1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 'देश को नहीं समझ पाए, विदेश नीति क्या समझेंगे', बावनकुले ने राहुल गांधी पर कसा तंज

'देश को नहीं समझ पाए, विदेश नीति क्या समझेंगे', बावनकुले ने राहुल गांधी पर कसा तंज

 Reported By: Yogendra Tiwari Edited By: Amar Deep
 Published : May 24, 2025 12:28 pm IST,  Updated : May 24, 2025 12:28 pm IST

महाराष्ट्र बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने राहुल गांधी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश को नहीं समझ पाए तो विदेश नीति को क्या समझेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पीएम मोदी सबको साथ लेकर चल रहे हैं।

बावनकुले ने राहुल गांधी पर कसा तंज।- India TV Hindi
बावनकुले ने राहुल गांधी पर कसा तंज। Image Source : INDIA TV

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े सवालों को लेकर घिर गए हैं। इस बीच अब महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष और महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा है। चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि राहुल गांधी देश नहीं समझ पाए तो विदेश नीति क्या समझेंगे? राहुल गांधी को कुछ समझ में नहीं आता है। वह पढ़ाई नहीं करते हैं और उनमें सीखने की आदत नहीं है। अगर उनको समझ नहीं आता तो सीख लेना चाहिए।

'राहुल गांधी को सीखने की आदत नहीं'

दरअसल, चंद्रशेखर बावनकुले से राहुल गांधी के बयानों को लेकर सवाल किया गया। इस पर महाराष्ट्र बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि राहुल गांधी को तो कुछ समझ में नहीं आता है और वह पढ़ाई नहीं करते हैं। बावनकुले ने कहा कि राहुल गांधी को सीखने की आदत नहीं है, अगर उन्हें समझ में नहीं आता तो सीख लेना चाहिए। समझ नहीं रहा कि उन्हें क्या हुआ है बावनकुले ने आगे कहा कि राहुल गांधी देश को नहीं समझ पाए तो विदेश नीति और विदेश मंत्रालय क्या समझेंगे? 

'सबको साथ लेकर चल रहे पीएम मोदी'

बावनकुले ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर विदेश मंत्री फेलियर हैं, सरकार फेलियर है तो राहुल गांधी को साल में विदेश जाकर दो-दो महीना रहना चाहिए। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विदेश नीति सीखा रहे हैं। आतंकवाद के खिलाफ किस तरीके से लड़ाई लड़ी जाती है, हमारे भारत के सैनिक कैसे लड़ते हैं ये सब राहुल गांधी को सीखना चाहिए। पीएम मोदी पूरे विश्व को साथ में लेकर चलने का काम कर रहे हैं। अलग-अलग पार्टी के सांसद पूरे विश्व में जाकर आतंकवादियों की करतूत का खुलासा कर रहे हैं। हमने आतंकवाद के खिलाफ किस तरीके से लड़ाई शुरू की है ये बताने का काम कर रहे हैं। राहुल गांधी को भी यह सीखना चाहिए।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।