1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. सीएम फडणवीस की नागपुर रैली में लुटेरों की हो गई मौज, भीड़ में से 26 लाख के गहने चोरी, 11 आरोपी गिरफ्तार

सीएम फडणवीस की नागपुर रैली में लुटेरों की हो गई मौज, भीड़ में से 26 लाख के गहने चोरी, 11 आरोपी गिरफ्तार

 Reported By: Yogendra Tiwari Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Dec 17, 2024 10:34 am IST,  Updated : Dec 17, 2024 10:44 am IST

मुख्मंत्री बनने के बाद देवेंद्र फडणवीस पहली बार नागपुर पहुंचे हुए थे। ये उनका गृह जिला है। सीएम के स्वागत के लिए काफी संख्या में भीड़ जुटी हुई थी। इसी का फायदा लुटेरों ने उठाया है।

नागपुर में देवेंद्र फडणवीस की रैली - India TV Hindi
नागपुर में देवेंद्र फडणवीस की रैली Image Source : SOCIAL MEDIA

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने के बाद देवेंद्र फडणवीस रविवार को पहली बार नागपुर पहुंचे। उनके स्वागत में कार्यकर्ताओं ने भव्य रैली का आयोजन किया था। एयरपोर्ट से लक्ष्मी नगर चौक तक जुलूस भी निकाला गया। इस दौरान लुटेरों की मौज हो गई। 

33 लोगों के लूटे गए 26 लाख के गहने

सीएम फडणवीस की रैली में चेन स्नेचिंग और गहने- जेवरात जमकर लूटे गए। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की है। पुलिस ने लूट-पाट और चेन स्नेचिंग गिरोह के 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी ने 33 लोगों के लगभग 26 लाख रुपए के गहने चोरी कर लिए।

11 आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में बजाज नगर पुलिस में केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उनका एक साथी फरार है। 7 आरोपियों को कार्यकर्ताओं ने रंगे हाथ पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था। सभी आरोपियों को 19 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

दूसरे जिलों से आए थे लुटेरे

पुलिस ने बताया कि आरोपियों का एक गिरोह नागपुर में 1 दिन पहले ही अहमदनगर, जलाना और यवतमाल से आया था। यहां सीएम रैली में शामिल हुआ था। सभी आरोपी हवाई अड्डे से रैली में शामिल हुए थे।गिरोह ने हवाई अड्डे से सोने गांव पुलिस थाने से प्रताप नगर और बजाज नगर थाने क्षेत्र तक करीब 33 लोगों के गहने चुराए हैं।

सीएम की रैली में थी बहुत ज्यादा भीड़

पुलिस ने कहा कि सीएम की रैली में भीड़ बहुत ज्यादा थी। दूसरे जिलों से आए लुटेरों ने इसका फायदा उठाया। वहीं, पुलिस अब इन लुटेरों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने इन 11 आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कारर्वाई की भी बात कही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।