1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. फांसी की सजा पा चुके कैदी की कोरोना से मौत, मुंबई बम धमाकों का था दोषी

फांसी की सजा पा चुके कैदी की कोरोना से मौत, मुंबई बम धमाकों का था दोषी

 Published : Apr 20, 2021 09:05 am IST,  Updated : Apr 20, 2021 09:05 am IST

अहमद मोहम्मद वकील अंसारी की मृत्यु के बाद नागपुर के धंतोली थाने में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है ,मृतक मूलत बिहार का निवासी था और वर्ष 2006 में मुंबई में ट्रेन में हुए बम धमाके में लिप्त था

नागपुर सेंट्रल जेल- India TV Hindi
नागपुर सेंट्रल जेल Image Source : INDIA TV

नागपुर। वर्ष 2006 में हुए मुंबई ट्रेन धमाकों के दोषी कैदी की नागपुर में कोरोना की वजह से मौत हो गई है। अहमद मोहम्मद वकील अंसारी नाम का व्यक्ति जेल में कोरोना संक्रमित पाया गया था जिसके बाद नागपुर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में उसका उपचार चल रहा था और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मुंबई ट्रेन धमाकों में दोषी पाए जाने के बाद अहमद मोहम्मद वकील अंसारी को न्यायालय ने फांसी की सजा सुनाई थी।

अहमद मोहम्मद वकील अंसारी की मृत्यु के बाद नागपुर के धंतोली थाने में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है ,मृतक मूलत बिहार का निवासी था और वर्ष 2006 में मुंबई में ट्रेन में हुए बम धमाके में लिप्त था ,आरोप साबित होने के संबंधित अदालत ने कमाल को फांसी की सजा सुनाई थी, गत कुछ वर्षों से कमाल नागपुर की जेल में बंद था।  

जेल में रहने के दौरान वह कोरोना कि चपेट में आया था, उसमें कोरोना के लक्ष्ण मिलने के बाद जेल प्रशासन ने उसका कोरोना टेस्ट कराया था जिसके बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली थी। पॉजिटिव मिलने के बाद जेल प्रशासन ने उसे 9 अप्रैल को मेडिकल अस्पताल में भर्ती किया गया था और उपचार के दौरान सोमवार को कमाल ने दम तोड़ दिया। उसकी मृत्यु की सूचना जेल प्रशासन ने उसके परिजनों को दे दी है, नागपुर के सेंट्रल जेल में 13 अन्य कैदी भी कोरोना पॉजिटीव पाए गए हैं जिनका उपचार  चल रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।