1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र में कोरोना के मरीजों की संख्या 60000 के करीब पहुंची, 24 घंटे में 85 की मौत

महाराष्ट्र में कोरोना के मरीजों की संख्या 60000 के करीब पहुंची, 24 घंटे में 85 की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 28, 2020 08:52 pm IST,  Updated : May 29, 2020 12:04 am IST

कोरोना संकट से जूझ रहे देश में महाराष्ट्र अभी भी वायरस का केंद्र बना हुआ है। इसी राज्य में देश के एक तिहाई मामले सामने आए हैं।

Coronavirus cases in Maharashtra- India TV Hindi
Coronavirus cases in Maharashtra

कोरोना संकट से जूझ रहे देश में महाराष्ट्र अभी भी वायरस का केंद्र बना हुआ है। इसी राज्य में देश के एक तिहाई मामले सामने आए हैं। यहां कोरोना के मामले 60000 तक पहुंच चुके हैं। वहीं मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 85 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में मुंबई सबसे बड़ा केंद्र बना हुआ है। यहां कोरोना के मामले 33000 को भी पार कर चुके हैं। 

स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में 2598 नए कोविड पेशेंट्स सामने आए हैं। इन्हें मिलाकर राज्य में कुल पॉजिटिव मरीज़ का आकड़ा 59546 पहुँच गया है। पिछले 24 घंटो में राज्य में 85 लोगो की मौत हुई है। कुल मौत का आकड़ा 1982 पहुंच गया है। अच्छी बात यह है कि यहां कोरोना को मात देने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। पिछले 24 घंटो में 698 मरीज़ ठीक होकर घर गए हैं। अब तक 18616 मरीज़ ठीक होकर घर गए हैं।

मुंबई में कोरोना के चलते कॉन्स्टेबल की मौत 

मुम्बई के मालवणी पुलिस थाने के कॉन्स्टेबल की कोरोना से मौत हो गई है। कॉन्स्टेबल सांस की तकलीफ और बुखार के चलते मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। तबियत बिगड़ने के चलते उन्हें जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहाँ कोरोना की टेस्टिंग हुई। आज ही उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसके बाद उसे कलीना कोविड सेंटर में लाया गया। लेकिन दोपहर को कांस्टेबल की मौत हो गई। परिवार वालों का आरोप है कि जब उन्हें कोविड सेंटर लाया गया, तब वहां वेंटिलेटर उपलब्ध नहीं था। 

बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस ने अभी तक कम से कम 23 पुलिसकर्मियों की जान ले ली है। यह बात एक अधिकारी ने कहा कि पिछले 24 घंटे में 130 से अधिक पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए हैं। इसके साथ ही संक्रमित पुलिसकर्मियों की कुल संख्या बढ़कर 2,095 हो गई है। मुम्बई के मालवणी पुलिस थाने के कॉन्स्टेबल की कोरोना से मौत हो गई है। कॉन्स्टेबल सांस की तकलीफ और बुखार के चलते मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। तबियत बिगड़ने के चलते उन्हें जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहाँ कोरोना की टेस्टिंग हुई। आज ही उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसके बाद उसे कलीना कोविड सेंटर में लाया गया। लेकिन दोपहर को कांस्टेबल की मौत हो गई। परिवार वालों का आरोप है कि जब उन्हें कोविड सेंटर लाया गया, तब वहां वेंटिलेटर उपलब्ध नहीं था। बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस ने अभी तक कम से कम 23 पुलिसकर्मियों की जान ले ली है। यह बात एक अधिकारी ने कहा कि पिछले 24 घंटे में 130 से अधिक पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए हैं। इसके साथ ही संक्रमित पुलिसकर्मियों की कुल संख्या बढ़कर 2,095 हो गई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।