मुंबईः इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ताजा जानकारी के मुताबिक, मुंबई एयरपोर्ट से आज इंडिगो की 114 फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं। जबकि पुणे एयरपोर्ट से कई घरेलू उड़ाने रद्द हुई हैं। एयरपोर्ट पर भारी भीड़ देखी जा रही है। किसी यात्री को इंटरव्यू के लिए जाना था तो किसी को दफ्तर के जरूरी काम से कहीं जा रहा था। कई लोग शादी में जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे। किसी के घर इमरजेंसी सिचुएशन थी। मुंबई एयरपोर्ट पर एक यात्री ऐसा मिला जिसके भाई की डेथ हो गई है। डेडबॉडी तो दूसरी फ्लाइट से कोलकाता पहुंच गई लेकिन उसके परिवार के लोग मुंबई में ही फंसे हुए हैं।
Related Stories
यात्रियों ने लगाया ये आरोप
यात्रियो का कहना है कि उन्हें जानकारी ठीक ढंग से नहीं दी जा रही है और ना ही यह बताया जा रहा है कि उनकी फ्लाइट रीशेड्यूल कब होगी। यात्री जो इंटरनेशनल फ्लाइट से आये हैं, उनके लगेज की जानकारी भी उन्हें नहीं दी जा रही है। अनुराग झुनझुनवाला नामक यात्री, जिसे मुंबई से कोलकाता जाना है ने कहा कि बेटे के स्कूल में 12 बजे प्रोग्राम था लेकिन अब वे वक्त पर नहीं पहुंच पाएंगे।
कैंसर पीड़ित पिता के साथ एयरपोर्ट पर परेशान
मुंबई से पटना जाने का इंतजार कर रहे कुमार गौरव ने कहा कि वे कैंसर से पीड़ित अपने पिता का इलाज कराने मुंबई आए थे। वह कैंसर पीड़ित पिता के साथ पटना चाहते हैं लेकिन फ्लाइट कैंसल हो चुकी है। वहीं बॉस्टन से कल रात तीन बजे मुम्बई पहुंचे रोहित ने बताया कि वह हैदराबाद जाना चाहते हैं लेकिन उनकी हैदराबाद की फ्लाइट कैंसल हो चुकी है। बैगेज अब भी नहीं मिल पाया है।
इस वजह से लोगों की बढ़ी परेशानी
बता दें कि इंडिगो ने कल फ्लाइट कैंसिल करने की वजह टेक्नीकल खराबी, खराब मौसम, भीड़ का दबाव और क्रू की कमी को जिम्मेदार बताया था लेकिन असल समस्या है DGCA का नया नियम है। DGCA ने 1 नवंबर से नया रोस्टर सिस्टम लागू कर दिया है। फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन के नियमों में बदलाव किया गया है। ये नियम पायलट और क्रू मेंबर्स को आराम देने के लिए बनाए गए हैं। इस सिस्टम के लागू होने के बाद नवंबर में ही इंडिगो को 1232 फ्लाइट्स को कैंसिल करना पड़ा था चूंकि फ्लाइट्स ज्यादा हैं और पायलट क्रू मेंबर्स का स्टाफ कम इसलिए इंडिगो को अपना शेड्यूल बनाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है यही वजह है कि उसे कई फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ी हैं।