1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 180298 पर पहुंची, देखें पूरा आंकड़ा

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 180298 पर पहुंची, देखें पूरा आंकड़ा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 01, 2020 09:18 pm IST,  Updated : Jul 01, 2020 09:18 pm IST

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कुल केस बुधवार को 180298 हो गए है जबकि मृतकों का आंकड़ा 8 हजार के पार हो गया है। राज्य में अब कुल मृतक संख्या 8053 है। वही मुंबई में आज 1487 नए केस आये और आज 75 लोगों की मौत हुई है।

Coronavirus cases in Maharashtra till 1st July details- India TV Hindi
Coronavirus cases in Maharashtra till 1st July details Image Source : PTI

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कुल केस बुधवार को 180298 हो गए है जबकि मृतकों का आंकड़ा 8 हजार के पार हो गया है। राज्य में अब कुल मृतक संख्या 8053 है। वही मुंबई में आज 1487 नए केस आये और आज 75 लोगों की मौत हुई है। मुंबई में मृतकों का कुल आंकडा 4631 पर पहुंच गया है। आज के 75 और पहले के 69 मृतकों को जोड़ दे तो कुल 144 लोगों की मौत सूची में मुंबई में आज जोड़ी गयी है। 

महाराष्ट्र में आज 2243 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है जिसके बाद कुल डिस्चार्ज किए गए लोगों की संख्या 93154 हो गई है। आज राज्य में 5537 नए केस सामने आए है। राज्य में आज 198 लोगों की मौत दर्ज की गई जिसमे 69 मौत पिछले 48 घंटों में हुई जबकि 129 मौते पूर्व में हुई थी जिन्हें आज जोड़ा गया है। जो 129 मौते पूर्व की है उसमें 69 मौत सिर्फ मुंबई की है। 26 मीरा भायंदर की, 17 थाने शहर की, 4  कल्याण डोम्बिवली, 3 जलगांव, 3 पुणे, एक नवी मुंबई,  एक उल्हासनगर,  एक भिवण्डी, एक पालघर,  एक वसाई वीरार, एक धुले और एक अकोला जिले की है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।