1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. BMC चुनाव में महायुति की बड़ी जीत पर सीएम फडणवीस का पहला रिएक्शन, मुंबई बीजेपी अध्यक्ष को किया फोन, जानें क्या कहा

BMC चुनाव में महायुति की बड़ी जीत पर सीएम फडणवीस का पहला रिएक्शन, मुंबई बीजेपी अध्यक्ष को किया फोन, जानें क्या कहा

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jan 16, 2026 03:36 pm IST,  Updated : Jan 16, 2026 03:55 pm IST

BMC चुनाव में महायुति की जीत से गदगद सीएम फडणवीस ने मुंबई बीजेपी अध्यक्ष अमित साटम को फोन किया। वीडियो कॉल पर बात करते हुए फडणवीस ने कहा कि अमित बहुत बधाई आपको।

सीएम फडणवीस- India TV Hindi
सीएम फडणवीस Image Source : REPORTER

मुंबईः बीएमसी चुनाव में बीजेपी और महायुति की बड़ी जीत से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बेहद खुश नजर आ रहे हैं। BMC चुनाव में महायुति की जीत से गदगद सीएम फडणवीस ने मुंबई बीजेपी अध्यक्ष अमित साटम को फोन किया। वीडियो कॉल पर बात करते हुए फडणवीस ने कहा कि अमित बहुत बधाई आपको। कुछ भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। बहुत अच्छा किया आपने। बहुत जबरदस्त।

सीएम ने जनता को दिया धन्यवाद

देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई और महाराष्ट्र की जनता को भी बधाई और धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि जनता ने विकास के लिए वोट दिया। उन्होंने की बीजेपी की जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेगी। बता दें कि मुंबई में पहली बार बीजेपी का मेयर बनने जा रहा है। बीजेपी पहली बार बीएमसी में बड़ी जीत दर्ज की है। 

फडणवीस नागपुर में नितिन गडकरी से मिलेंगे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शाम करीब 7 बजे नागपुर पहुंचेंगे, जहां वे नगर निगम चुनावों में महायुति की बड़ी जीत के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलेंगे। इस दौरान कई मुद्दे पर दोनों नेताओं से बातचीत हो सकती है।

स्पीकर ने भी जनता को दिया धन्यवाद

वहीं, महाराष्ट्र असेंबली स्पीकर राहुल नार्वेकर ने वोटर्स को धन्यवाद दिया। राहुल नार्वेकर ने शुक्रवार को मुंबई के वोटर्स को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, "यह जनादेश मुंबई के विकास के लिए दिया गया है। हमने मेट्रो रेल नेटवर्क, कोस्टल रोड और ट्रांस हार्बर लिंक जैसे ज़रूरी प्रोजेक्ट्स उन्हें देकर मुंबई के लोगों का भरोसा जीता है और यह जनादेश शहर के विकास के लिए मुंबई के लोगों की इच्छा को दिखाता है। 

बता दें कि बीजेपी ने BMC में 136 वार्ड पर चुनाव लड़ी, जबकि शिवसेना (शिंदे गुट) ने 89 वार्ड पर उम्मीदवार खड़े किए। गठबंधन ने वार्ड 145, 167, 211 और 212 में उम्मीदवार नहीं खड़े किए, और वार्ड 34, 173 और 225 में दोस्ताना मुकाबला देखने को मिला। दूसरी तरफ शिवसेना (UBT) ने 164 वार्ड, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने 52 वार्ड और NCP (शरद पवार गुट) ने 12 वार्ड पर चुनाव लड़ा था।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।