडेंट या स्टाफ को कोई चोट नहीं आई।

नेशनल पार्क के पास है कैंपस

आईआईटी बॉम्बे का कैंपस संजय गांधी नेशनल पार्क से सटा हुआ है, इसलिए तेंदुओं के घुसने की घटनाएं समय-समय पर होती रहती हैं। वन विभाग को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है, और कैंपस सुरक्षा सतर्क कर दी गई है। इससे पहले भी आईआईटी बॉम्बे में तेंदुओं के देखे जाने की कई घटनाएं सामने आई हैं।

वाइल्डलाइफ वार्डन ने क्या बताया?

RAWW एनजीओ के ऑनरेरी वाइल्डलाइफ वार्डन और फाउंडर, पवन शर्मा ने कहा, "हमें इस तेंदुए के देखे जाने के बारे में कैंपस सिक्योरिटी से और जानकारी लेनी होगी। पवई कैंपस में पिछले कुछ सालों में तेंदुए अक्सर देखे जाते हैं, क्योंकि संजय गांधी नेशनल पार्क काफी पास है।" शर्मा ने आगे कहा कि वे आईआईटी बॉम्बे एडमिनिस्ट्रेशन के साथ लगातार संपर्क में हैं, ताकि उन्हें इंसान-वाइल्डलाइफ एनकाउंटर की स्थिति में बरती जाने वाली अलग-अलग सावधानियों के बारे में सलाह दी जा सके।

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र में शिंदे-उद्धव के शिवसेना की सियासी लड़ाई, शोले से लेकर शेर, बाघ और कुत्ते तक क्यों आई?

क्या अब BMC में उद्धव ठाकरे के पार्षद भी टूटेंगे? शिवसेना नेता के बयान ने बढ़ा दी हलचल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।