1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में 5 नक्सली ढेर- सूत्र

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में 5 नक्सली ढेर- सूत्र

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 29, 2021 11:48 am IST,  Updated : Mar 29, 2021 01:05 pm IST

खबर है कि देर रात पेट्रोलिंग के लिए कुर खेड़ा तालुका के खोब्रा मेढ़ा के जंगल में नक्सलियों ने अचानक से पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला कर दिया, जिसके बाद क्रॉस फायरिंग हुई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, एनकाउंटर में 5 नक्सलियों के ढेर होने की खबर है।

encounter with naxal in gadchiroli naxals killed महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में 5 नक्सली ढेर- सूत्र- India TV Hindi
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में 5 नक्सली ढेर- सूत्र Image Source : INDIA TV

गढ़चिरौली. नक्सल प्रभावित महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले से बड़ी खबर है। यहां C60 कमांडो टीम की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई है। खबर है कि देर रात पेट्रोलिंग के लिए कुर खेड़ा तालुका के खोब्रा मेढ़ा के   जंगल में नक्सलियों ने अचानक से पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला कर दिया, जिसके बाद क्रॉस फायरिंग हुई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, एनकाउंटर में 5 नक्सलियों के ढेर होने की खबर है। गढ़चिरौली के SP का कहना है कि अभी फायरिंग रुकी हुई है। सर्च ऑपरेशन चल रहा है। कुछ नक्सलियों की बॉडी मिली है लेकिन आधिकारिक आंकड़े थोड़ी देर में जाहिर किये जाएंगे। लोकल  सोर्सेस का कहना है कि 5 नक्सली मारे गए है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।