1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. डिप्टी CM पद को लेकर भी एकनाथ शिंदे ने फंसा दिया पेंच? ऐसा क्या बोले जो हंस पड़े फडणवीस और पवार

डिप्टी CM पद को लेकर भी एकनाथ शिंदे ने फंसा दिया पेंच? ऐसा क्या बोले जो हंस पड़े फडणवीस और पवार

 Reported By: Dinesh Mourya, Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Dec 04, 2024 04:22 pm IST,  Updated : Dec 04, 2024 04:42 pm IST

सीएम पद को लेकर एकनाथ शिंदे ने ढाई साल पहले की एक बात को आधार बनाया है और कहा है कि इसी वजह से उन्होंने देवेंद्र फडणवीस का समर्थन किया है।

Eknath Shinde- India TV Hindi
एकनाथ शिंदे Image Source : EKNATH SHINDE/X

मुंबई: शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ढाई साल के कार्यकाल की तारीफ की और जब उनसे ये पूछा गया कि क्या कल आप डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे, तो उन्होंने कहा कि शाम तक रुको, बताते हैं। इस दौरान शिंदे ने सीएम पद को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। 

शिंदे ने क्या कहा?

शिंदे ने कहा है कि ढाई साल पहले देवेंद्र फडणवीस ने मेरे नाम की सिफारिश की थी, आज मैंने उन्हें समर्थन दिया है। शिंदे ने ये भी कहा कि ये सवाल ही नहीं था कि मुझे क्या मिल रहा है। हमारे मन में केवल यह भावना थी कि महाराष्ट्र को क्या मिला। इसी पर हमने काम किया है। महायुति में कोई ऊंच-नीच नहीं है और सब कुछ ठीक है।

एकनाथ शिंदे ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि ढाई साल में महायुति ने और हमारी टीम ने जो काम किया है, वह उल्लेखनीय है। उसे इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। इसकी हमें बहुत खुशी है। 

शिंदे और अजित पवार की बात पर हंस पड़े सभी नेता

प्रेस कॉन्फ्रेंस में देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार तीनों बैठे थे। जब प्रेस कॉन्फ्रेंस चल रही थी तो अजित पवार ने कहा कि शिंदे का फैसला क्या होगा, इसके लिए आप लोग इंतजार करें, लेकिन मैं कल शपथ लेने वाला हूं। मैं रुकने वाला नहीं हूं। इस पर शिंदे ने चुटकी वाले अंदाज में कहा, 'दादा को सुबह और शाम दोनों समय शपथ लेने का अनुभव है।' इसके बाद वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे।

अजित पवार ने क्या कहा?

अजित पवार ने कहा, 'मैं दिल्ली में किसी से मिलने नहीं गया था, लेकिन चैनल वालों ने चलाया कि (अमित शाह) मुझसे नहीं मिले। मेरी पत्नी को वहां बंगला अलॉट हुआ है। वो काम और इसके अलावा मुझे अपने वकीलों से भी मिलना था। मुंबई की तुलना में दिल्ली में थोड़ा आराम मिलता है।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।