1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. उद्धव ठाकरे ने मुझे जेल में डालने के लिए पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर को सुपारी दी थी: देवेंद्र फडणवीस

उद्धव ठाकरे ने मुझे जेल में डालने के लिए पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर को सुपारी दी थी: देवेंद्र फडणवीस

 Edited By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Jan 24, 2023 10:14 pm IST,  Updated : Jan 24, 2023 10:19 pm IST

दिल्ली के दौरे पर आए फडणवीस ने मीडिया से बातचीत में सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि मैंने सच कहा है महाविकास अघाड़ी के दौर में मुझे किसी भी तरह से जेल में डालने और मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कोशिश की गई। इसके लिए सुपारी मुंबई के तत्कालीन पुलिस कमिश्नर संजय पांडेय को दी गई थी।

 महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस - India TV Hindi
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस Image Source : फाइल फोटो

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने चीनी मिलों के मुद्दे पर मंगलवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इसके बाद देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया से बातचीत के दौरान खुलासा करते हुए कहा कि महाविकास अघाड़ी की सरकार के दौर में मुझे किसी भी तरह से जेल में डालने और मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कोशिश की गई थी।

मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की हुई कोशिश

दिल्ली के दौरे पर आए फडणवीस ने मीडिया से बातचीत में सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि मैंने सच कहा है महाविकास अघाड़ी के दौर में मुझे किसी भी तरह से जेल में डालने और मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कोशिश की गई। इसके लिए सुपारी मुंबई के तत्कालीन पुलिस कमिश्नर संजय पांडेय को दी गई थी। फडणवीस ने कहा कि उन्होंने कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए।

उद्धव ने मुझे फंसाने के आदेश दिए थे

दरअसल इसके पहले मुंबई एक निजी चैनल के कार्यक्रम में देवेंद्र फडणवीस ने कहा था की उद्धव ठाकरे की सरकार ने किसी भी तरह मुझे फंसाने के आदेश दिए थे। फडणवीस ने कहा था कि यह सच्चाई है और यह आप किसी भी पुलिस अधिकारी से पूछ सकते हैं।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में विधायकों के बागी हो जाने के कारण पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाविकास अघाड़ी की सरकार ढह गई थी। इसके बाद एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री और देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली।

ये भी पढ़ें

महाराष्ट्र: पुणे में लाशें उगल रही ये नदी! हर दिन एक नई डेड बॉडी मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस भी दंग

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।