1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई एयरपोर्ट के रनवे पर चार्टर्ड प्लेन फिसला, हादसे में 3 लोग घायल

मुंबई एयरपोर्ट के रनवे पर चार्टर्ड प्लेन फिसला, हादसे में 3 लोग घायल

 Reported By: Rajesh Kumar Edited By: Niraj Kumar
 Published : Sep 14, 2023 05:50 pm IST,  Updated : Sep 14, 2023 06:30 pm IST

मुंबई एयरपोर्ट पर एक चार्टर्ड प्लेन फिसल गया है। भारी बारिश के चलते यह हादसा हुआ है। विमान में कुल 8 लोग फंसे हैं जिन्हें निकाला जा रहा है।

मुंबई एयरपोर्ट पर...- India TV Hindi
मुंबई एयरपोर्ट पर फिसला चार्टर्ड विमान Image Source : इंडिया टीवी

मुंबई : मुंबई एयरपोर्ट पर चार्टर्ड विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जानकारी के मुताबिक यह विमान रनवे पर फिसल गया। विमान में 6 यात्री और 2 क्रू मेंबर सवार थे।  फिलहाल विमान में फंसे सभी लोगों को निकालने का काम जारी है। बताया जाता है कि भारी बारिश के चलते विमान रनवे पर फिसल गया।

विशाखापत्तनम से मुंबई पहुंचा था विमान

डीजीसीए से मिली जानकारी के मुताबिक VSR वेंचर्स लियरजेट 45 एयरक्राफ्ट VT-DBL ने विशाखापत्तनम से मुंबई के लिए उड़ान भरी थी। मुंबई एयरपोर्ट पर यह विमान रनवे-27 पर उतरते समय फिसल गया। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त तेज बारिश हो रही थी और रनवे पर विजिबिलिटी 700 मीटर थी। 

डोमेस्टिक एयरपोर्ट के रनवे पर फिसला विमान

ताजा जानकारी के मुताबिक डोमेस्टिक एयरपोर्ट पर गेट नम्बर 5 के पास 27 नम्बर रनवे पर यह हादसा हुआ। बारिश के चलते रनवे पर फिसलन ज्यादा थी लिहाजा लैंडिंग के दौरान विमान फिसल गया। हादसे में तीन लोग जख्मी हो गए हैं जिन्हें अस्पताल में भेजा गया है।

रनवे पर विमान के फिसलते ही मुंबई एयरपोर्ट पर तैनात फायर ब्रिगेड की टीम एक्टिव मोड में आ गई। विमान में आग न लगे इसके लिए विमान पर चारों तरफ से पानी की बौछारें की जाने लगी। हादसे में चार्टर्ड प्लेन को काफी नुकसान हुआ है। विमान में फंसे लोगों को निकाला गया। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।