1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Dussehra 2022: दशहरे के मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रम में पहली बार बुलाई गईं महिला अतिथि, जानें उनके बारे में

Dussehra 2022: दशहरे के मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रम में पहली बार बुलाई गईं महिला अतिथि, जानें उनके बारे में

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Oct 05, 2022 09:43 am IST,  Updated : Oct 05, 2022 11:06 am IST

Dussehra 2022: RSS का इस बार का शस्त्र पूजन इसलिए भी खास है क्योंकि इस कार्यक्रम में पर्वतारोही और हिमालय की चोटी पर पहुंचने वाली पद्मश्री संतोष यादव को मुख्य अतिथि बनाया गया।

Dussehra 2022- India TV Hindi
Dussehra 2022 Image Source : ANI

Highlights

  • दशहरे के मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने शस्त्र पूजन किया
  • कार्यक्रम में पर्वतारोही संतोष यादव को मुख्य अतिथि बनाया गया
  • कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद

Dussehra 2022: देशभर में आज विजयादशमी के त्यौहार की धूम है। इस मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का कार्यक्रम चर्चा में बना हुआ है। दरअसल ऐसा पहली बार हुआ है, जब दशहरे के कार्यक्रम में आरएसएस ने किसी महिला को मुख्य अतिथि बनाया है। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माउंट एवरेस्ट पर 2 बार चढ़ने वाली पहली महिला पर्वतारोही संतोष यादव हैं। इस कार्यक्रम को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने संबोधित किया।  

दशहरे के मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने शस्त्र पूजन भी किया। गौरतलब है कि दशहरे के मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में शस्त्र पूजन किया जाता है और इस बार का शस्त्र पूजन इसलिए भी खास है क्योंकि इस कार्यक्रम में पर्वतारोही और हिमालय की चोटी पर पहुंचने वाली पद्मश्री संतोष यादव को मुख्य अतिथि बनाया गया। नागपुर के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी उपस्थित रहे।

संतोष यादव कौन हैं ?

आरएसएस के कार्यक्रम में पहली महिला मुख्य अतिथि बनीं संतोष यादव एक प्रसिद्ध पर्वतारोही हैं। वे ऐसी पहली महिला हैं जिन्होंने 2 बार माउंट एवरेस्ट चढ़ा है। पहली बार वह मई 1992 में और दूसरी बाद मई 1993 में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ी थीं। उनका ये कारनामा एक विश्व रिकॉर्ड है। 

संतोष का जन्म हरियाणा में हुआ और वह रेवाड़ी की रहने वाली हैं। उनके परिवार ने उन्हें बचपन से ही पढ़ने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बाद में वह जयपुर के महारानी कॉलेज में भी पढ़ीं।

इस समय संतोष यादव भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में एक पुलिस अधिकारी के रुप में सेवाएं दे रही हैं। उन्होंने उत्तरकाशी नेहरु माउंटीनियरिंग कॉलेज से ट्रेनिंग ली थी। उन्हें साल 2000 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।