1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई के धारावी और कुछ अन्य क्षेत्रों में केंद्रीय बल तैनात, लॉकडाउन लागू करने में करेंगे पुलिस की मदद

मुंबई के धारावी और कुछ अन्य क्षेत्रों में केंद्रीय बल तैनात, लॉकडाउन लागू करने में करेंगे पुलिस की मदद

 Written By: Bhasha
 Published : May 21, 2020 09:12 pm IST,  Updated : May 21, 2020 09:12 pm IST

धारावी और मुंबई के कुछ अन्य इलाकों में बृहस्पतिवार को केंद्रीय पुलिस सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के जवानों को तैनात कर दिया गया ताकि कोरोना वायरस पर काबू के लिए लॉकडाउन लागू करने में नगर पुलिस को मदद मिल सके।

मुंबई के धारावी और कुछ अन्य क्षेत्रों में केंद्रीय बल तैनात, लॉकडाउन लागू करने में करेंगे पुलिस की म- India TV Hindi
मुंबई के धारावी और कुछ अन्य क्षेत्रों में केंद्रीय बल तैनात, लॉकडाउन लागू करने में करेंगे पुलिस की मदद Image Source : PTI

मुंबई: धारावी और मुंबई के कुछ अन्य इलाकों में बृहस्पतिवार को केंद्रीय पुलिस सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के जवानों को तैनात कर दिया गया ताकि कोरोना वायरस पर काबू के लिए लॉकडाउन लागू करने में नगर पुलिस को मदद मिल सके। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि धारावी में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की एक कंपनी को स्थानीय पुलिस के साथ तैनात किया गया है। इससे पहले बुधवार की रात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने सख्त लॉकडाउन लागू करने के लिए दक्षिण मुंबई के भेंडी बाजार में फ्लैग मार्च किया।

अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को सीआरपीएफ कर्मियों ने धारावी में पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की और क्षेत्र में तैनाती की योजना पर चर्चा की। धारावी कोविड-19 से काफी प्रभावित (हॉटस्पॉट) क्षेत्रों में से एक है। इससे पहले महाराष्ट्र सरकार ने कहा था कि उसने केंद्रीय बलों की मांग की है ताकि थक चुके पुलिस बल को थोड़ा आराम मिल सके।

मुंबई में 700 से अधिक पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। उनमें से दस की मौत हो चुकी है।  केंद्रीय बल कानून व्यवस्था बनाए रखने और लॉकडाउन के दौरान किसी अप्रिय घटना को रोकने में मुंबई पुलिस की सहायता करेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।