1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. देवेंद्र फडणवीस कोरोना वायरस पॉजिटिव, ट्वीट करके दी जानकारी

देवेंद्र फडणवीस कोरोना वायरस पॉजिटिव, ट्वीट करके दी जानकारी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 24, 2020 02:36 pm IST,  Updated : Oct 24, 2020 02:46 pm IST

देवेंद्र फडणवीस बताया कि वे डॉक्टरों की सलाह के अनुसार उपचार ले रहे हैं। फडणवीस ने हाल के दिनों में अपने संपर्क में आए सभी लोगों को अपना टेस्ट कराने के लिए कहा है।

Devendra Fadanvis Coronavirus Positive- India TV Hindi
Devendra Fadanvis Coronavirus Positive Image Source : FILE

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी नेता देवेंद्र फडणवीस कोरोना वायरस संक्रमण के शिकार हो गए हैं। देवेंद्र फडणवीस ने खुद ट्वीट करके जानकारी दी है कि वे कोरोना पॉजिटिव हैं और फिलहाल आइसोलेशन में हैं। उन्होंने बताया कि वे डॉक्टरों की सलाह के अनुसार उपचार ले रहे हैं। फडणवीस ने हाल के दिनों में अपने संपर्क में आए सभी लोगों को अपना टेस्ट कराने के लिए कहा है।

अभी तक कई नेता कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। संक्रमण के कारण कुछ कई नेताओं की मौत भी हो चुकी है। बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 7,347 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में शुक्रवार को इसके कुल मामले बढ़कर 16,32,544 हो गई। राज्य के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दिन में राज्य में कोविड-19 से 184 और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 43,015 हो गई। 

अधिकारी ने बताया कि 13,247 मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई जिससे राज्य में अब तक ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 14,45,103 हो गई। राज्य में अभी 1,43,922 मरीज उपचाराधीन हैं। शुक्रवार को राज्य के राजधानी मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,470 नए मामले सामने आए और 48 और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही महानगर में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,48,802 हो गई और मृतकों की संख्या बढ़कर 10,009 हो गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।