1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 'हमारे समर्थन के बिना मुंबई का मेयर नहीं चुना जाएगा...', NCP नेता नवाब मलिक ने किया बड़ा दावा

'हमारे समर्थन के बिना मुंबई का मेयर नहीं चुना जाएगा...', NCP नेता नवाब मलिक ने किया बड़ा दावा

 Reported By: Saket Rai, Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jan 02, 2026 06:21 pm IST,  Updated : Jan 02, 2026 06:31 pm IST

महाराष्ट्र में बीएमसी समेत 29 महानगरपालिकाओं के लिए चुनाव आगामी 15 जनवरी को होंगे। इस चुनाव को लेकर NCP नेता नवाब मलिक ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि हमारे समर्थन के बिना मुंबई का मेयर नहीं चुना जाएगा।

nawab malik bmc election 2026- India TV Hindi
मुंबई मेयर को लेकर नवाब मलिक का बयान। (फाइल फोटो) Image Source : PTI

महाराष्ट्र में बीएमसी समेत 29 महानगरपालिकाओं के लिए चुनाव नजदीक आ रहे हैं। अब इस चुनाव को लेकर अजित पवार की पार्टी NCP के नेता नवाब मलिक ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। इस दौरान नवाब मलिक ने भाजपा पर निशाना साधा है। इसके साथ ही नवाब मलिक ने ये भी दावा कर दिया है कि मुंबई में NCP का महापौर होगा और हमारे समर्थन के बिना मुंबई का मेयर नहीं चुना जाएगा।

हमने सभी धर्म के लोगों को उम्मीदवार बनाया- नवाब मलिक

NCP के नेता नवाब मलिक ने कहा- "तीन साल बाद आज प्रेस से बात हो रही है। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस BMC चुनाव को ध्यान में रख कर की जा रही है। हम मुंबई में 94 जगहों पर चुनाव लड़ रहे हैं। एक जगह पर उम्मीदवार का नाम रद्द हो गया। हमारे उम्मीदवारों में महिलाओं की संख्या अधिक है और हर क्षेत्र के लोग हैं। हमने सभी धर्म के लोगों को उम्मीदवार बनाया मुस्लिम, क्रिश्चन सभी को टिकट दिया। कुछ लोग उत्तर भारतीय लोगों को अपना वोट बैंक समझते है, लेकिन हमारी पार्टी ने हर भाषा के उम्मीदवार को पार्टी में मौका दिया।"

इस बार मुंबई में तस्वीर अलग होगी- नवाब मलिक

NCP के नेता नवाब मलिक ने कहा- "ऐसा कहा जाता है कि मुंबई में हम 14 सीटों से ऊपर नहीं जाएंगे लेकिन इस बार मुंबई में तस्वीर अलग होगी। कुछ लोगों ने कहा कि नवाब मलिक रहेंगे तो हम नहीं। लेकिन अजित दादा ने बता दिया कि तुम्हारे युति गठबंधन की जरूरत नहीं। बिना नाम लिए नवाब मलिक का बीजेपी पर निशाना साझते हुए उन्होंने कहा कि जो मेरे नाम को लेकर बात कर रहे थे, अजित दादा ने बता दिया उनके गठबंधन की जरूरत नहीं। जो लोग बोल रहे हैं, उसके क्षेत्र में हम चुनकर आएंगे।"

महाराष्ट्र में कभी भी गठबंधन धर्म नहीं रहा- नवाब मलिक

NCP के नेता नवाब मलिक ने कहा- "महाराष्ट्र में कभी भी गठबंधन धर्म नहीं रहा। भंडारा में कांग्रेस के साथ बीजेपी, कही शिंदे और शरद पवार साथ हैं। तो महाराष्ट्र में पिछले कई सालों से किसी गठबंधन धर्म का पालन नहीं हुआ।" मुरलीधर माहौल के आरोप पर कि एनसीपी आरोपियों के टिकट देती है। इस पर नवाब मलिक ने कहा- "चंबल के डाकू को पहले किसने सीट दिया रिकॉर्ड निकाल लें। परिवारवाद पर मुझे बोलने का कोई अधिकार नहीं। मेरे तीन हैं, टिकट मिलना अलग है, और चुनकर लाना जनता का काम है।"

हमारे समर्थन के बिना मुंबई का मेयर नहीं चुना जाएगा- नवाब मलिक

NCP के नेता नवाब मलिक ने कहा- "नवाब मलिक से जब सवाल पूछा गया कि मुंबई का महापौर कौन बनेगा तो उनका कहना है, राष्ट्रवादी का बनेगा। हालांकि, वह भाषा और प्रांत पर कुछ भी बोलने से बचे। नवाब मालिक ने कहा कि हमारी पार्टी ने सबसे ज्यादा उत्तर भारतीयों को टिकट दिया। मैं इतना कहूंगा कि हमारे समर्थन के बिना मुंबई का मेयर नहीं चुना जाएगा और मुंबईकर ही मेयर होगा।"

ये भी पढ़ें- बिना चुनाव के ही जीत गए BJP के 14 उम्मीदवार, वोटिंग करने की भी नहीं पड़ी जरूरत

नागपुर: BJP ने उम्मीदावार से टिकट छीना तो समर्थकों ने घर के अंदर बंद कर दिया, महानगरपालिका चुनाव की मजेदार घटना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।