1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई में समुद्र के किनारे बोरी में बंद मिली युवक की सिर कटी लाश, मृतक की पत्नी पर हत्या का संदेह

मुंबई में समुद्र के किनारे बोरी में बंद मिली युवक की सिर कटी लाश, मृतक की पत्नी पर हत्या का संदेह

 Reported By: Saket Rai Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Feb 10, 2026 11:00 am IST,  Updated : Feb 10, 2026 12:25 pm IST

पुलिस की टीम ने बोरी में बंद मिले शव को अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पत्नी ने पुलिस में देर से गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : FREEPIK

मुंबई के सांताक्रूज इलाके में सोमवार सुबह जुहू कोलीवाडा समुद्र तट के पास बोरी में बंद एक युवक का सिर कटा शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी की और जांच शुरू की। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवक की बेरहमी से हत्या कर पहचान छिपाने के इरादे से शव समुद्र में फेंका गया।

29 जनवरी से हुआ था लापता

जांच के दौरान शव की पहचान मलाड के मालवणी निवासी अनिल गौड (30) के रूप में हुई, जो 29 जनवरी 2026 से लापता थे। चौंकाने वाली बात यह है कि अनिल की पत्नी ने उनकी गुमशुदगी की शिकायत छह दिन बाद 4 फरवरी को दर्ज कराई थी। 

पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू

शिकायत में देरी को लेकर पुलिस का संदेह गहराया है। इसके बाद पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस मृतक की आखिरी गतिविधियों, कॉल डिटेल्स, आर्थिक लेन-देन और पारिवारिक रिश्तों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामला बेहद गंभीर है। जल्द ही इस खौफनाक हत्या से जुड़े अहम खुलासे हो सकते हैं।

महिला का नहीं आया कोई बयान

वहीं, अब इस पूरे मामले में महिला का कोई बयान सामने नहीं आया है। उसने पुलिस में ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शव को अपने कब्जे में लेने के बाद पुलिस की टीम ने आरोपी महिला से पूछताछ करना शुरू कर दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।