1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. उद्धव ठाकरे के निशाने पर एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत, कल्याण लोकसभा सीट पर का करेंगे दौरा

उद्धव ठाकरे के निशाने पर एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत, कल्याण लोकसभा सीट पर का करेंगे दौरा

 Reported By: Dinesh Mourya, Edited By: Avinash Rai
 Published : Jan 07, 2024 02:30 pm IST,  Updated : Jan 07, 2024 02:30 pm IST

एकनाथ शिंदे के बेट श्रीकांत शिंदे कल्याण सीट से 2 बार सांसद चुने जा चुके हैं। लेकिन अब कल्याण लोकसभा सीट पर अब उद्धव ठाकरे की नजर है। दरअसल उद्धव ठाकरे जल्द ही कल्याण सीट का दौरा करने वाले हैं। इस दौरान वो पुराने शिवसैनिकों से मुलाकात भी करेंगे।

Eknath Shinde son Shrikant Shinde on the target of Uddhav Thackeray will visit Kalyan Lok Sabha seat- India TV Hindi
उद्धव ठाकरे के निशाने पर एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत Image Source : PTI

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निशाने पर अब सीएम एकनाथ शिंदे के सांसद बेटे श्रीकांत शिंदे आ गए हैं। दरअसल उद्धव ठाकरे कल्याण लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार करने वाले हैं। बता दें कि श्रीकांत शिंदे को शिकस्त देने के इरादे से उद्धव ठाकरे इस लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार करेंगे। उद्धव ठाकरे 13 जनवरी को कल्याण लोकसभा सीट का दौरा करने पहुंचेंगे। इस दौरान ठाकरे शिवसेना शाखाओं का दौरा करेंगे। इसके बाद वो कल्याण के पुराने शिवसैनिकों से भी मिलेंगे। बता दें कि कल्याण मराठी बहुल इलाका है। साथ ही यह सीट भाजपा की परंपरागत सीट हुआ करती थी। लेकिन 90 के दशक में शिवसेना ने भाजपा से यह सीट गठबंधन के शर्तों के तहत ले ली। बता दें कि श्रीकांत शिंदे इस सीट से 2 बार सांसद रह चुके हैं।

उद्धव ठाकरे के निशाने पर श्रीकांत शिंदे

इससे पहले शनिवार को उद्धव ठाकरे के बेटे ने केंद्र सरकार और महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि दक्षिणी मुंबई के गिरगांव में शिवेसना यूबीटी द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। यहां सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा। इस दौरान शिवसेना यूबीटी के दो अन्य सांसद अरविंद सावंत और अनिल देसाई भी मौजूद थे। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह दक्षिणी मुंबई हमारा है और हमारा ही रहेगा। पिछले डेढ़ से दो साल से हम इस साल का इंतजार कर रहे थे। 

आदित्य ठाकरे ने साधा निशाना

उन्होंने इस सभा में कहा कि दक्षिणी मुंबई महाराष्ट्र के संघर्ष की पहचान है। आज दक्षिणी मुंबई में धीरे-धीरे बड़े ऑफिस को बाहर निकल रहे हैं। केंद्र सरकार को महाराष्ट्र से नफरत है। यहां के सरकार का मंत्रालय गुजरात में है। महाराष्ट्र के हिस्से का जो है, उसे केंद्र सरकार कैसे छीन सकती है। उसी के खिलाफ मैं आवाज उठा रहा हूं। Foxconn को हमने जमीन दिया था। लेकिन वो गुजरात चला गया। सारे बड़े उद्योग गुजरात जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महाराष्ट्र के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि मुंबई, पुणे और महाराष्ट्र के कई प्रोजेक्ट्स तैयार हैं। लेकिन दिल्ली से आदेश नहीं मिल रहा है। इसलिए इसका उद्घाटन नहीं हो रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।