1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Coronavirus: मुंबई में पिछले 24 घंटे में 27 लोगों की मौत, 574 नए मामले सामने आए

Coronavirus: मुंबई में पिछले 24 घंटे में 27 लोगों की मौत, 574 नए मामले सामने आए

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 02, 2020 09:40 pm IST,  Updated : May 02, 2020 09:40 pm IST

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटे में 27 लोगों की मौत हो गई जबकि 574 नए मामले सामने आए हैं। वहीं अकेले मुंबई में इस वायरस के संक्रमण से अबतक 322 लोगों की मौत हो चुकी है।

Coronavirus: मुंबई में पिछले 24 घंटे में 27 लोगों की मौत, 574 नए मामले सामने आए- India TV Hindi
Coronavirus: मुंबई में पिछले 24 घंटे में 27 लोगों की मौत, 574 नए मामले सामने आए Image Source : PTI

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटे में 27 लोगों की मौत हो गई जबकि 574 नए मामले सामने आए हैं। वहीं अकेले मुंबई में इस वायरस के संक्रमण से अबतक 322 लोगों की मौत हो चुकी है।  वहीं अगर पूरे प्रदेश की बात करें तो शुक्रवार से शनिवार तक यानि एक दिन के भीतर महाराष्ट्र में 36 लोगों की मौत हुई।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की वजह से इससे पहले किसी एक दिन के भीतर 36 लोगों की मौत नहीं हुई थी। राज्य में यह एक दिन में मरने वालों की सर्वाधिक संख्या है। मुंबई में भी इससे पहले एक दिन में कभी 27 लोगों की मौत नहीं हुई थी। शहर में एक दिन में संक्रमण से मरने वालों का यह सबसे ज्यादा आंकड़ा है।

हालांकि, थोड़ी राहत की बात यह है कि राज्य में शनिवार को 121 लोगों को संक्रमण से ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। शनिवार को सामने आए नए 790 पॉजिटिव मामलों के साथ ही राज्य में संक्रमण के केस बढ़कर 12,296 हो गए। इनमें से 8359 केस मुंबई के हैं।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।