1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. कोविड-19: मुंबई में संक्रमित लोगों की संख्या 23,935 पहुंची, मृतकों का आंकड़ा 841 पहुंचा

कोविड-19: मुंबई में संक्रमित लोगों की संख्या 23,935 पहुंची, मृतकों का आंकड़ा 841 पहुंचा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 20, 2020 11:05 pm IST,  Updated : May 20, 2020 11:05 pm IST

मुंबई में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,372 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 23,935 तक पहुंच गई है।

Coronavirus cases in Mumbai- India TV Hindi
Coronavirus cases in Mumbai Image Source : PTI

मुंबई। मुंबई में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,372 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 23,935 तक पहुंच गई है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बताया कि बुधवार को 41 लोगों की मौत हो गई जिसके बाद अब तक इस वायरस की वजह से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 841 तक पहुंच गई है। महानगरपालिका के अनुसार लगातार चौथे दिन 1,000 से ज्यादा लोग एक दिन में संक्रमित मिले हैं। बीएमसी की विज्ञप्ति के अनुसार 1,372 नए मामलों में से 150 ने 17-18 मई के बीच निजी प्रयोगशालाओं में जांच कराई थी। बीएमसी ने बताया कि बुधवार को 350 से ज्यादा लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली है। मुंबई में अब तक 6,466 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

वहीं महाराष्ट्र में कोरोना वायरस अब बेकाबू रफ्तार से बढ़ रहा है। बुधवार को राज्य में कोरोना वायरस के 2250 नए मामले सामने आए हैं वहीं 65 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही राज्य में अब तक कोरोना से संक्रमित लोगों की तादात बढ़कर 39000 को पार कर गई है। राज्य में इस समय 27 हजार से ज्यादा एक्टिव मामले हैं। वहीं मौत का आंकड़ा भी 1400 को छूने के करीब है। राज्य में सबसे ज्यादा प्रभावित मुंबई है। यहां पर कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। 

राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार राज्य में अब तक 39297 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं एक्टिव मामलों की संख्या 27581 है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस के 2250 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 65 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही राज्य में मौत का आंकड़ा बढ़कर 1390 पहुंच गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।