1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 'कौन चाटम.." अमित साटम के नाम का मजाक उड़ा उद्धव ने कोंकणी लोगों का किया अपमान?

'कौन चाटम.." अमित साटम के नाम का मजाक उड़ा उद्धव ने कोंकणी लोगों का किया अपमान?

 Reported By: Dinesh Mourya, Edited By: Niraj Kumar
 Published : Jan 04, 2026 08:36 pm IST,  Updated : Jan 04, 2026 08:36 pm IST

उद्धव ठाकरे पर बीजेपी नेता और कोंकण से आनेवाले अमित साटम के नाम का मजाक उड़ाने का आरोप लगा है। उन्होंने साटम को चाटम कहकर संबोधित किया।

Uddhav Thackeray- India TV Hindi
उद्धव ठाकरे, अमित साटम Image Source : PTI/REPORTER INPUT

मुंबई: महाराष्ट्र में बड़े महानगरपालिकाओं के चुनाव को लेकर सियासी घमासान चरम पर है। खासतौर से सबकी नजर बीएमसी के चुनाव पर है जिस पर लंबे अर्से तक अविभाजित शिवसेना का कब्जा रहा। लेकिन शिवसेना में विभाजन के बाद अब जमीनी तस्वीर अलग हो चुकी है। इस बीच शिवसेना यूबीटी के नेता उद्धव ठाकरे के एक बयान पर विवाद हो गया है। बताया जाता है कि उन्होंने बीजेपी नेता और कोंकण से आनेवाले अमित साटम के नाम का मजाक उड़ाया। उन्होंने साटम को चाटम कहकर संबोधित किया। अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या उद्धव ठाकरे ने कोंकणी लोगों का अपमान किया है?

Related Stories

कौन चाटम.. वो मुद्दे पर बात करें

दरअसल, कल बीजेपी नेता अमित साटम ने उद्धव ठाकरे पर मुंबई का मोमेडीयनाइजेशन( इस्लामीकरण) करने का आरोप लगाया था। आज प्रेस कॉन्फेरंस में जब उद्धव ठाकरे से अमित साटम के इस आरोप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सीधे जवाब देने के बजाय अमित साटम के नाम का मजाक उड़ाते कहा - कौन चाटम..कौन चाटम.. वो मुद्दे पर बात करें।

उद्धव मुझे गाली नहीं, मराठी लोगों को गाली दी 

उद्धव ठाकरे के इस बयान को भाजपा ने महाराष्ट्र के कोकणी लोगों का अपमान बताया है। इस बयान पर पलटवार करते हुए अमित साटम ने कहा-'उद्धव ठाकरे ने मुझे गाली नहीं दी बल्कि मराठी लोगों को गाली दी है। मैं किसी बड़े परिवार से आता नहीं हूं, मेरा नाम बड़ा है इसीलिए मैं यहां आपके सामने बैठा नहीं हूं। किसी के पुण्यकर्मों (बाल ठाकरे) के वजह से मैं यहां बैठ नहीं हूं। उद्धव ठाकरे ने मुझे गाली नहीं दी है बल्कि हर गरीब मध्यम वर्गीय मराठी लोगों को गाली दी है, कोकणी लोगों को गाली दी है, मैं मालवणी हूं... उद्धव ठाकरे ने हर मालवणी व्यक्ति को गाली दी है। बता दें कि मुंबई में रहने वाले कोकणी समाज के लोग उद्धव ठाकरे का बड़ा वोट बैंक है।

उद्धव ठाकरे पर तीखा हमला बोलते हुए उन पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार में संलिप्त होने का आरोप लगाया। साटम की ये टिप्पणियां ठाकरे के इस दावे के बीच आई हैं कि अगर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) का व्यय बजट 15,000 करोड़ रुपये था, तो विभिन्न कार्यों के लिए ठेकेदारों को पेशगी के रूप में दी जाने वाली राशि तीन लाख करोड़ रुपये है, जो एक ‘घोटाला’ है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।