1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. विज्ञापन वीडियो में राहुल गांधी का मजाक उड़ाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की व्यापारी के दफ्तर में तोड़फोड़

विज्ञापन वीडियो में राहुल गांधी का मजाक उड़ाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की व्यापारी के दफ्तर में तोड़फोड़

 Reported By: Devendra Parashar
 Published : Apr 27, 2021 04:15 pm IST,  Updated : Apr 27, 2021 04:34 pm IST

एक विज्ञापन वीडियो में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का कथित तौर पर मजाक उड़ाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुंबई स्थिति प्रोडक्ट के निर्माता के दफ्तर में तोड़फोड़ की।

विज्ञापन वीडियो में राहुल गांधी का मजाक उड़ाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की व्यापारी के दफ्तर में - India TV Hindi
विज्ञापन वीडियो में राहुल गांधी का मजाक उड़ाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की व्यापारी के दफ्तर में तोड़फोड़

मुंबई: एक विज्ञापन वीडियो में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का कथित तौर पर मजाक उड़ाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुंबई स्थिति प्रोडक्ट के निर्माता के दफ्तर में तोड़फोड़ की। जिस विज्ञापन वीडियो पर विवाद हुआ है, वह Storia का वीडियो है। गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने Storia के निर्माता के दफ्तर में तोड़फोड़ की है। 

गौरतलब है कि विज्ञापन राहुल गांधी के उस वायरल वीडियो पर आधारित है, जिसमें वह कथित रूप से एक ऐसी मशीन बनाने के लिए कह रहे थे, जिसमें एक तरफ से आलू डालो और दूसरी तरफ से सोना निकलेगा। वह वीडियो काफी वायरल हुआ था। वह वीडियो राहुल गांधी के एक भाषण का छोटा सा हिस्सा था।

यह विज्ञापन उसी वीडियो के आधार पर बनाया गया है। Storia के विज्ञापन में एक कलाकार कहता है, "मैं एक ऐसी मशीन बनाऊंगा, जिसमें आप यहां से घास डालोगे, यहां से दूध निकलेगा। घास, दूध...घास दूध...।" इसके आगे, एक महिला कलाकार कहती हैं, "उसे मशीन नहीं, गाय कहते हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।