1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. गजब! नूडल के पैकेट में करोड़ों के हीरे, मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ा गया तस्करी का माल

गजब! नूडल के पैकेट में करोड़ों के हीरे, मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ा गया तस्करी का माल

 Published : Apr 23, 2024 07:02 am IST,  Updated : Apr 23, 2024 07:02 am IST

महाराष्ट्र से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है, यहां एक शख्स से कस्टम ने नूडल्स के अंदर छिपाए गए करोड़ों के हीरे बरामद किए हैं।

Diamond- India TV Hindi
नूडल्स के पैकेट में 2.2 करोड़ के हीरे Image Source : ANI

महाराष्ट्र में कस्टम के हाथ बड़ी सफलता लगी है। मुंबई कस्टम की टीम ने मुंबई एयरपोर्ट पर 4.44 करोड़ का सोना और 2.2 करोड़ की कीमत के हीरे पकड़े हैं। कस्टम ने कुल 6.46 करोड़ कीमत की तस्करी का माल 13 अलग-अलग मामलों में पकड़ा है। तस्करों ने हीरे को नूडल के पैकेट में छिपा कर रखा था, वहीं सोने को पैसेंजर के शरीर से पाया गया है। साथ ही एक पैसेंजर के बैग में और पहने अंडरगारमेंट्स से पकड़ा गया है।

शक न हो इसलिए ऐसे कर रहा था तस्करी

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, तस्करों ने हीरे को एक नूडल के पैकेट में छिपा कर रखा था, जिससे किसी को शक न हो, पर वह कस्टम की जांच में पकड़ा गया। कस्टम ने कुल 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। कस्टम ने कोलंबो से मुंबई जा रही एक विदेशी नागरिक को रोका और उसकी तलाशी लेने पर अंडरगारमेंट्स के अंदर छुपाकर 24KT सोने की ईंटें और एक कटा हुआ टुकड़ा मिला, जिसका कुल वजन 321 ग्राम है।

10 लोगों से पकड़ा गया 6 किलो से ज्यादा सोना

जानकारी के मुताबिक, दुबई (02), अबू धाबी (02), बहरीन (01), दोहा (01), रियाद (01), मस्कट (01), बैंकॉक (01) और सिंगापुर (01) से आ रहे 10 लोगों को रोका गया और तलाशी के दौरान उनके रेक्टम और बैग के अंदर छिपाया गया 6.199 किलोग्राम सोना, जिसकी कीमत 4.04 करोड़ रुपये है, पकड़ा गया। मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

नूडल्स के पैकेट में छिपा रखा था हीरा

ऐसे ही एक मामले में, मुंबई से बैंकॉक जा रहे एक शख्स को रोका गया और उससे तलाशी के दौरान हीरे मिले। ये हीरे उसने बड़ी ही चालाकी से अपने ट्रॉली बैग के अंदर नूडल्स के पैकेट में छिपा रखे थे। इनमें नेचुरल लूज 254.71 कैरेट हीरा और लैब में बना 977.98 कैरेट हीरे, जिसकी कीमत 2.02 करोड़ रुपये है, बरामद किए गए। इसके बाद शख्स को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें:

महाराष्ट्र से सामने आया अनोखा मामला! वोट देने पहुंचे शख्स को कहा गया- तुम मर चुके हो, वोट नहीं डाल सकते

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।