1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 'महज सिर्फ़ 1500 रुपए देंगे', मंत्री ने लाडकी बहिन योजना की स्कीम को लेकर दिया बड़ा बयान, उद्धव सेना ने बोला हमला

'महज सिर्फ़ 1500 रुपए देंगे', मंत्री ने लाडकी बहिन योजना की स्कीम को लेकर दिया बड़ा बयान, उद्धव सेना ने बोला हमला

 Reported By: Sachin Chaudhary Edited By: Shailendra Tiwari
 Published : May 05, 2025 05:49 pm IST,  Updated : May 05, 2025 05:49 pm IST

लाडकी बहिन योजना के पैसे को लेकर महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री और शिंदे शिवसेना के नेता संजय शिरसाठ ने दिया बयान अभी लाड़ली बहनों को सिर्फ 1500 रुपए मिलेंगे।

महाराष्ट्र सरकार के...- India TV Hindi
महाराष्ट्र सरकार के मंत्री संजय सिरसाट Image Source : SCREENGRAB

महाराष्ट्र सरकार की ‘लाडकी बहिन योजना’ को लेकर एक बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। सामाजिक न्याय मंत्री और शिंदे गुट के नेता संजय शिरसाठ ने हाल ही में बयान दिया कि अब इस योजना के तहत महिलाओं को केवल 1500 रुपए ही मिलेंगे। उनके इस बयान पर उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने तीखा हमला बोला है। मंत्री के इस बयान पर उद्धव शिवसेना ने कहा चुनाव के वक्त 2100 रुपए देने का वादा किया अब सरकार मुकर रही है। उद्धव शिवसेना इसके खिलाफ आंदोलन करेगी।

लाडकी बहिन योजना में कितने पैसे मिलेंगे?

संजय शिरसाठ ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर कहा,“राज्य की आर्थिक स्थिति पतली है। ऐसे में 2100 रुपए देना फिलहाल संभव नहीं है, 1500 रुपए तय किए गए हैं। कुछ लोग इस बयान का गलत मतलब निकाल रहे हैं कि योजना बंद हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं है। योजना जारी रहेगी, पैसे भी मिलेंगे।” अभी हम 1500 रुपए ही देंगे। इतना तो तय है राज्य की आर्थिक स्थिति पतली है ये तो है ही है।

राज्य की आर्थिक हालत खराब

आगे मंत्री ने कहा, "राज्य की आर्थिक स्थिति को कैसे सुधारा जाए ये वरिष्ठ नेता तय करेंगे। हम अभी 1500 रुपये के 2100 रुपये नहीं दे सकते है, लेकिन लोग इस बात का अलग मतलब निकाल रहे है कि योजना बंद होगी, पैसे कम पड़ेंगे? पैसे मिलेंगे की नहीं मिलेंगे? पर नहीं इस योजना को हम पैसे देंगे। हमारी जो कमिटमेंट है उसे पूरा करेंगे । पैसे कैसे जुटाए इस पर हम काम कर रहे है। मुख्यमंत्री और उनके सहयोगी राज्य की आर्थिक स्थिति सुधारने पर काम कर रहे हैं।"

उद्धव शिवसेना का पलटवार

उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने इस बयान को लेकर सरकार पर हमला बोला है। पार्टी ने कहा,“चुनाव से पहले लाड़ली बहनों को 2100 रुपए देने का वादा किया गया था। अब सरकार अपने ही वादे से मुकर रही है। यह महिलाओं के साथ धोखा है। हम इसके खिलाफ सड़क पर उतरेंगे और आंदोलन करेंगे।” 

ये भी पढ़ें:

मुंबई में एक बार फिर झलका पाकिस्तान के प्रति प्रेम, मुस्लिम महिला पाक झंडे को लेकर लोगों से भिड़ी
महाराष्ट्र के भाजपा प्रमुख का अजब गजब बयान-कांग्रेस को 'खाली' कर दो, नेताओं को BJP में ले आओ

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।